Vodafone 244 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड कॉल के साथ 70 जीबी 4जी डेटा

रिलायंस जियो की चुनौती को मुंहतोड़ जवाब देने के मकसद से वोडाफोन इंडिया ने नए ग्राहकों के लिए एक और ऑफर पेश किया है। कंपनी ने नया फर्स्ट रीचार्ज कूपन पेश किया है। 244 रुपये का यह प्लान नए 4जी प्रीपेड ग्राहकों के लिए है।

Vodafone 244 रुपये में दे रही है अनलिमिटेड कॉल के साथ 70 जीबी 4जी डेटा
ख़ास बातें
  • वोडाफोन इंडिया ने नए ग्राहकों के लिए एक और ऑफर पेश किया
  • 244 रुपये का यह प्लान नए 4जी प्रीपेड ग्राहकों के लिए है
  • ग्राहकों को 70 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा
विज्ञापन
रिलायंस जियो की चुनौती को मुंहतोड़ जवाब देने के मकसद से वोडाफोन इंडिया ने नए ग्राहकों के लिए एक और ऑफर पेश किया है। कंपनी ने नया फर्स्ट रीचार्ज कूपन पेश किया है। 244 रुपये का यह प्लान नए 4जी प्रीपेड ग्राहकों के लिए है। इसमें ग्राहकों को 70 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा।

यह प्लान सिर्फ नए ग्राहकों के लिए है जिनके पास नया 4जी वोडाफोन प्रीपेड सिम है। एफआरसी 244 प्लान में ग्राहकों को 70 जीबी 4जी डेटा मिलेगा, हर दिन 1 जीबी की सीमा के साथ। इसके अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉल की भी सुविधा होगी, लेकिन सिर्फ वोडाफोन नेटवर्क पर। इस पैक की कीमत टेलीकॉम सर्किल पर भी निर्भर करेगी। बता दें कि 70 दिन की वैधता सिर्फ पहले रीचार्ज के लिए है। दूसरे रीचार्ज से ग्राहकों को सिर्फ 35 दिनों की वैधता मिलेगी।

पुराने ग्राहकों को वोडाफोन यही फायदा 346 रुपये के रीचार्ज पर दे रही है। लेकिन इसकी वैधता 56 दिनों की है। इसके अलावा कंपनी हर नेटवर्क के लिए कथित तौर पर अनलिमिटेड कॉल की सुविधा भी दे रही है। हकीकत में हर दिन 300 मिनट और हर हफ्ते 1200 मिनट की सीमा है। वहीं, जियो नेटवर्क पर आपको 309 रुपये में हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मिलता है। इसके अलावा अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा होगी। चाहे आप रोमिंग पर ही क्यों ना हों।

244 एफआरसी नए ग्राहकों को लुभाने वाला प्लान है। लेकिन आप इसका फायदा एक बार ही पा सकेंगे। दूसरे रीचार्ज से आपको सिर्फ 35 दिनों की वैधता मिलेगी। अगर आप नए 4जी वोडाफोन प्रीपेड ग्राहक हैं तो मायवोडाफोन ऐप खोलें और एफआरसी प्लान को खोजें। इसके बाद अपनी सुविधा के हिसाब से इसका फायदा पाएं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. 9000mAh बैटरी, 200MP कैमरा वाले Honor 700 Pro के स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक, सामने आया परफॉर्मेंस स्कोर
  2. GTA 6 खेलने के लिए मिलेगी छुट्टी! इस कंपनी के 7,000 कर्मचारियों को मिला खास तोहफा
  3. 10 लाख लोगों ने खरीदा ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, फुल चार्ज में 150 किमी से ज्यादा रेंज, कीमत ₹99,802 से शुरू
  4. 8000mAh बैटरी वाले Realme पर आया डिस्काउंट, कीमत हुई कम, जानें कितनी होगी बचत
  5. Samsung Galaxy M17 5G vs Realme P4R 5G vs Oppo A6x 5G: ₹20 हजार में कौन सा है बेस्ट
  6. Airtel ने दी अंबानी के Jio को इंटरनेट स्पीड में मात, सरकारी कंपनी BSNL भी रही पीछे
  7. 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला सबसे सस्ता 5G स्मार्टफोन मिल रहा 6 हजार से ज्यादा डिस्काउंट पर
  8. Oppo Reno 17 में मिल सकता है Snapdragon 7 Gen 4 चिपसेट
  9. Samsung Galaxy S27+ जल्द हो सकता है भारत में लॉन्च, BIS पर हुई लिस्टिंग
  10. BGMI Air: Android के बाद Apple यूजर्स के लिए भी प्री-रजिस्ट्रेशन शुरू, जानें गेम में क्या होगा खास
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »