Vodafone के 458 और 509 रुपये वाले पैक में अब मिलेगा और ज़्यादा डेटा

वोडाफोन ने अपने 448 रुपये और 509 रुपलये वाले पैक को ज्यादा डेटा और वैधता के साथ अपग्रेड किया है। बता दें किस वोडाफोन प्रीपेड सब्सक्राइबर को यह फायदा तब दिया गया है जबकि हाल ही में जियो ने अपने 1 जीबी डेटा हर रोज़ वाले पैक की कीमतें कम कर दी हैं।

Vodafone के 458 और 509 रुपये वाले पैक में अब मिलेगा और ज़्यादा डेटा
ख़ास बातें
  • वोडाफोन के 458 रुपये वाले पैक में अब 70 दिन की जगह 84 दिन की वैधता मिलेगी
  • 509 रुपये वाले पैक में 84 दिन की जगह 91 दिन की वैधता होगी
  • जियो ने भी मंगलवार को अपने अपग्रेडेड प्लान लागू कर दिए
विज्ञापन
वोडाफोन ने अपने 448 रुपये और 509 रुपये वाले पैक को ज्यादा डेटा और वैधता के साथ अपग्रेड किया है। बता दें किस वोडाफोन प्रीपेड सब्सक्राइबर को यह फायदा तब दिया गया है जबकि हाल ही में जियो ने अपने 1 जीबी डेटा हर रोज़ वाले पैक की कीमतें कम कर दी हैं। वोडाफोन के इन दोनं पैक में भी 1 जीबी डेटा हर रोज़ मिलता है और अब ज़्यादा डेटा व वैधता के साथ ये दोनों पैक जियो के पैक को चुनौती दे पाएंगे। दोनों रीचार्ज पैक नए फायदों के साथ आधिकारिक वेबसाइट और मायवोडाफोन ऐप के जरिए उपलब्ध हैं। हालांकि, अभी ये अपग्रेडेड प्लान सभी सर्किल में उपलब्ध नहीं हैं।

458 रुपये वाले प्लान में अभी तक 70 दिन की वैधता मिलती थी, लेकिन अब यह वैधता 84 दिन की हो गई है। इसका मतलब है कि यूज़र को 70 जीबी की जगह, 84 जीबी डेटा मिलेगा। इसी तरह, 509 रुपये वाले वोडाफोन के प्लान में प्रीपेड सब्सक्राइबर को अब 84 दिन की जगह 91 दिन की वैधता मिलेगा। यानी अब इस पैक में 84 जीबी की जगह 91 जीबी डेटा मिलेगा।
 
Vodafone

इसके साथ ही इन दोनों रीचार्ज पैक में देशभर में किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉल (एक दिन में 250 मिनट, एक सप्ताह में 1,000 मिनट), कॉल और रोमिंग फ्री कॉल और 100 एसएमएस हर रोज़ मिलते हैं। इसके अलावा, ग्राहकों को वोडाफोन प्ले ऐप का एक्सेस भी मिलता है।

नए बदलाव के साथ इन प्लान को देशभर रोलआउट कर दिया गया है। हिमाचल प्रदेश, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना, बिहार और झारखंड, जम्मू और कश्मीर, केरल, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़, पंजाब और कोलकाता में अभी यह ऑफर उपलब्ध नहीं है। ख़ास बात है कि ओडिशा, राजस्थान और हरियाणा सर्किल में 458 रुपये और 509 रुपये वाले दोनों पैक की वैधता 84 दिन ही है। बाकी सभी सर्किल में, 458 रुपये और 509 रुपये वाले प्रीपेड पैक में क्रमशः 84 दिन और 91 दिन वैधता मिलेगी।

वोडाफोन ने यह फैसला, जियो द्वारा 1 जीबी डेटा हर रोज़ वाले प्लान में कटौती करने के साथ ही किया है। अब जियो 149 रुपये में 1 जीबी डेटा हर रोज़ ऑफर कर रही है। इसके अलावा, जियो ने 199 रुपये में 1.5 जीबी डेटा हर रोज़ वाला पैक भी लॉन्च किया है। वहीं कंपनी 28 दिन की वैधता के साथ 509 रुपये में 3 जीबी डेटा हर रोज़ और 799 रुपये में 5 जीबी डेटा हर रोज़ ऑफर कर रही है।

बता दें कि सोमवार को एयरटेल ने अपने पैक अपग्रेड किए थे। अब एयरटेल के 448 रुपये वाले पैक में 70 दिन की जगह 82 दिन की वैधता मिलती है। जबकि 509 रुपये वाले पैक में 91 दिन की वैधता है। इसके एक दिन बाद ही एयरटेल ने 399 रुपये वाले पैक में 70 दिन की वैधता देना शुरू कर दिया। इन सभी एयरटेल के पैक में 1 जीबी डेटा हर रोज़, मुफ्त कॉल और बाकी अन्य मुफ्त सुविधाएं मिलती हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Best Prepaid Plans, Reliance Jio, Vodafone
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »