Vodafone के नए प्रीपेड प्लान लॉन्च, 509 रुपये में मिलेगा 84 जीबी 4जी डेटा

वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए ऑफर पेश किए हैं। कंपनी अपने चुनिंदा ग्राहकों के लिए दो नए प्रीपेड प्लान लेकर आई है जिनकी कीमत क्रमशः 458 रुपये और 509 रुपये है।

Vodafone के नए प्रीपेड प्लान लॉन्च, 509 रुपये में मिलेगा 84 जीबी 4जी डेटा
ख़ास बातें
  • वोडाफोन ने 458 और 509 रुपये वाले नए पैक पेश किए हैं
  • दोनों पैक में 1 जीबी मुफ्त 3जी/4जी डेटा मिलता है
  • दोनों रीचार्ज पैक मुफ्त वॉयस व लोकल एसटीडी कॉल के साथ आते हैं
विज्ञापन
वोडाफोन ने अपने प्रीपेड ग्राहकों के लिए दो नए ऑफर पेश किए हैं। कंपनी अपने चुनिंदा ग्राहकों के लिए दो नए प्रीपेड प्लान लेकर आई है जिनकी कीमत क्रमशः 458 रुपये और 509 रुपये है। इन दोनों ऑफर के तहत ग्राहकों को अनलिमिटेड मुफ्त लोकल और एसटीडी कॉल के अलावा डेटा की भी सुविधा मिलेगी। इन दोनों रीचार्ज पैक में ग्राहकों को देशभर में मुफ्त रोमिंग की सुविधा भी मिलेगी।

वोडाफोन के 509 रुपये वाले पैक में हर रोज 1 जीबी 3जी/4जी डेटा प्रतिदिन मिलेगा। इसके अलावा इस पैक में अनलिमिटेड मुफ्त लोकल और एसटीडी वॉयस कॉल का ऑफर भी मिलता है। हर रोज 100 मुफ्त लोकल और नेशनल एसएमएस की सुविधा भी मिलेगी। कॉल की बात करें तो इस पैक में हर रोज अधिकतम 250 मिनट जबकि हर हफ्ते 1000 मिनट की सीमा है। इस पैक की वैधता 84 दिन है। इस प्लान को रिलायंस जियो के 459 रुपये वाले प्लान के जवाब में पेश किया गया है। जियो प्लान में ग्राहकों को 84 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मिलता है। इसके साथ मुफ्त फोन कॉल की सुविधा भी मिलती है। 100 मुफ्त एसएमएस और कंपनी के सभी ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन वाला फायदा मिलता रहेगा।

रिलायंस जियो का एक 509 रुपये वाला पैक भी है जिसकी वैधता 49 दिन है। लेकिन इस प्लान में हर रोज 2 जीबी डेटा मिलता है। मुफ्त फोन कॉल, मुफ्त एसएमएस और कंपनी के सभी ऐप्स के मुफ्त सब्सक्रिप्शन वाला फायदा भी मिलता है।।

अब बात करते हैं 458 रुपये वाले पैक की, इस पैक में वोडाफोन 1 जीबी 3जी/4जी डेटा हर रोज ऑफर कर रही है। इसके अलावा कंपनी अनलिमिटेड मुफ्त लोकल और एसटीडी कॉल भी ऑफर कर रही है। कॉल की बात करें तो इस पैक में हर रोज अधिकतम 250 मिनट जबकि हर हफ्ते 1000 मिनट की सीमा है। इस पैक की वैधता 70 दिन है। वोडाफोन का यह नया पैक रिलायंस जियो के 399 रुपये वाले पैक को चुनौती देगा। जियो के 399 रुपये वाले रीचार्ज पैक में 70 दिनों के लिए हर दिन 1 जीबी 4जी डेटा मिलता है। इसके अलावा जियो मुफ्त अनलिमिटेड लोकल व एसटीडी कॉल, एसएमएस और जियो ऐप्स की अनलिमिटेड एक्सेस का भी ऑफर दे रही है।

बता दे कि अभी ये दोनों पैक देशभर के चुनिंदा ग्राहकों के लिए उपलब्ध हैं, लेकिन उम्मीद है कि कंपनी आने वाले हफ्तों में ज़्यादा यूज़र को उपलब्ध कराएगी। पिछले कुछ हफ्तों से वोडाफोन इंडिया ग्राहकों को लुभाने के लिए लगातार नए प्लान पेश कर रही है। कंपनी ने सोमवार को 38 रुपये वाला वोडाफोन छोटा चैंपियन पेश किया। इस पैक तहत प्रीपेड ग्राहकों को 100 लोकल और एसटीडी कॉलिंग मिनट मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी 100 एमबी 3जी/4जी डेटा भी ऑफर कर रही है। वोडाफोन के इस नए पैक की वैधता 28 दिन है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  2. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  3. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  4. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. iQOO 16 का लॉन्च टाइम लीक, 8400mAh बैटरी के साथ मिलेगी IP68, IP69 रेटिंग!
  6. AI पर भरोसा पड़ा भारी! Gemini की सलाह पर पहाड़ चढ़े 3 हाइकर्स, रात में फंसे; रेस्क्यू के बाद सामने आई पूरी कहानी
  7. AI हो गया बेकाबू! जर्मन वेबसाइट को किया हैक, कर डाले 18 हजार पोस्ट, OpenAI ने मानी गलती
  8. POCO X8 Power 5G vs Realme P4 Power 5G: 10,000mAh बैटरी वाले दोनों फोन में कौन है ज्यादा दमदार?
  9. Infinix Hot 70 Pro 5G सेल भारत में आज से, ₹2000 डिस्काउंट के साथ खरीदें 6000mAh बैटरी वाला फोन
  10. ₹30 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 60 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »