Airtel के 448 व 509 रुपये वाले रीचार्ज पैक में मिल रहे हैं और फायदे

जियो मंगलवार से अपने लोकप्रिय 1 जीबी हर रोज़ डेटा वाले प्लान में 60 रुपये की कटौती करेगी। और अब ऐसा लगता है कि दूसरी टेलीकॉम कंपनियां भी जियो की राह पर चल पड़ी हैं।

Airtel के 448 व 509 रुपये वाले रीचार्ज पैक में मिल रहे हैं और फायदे
विज्ञापन
जियो मंगलवार से अपने लोकप्रिय 1 जीबी हर रोज़ डेटा वाले प्लान में 60 रुपये की कटौती करेगी। और अब ऐसा लगता है कि दूसरी टेलीकॉम कंपनियां भी जियो की राह पर चल पड़ी हैं। एयरटेल पहली टेलीकॉम ऑपरेटर है जिसने अपने प्रीपेड प्लान अपेडट किए हैं और अपने यूज़र को जियो से दूर रखने के लिए ज़्यादा डेटा और वैधता ऑफर कर रही है। Airtel ने अपने 448 रुपये और 509 रुपये के प्लान अपडेट किए हैं और ये सभी प्रीपेड यूज़र के लिए उपलब्ध हैं।

एयरटेल के 448 रुपये वाले प्लान में 1 जीबी डेटा प्रतिदिन मिलता है और इसकी वैधता 70 दिन है। यानी ग्राहकों को कुल 70 जीबी हाईस्पीड डेटा मिलता है। हालांकि, अब इस पैक की वैधता को बढ़ाकर 82 दिन कर दिया गया है, जिसके चलते अब इस रीचार्ज पैक में कुल 82 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में दूसरे ऑफर भी हैं जिसके तहत बंडल कॉल, रोमिंग आउटगोइंग कॉल, मुफ्त 100 एसएमएस प्रतिदिन और विंक म्यूज़िक व एयरटेल टीवी ऐप का सब्सक्रिप्शन भी पहले की तरह मिलता रहेगा।

इस कीमत में, जियो मंगलवार से दो ऑफर देगी। जियो के 449 रुपये के पैक में 91 दिन की वैधता और 1 जीबी डेटा प्रतिदिन के साथ कुल 91 जीबी डेटा मिलता है। वहीं, 448 रुपये के रीचार्ज में जियो यूज़र को 84 दिन की वैधता मिलेगी। इस पैक में 1.5 जीबी डेटा हर रोज़ मिलता है यानी कुल 126 जीबी डेटा ऑफर किया जा रहा है। जियो द्वारा मुफ्त कॉल (रोमिंग सहित), 100 एसएमएस प्रतिदन और जियो ऐप के लिए सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।

एयरटेल के 509 रुपये वाले पैक को भी अब ज़्यादा वैधता के साथ अपडेट कर दिया गया है। इस पैक की वैधता अब 84 दिन की जगह 91 दिन होगी। 1 जीबी हर रोज़ मिलने वाले हाई-स्पीड डेटा के साथ, यूज़र को कुल 91 जीबी 4जी/3जी डेटा मिलेगा। एयरटेल के 448 रुपये वाले पैक में मिलने वाली दूसरी सुविधाओं की तरह ही इस पैक में भी वही सभी सुविधाएं मिलेंगी।

एयरटेल के इस पैक के साथ जियो के दो प्लान को चुनौती मिलती है। जियो के इन पैक की कीमत 498 रुपये और 509 रुपये है। 498 रुपये वाले जियो प्लान में ग्राहकों को 91 दिन की वैधता के साथ 1 जीबी डेटा हर रोज़ मिलता है, यानी कुल 136 जीबी डेटा। वहीं 509 रुपये वाले पैक में की वैधता 49 दिन है लेकिन यूज़र को 2 जीबी डेटा हर रोज़ मिलता है। जिसका मतलब है कि यूज़र को इस पैक में कुल 98 जीबी 4जी डेटा मिलेगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  2. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  3. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  4. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  5. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
  6. Flipkart-Amazon नहीं यहां मिल रहा सबसे सस्ता iPhone 17 Pro Max, सीधे ₹16 हजार से ज्यादा बचत
  7. IMC 2026: Motorola Signature 27, Xiaomi 18 Pro और iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, मिलेगा सबसे पावरफुल मोबाइल प्रोसेसर
  8. Oppo Find X10 Pro Max ग्लोबल लॉन्च 21 अक्टूबर के लिए कंफर्म, 200MP तीन कैमरा, 8,000mAh बैटरी!
  9. IMC 2026: iQOO 16 का इंडिया लॉन्च कंफर्म, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट के साथ आएगा फ्लैगशिप
  10. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: 65-इंच तक के TV पर बंपर डिस्काउंट! लिस्ट में Sony Bravia भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »