वोडाफोन प्रीपेड का नया प्लान, असीमित कॉल के साथ हर दिन 1 जीबी डेटा

वोडा ने 158 रुपये का एक प्लान पेश किया है, जिसमें यूज़र को असीमित वॉयस कॉल (250 मिनट प्रतिदिन और 1,000 मिनट प्रति सप्ताह) का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त यह प्लान यूज़र को 1 जीबी 4जी, 3जी डेटा हर दिन देगा। प्लान की वैधता 28 दिन है। दूसरा पैक 151 रुपये का है। इसमें यूज़र को 28 दिन की वैधता के साथ कुल 1 जीबी 4जी, 3जी डेटा मिलेगा। यह पैक असीमित वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आएगा।

वोडाफोन प्रीपेड का नया प्लान, असीमित कॉल के साथ हर दिन 1 जीबी डेटा
ख़ास बातें
  • टेलीकॉम कंपनियों का जियो से मुकाबला जारी
  • वोडाफोन अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए प्लान लेकर आई
  • यूज़र को हाई स्पीड डेटा और असीमित वॉयस कॉल का फायदा
विज्ञापन
किफायती डेटा देने के मामले में टेलीकॉम कंपनियों का जियो से मुकाबला जारी है। इसी कड़ी में अब वोडाफोन अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए प्लान लेकर आई है। 28 दिन की वैधता वाले ये प्लान यूज़र को हाई स्पीड डेटा और असीमित वॉयस कॉल का फायदा देंगे। कंपनी ने 158 रुपये का एक प्लान पेश किया है, जिसमें यूज़र को असीमित वॉयस कॉल (250 मिनट प्रतिदिन और 1,000 मिनट प्रति सप्ताह) का लाभ मिलेगा। इसके अतिरिक्त यह प्लान यूज़र को 1 जीबी 4जी, 3जी डेटा हर दिन देगा। प्लान की वैधता 28 दिन है। दूसरा पैक 151 रुपये का है। इसमें यूज़र को 28 दिन की वैधता के साथ कुल 1 जीबी 4जी, 3जी डेटा मिलेगा। यह पैक असीमित वॉयस कॉल की सुविधा के साथ आएगा। ध्यान रहे, ये दोनों पैक अभी सिर्फ केरल सर्कल के लिए लागू किए गए हैं।

बता दें कि वोडाफोन का 158 रुपये वाला प्लान सीधे रिलायंस के 149 रुपये वाले प्लान को टक्कर देता है। जियो का यह प्लान असीमित वॉयस कॉल, 100 एसएमएस प्रतिदिन और 1.5 जीबी डेटा (प्रतिदिन) 28 दिनों की वैधता के साथ प्रदान करता है। साथ ही इस प्लान का मुकाबला एयरटेल के 169 रुपये वाले प्लान से भी है, जिसमें यूज़र को 28 दिन तक 1 जीबी डेटा प्रतिदिन, 100 एसएमएस (प्रतिदिन) और असीमित कॉल करने का लाभ दिया जाता है। बता दें कि एयरटेल इसी प्लान को अपनी साझेदारी वाले स्मार्टफोन के साथ 28 दिन की वैधता देता है और अन्य फोन यूज़र के लिए यह लाभ महज़ 14 दिन के लिए ही मान्य रहता है।
vodafone


कंपनी ने यह प्लान दिल्ली एनसीआर और मुंबई जैसे बड़े सर्कल में लागू नहीं किया है। इन सर्कल के लिए वोडाफोन का 198 रुपये वाला प्लान है, जो 28 दिन की वैधता के साथ 1.4 जीबी 4जी, 3जी डेटा प्रतिदिन देता है। इसमें यूज़र को असीमित कॉल, 100 एसएमएस प्रतिदिन की सेवा भी मिलती है। वोडाफोन का 151 रुपये वाला प्लान एयरटेल के 93 रुपये वाले प्लान को टक्कर देता है, जिसे हाल में एयरटेल ने अपग्रेड किया था। इसमें यूज़र को 100 एसएमएस प्रतिदिन और कुल 1 जीबी डेटा 28 दिन के लिए दिया जाता है।
vodafone


इसी कड़ी में आइडिया का 109 रुपये वाला प्लान भी है, जो समान लाभ के साथ 14 दिन की वैधता के साथ आता है। दिलचस्प है कि 158 रुपये वाला पैक 151 रुपये वाले पैक के मुकाबले महज़ 7 रुपये महंगा है लेकिन इसमें कुल 1 जीबी डेटा के बजाय 1 जीबी डेटा प्रतिदिन का लाभ शामिल है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: India, Prepaid Packs, Telecom, Vodafone, Vodafone 151, Vodafone 158
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus Ace 7 Pro लॉन्च होगा 200MP कैमरा, 16GB रैम के साथ! फीचर्स लीक
  2. IND vs PAK Match LIVE: एशिया कप विमेंस में भारत-पाकिस्तान का आज महामुकाबला, यहां देखें फ्री मैच!
  3. Noise ने नए ईयरबड्स Master Buds Open किए पेश, Bose साउंड से लैस, जानें सबकुछ
  4. Tecno Pova 8 Pro 5G का नया अवतार Lamborghini Edition लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,500mAh बैटरी! जानें कीमत
  5. HMD 106 2G बजट फीचर फोन हुआ पेश, 1000mAh बैटरी, IP52 रेटिंग, करेगा डिजिटल डिटॉक्स!
  6. Volkswagen से 50 हजार और नौकरियां जाएंगीं, 2030 तक निकालेगी 1 लाख कर्मचारी!
  7. पाकिस्तानी शख्स को इनोवेशन पड़ा भारी! बिना ड्राइवर की कार बनाई, पुलिस वैन से जा भिड़ी, वीडियो हुआ वायरल
  8. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  9. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  10. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »