वोडाफोन का नया 299 रुपये का प्रीपेड पैक, मिलेगा 56 जीबी डेटा

वोडाफोन ने ज्यादा डेटा और कॉलिंग वाला नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। 299 रुपये वाला यह पैक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में लागू होगा। यह पैक यूज़र को असीमित लोकल और एसटीडी कॉल, 100 एसएमएस प्रतिदिन और 1 जीबी 2जी डेटा हर दिन मुहैया करवाएगा।

वोडाफोन का नया 299 रुपये का प्रीपेड पैक, मिलेगा 56 जीबी डेटा

वोडाफोन (File Image)

ख़ास बातें
  • कंपनी ने ज्यादा डेटा और कॉलिंग वाला नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया
  • 299 रुपये वाला यह पैक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में लागू होगा
  • असीमित लोकल और एसटीडी कॉल, 100 एसएमएस प्रतिदिन और 1 जीबी डेटा
विज्ञापन
टेलीकॉम कंपनी वोडाफोन ने अब उन इलाकों पर ज़ोर दिया है, जहां इंटरनेट कनेक्टिविटी का स्तर औसत से नीचे है। इन सर्कल में 4जी कनेक्टिविटी की खासा कमी है। इस दिशा में कदम बढ़ाते हुए कंपनी ने ज्यादा डेटा और कॉलिंग वाला नया प्रीपेड पैक लॉन्च किया है। 299 रुपये वाला यह पैक मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में लागू होगा। यह पैक यूज़र को असीमित लोकल और एसटीडी कॉल, 100 एसएमएस प्रतिदिन और 1 जीबी 2जी डेटा हर दिन मुहैया करवाएगा। पैक की वैधता 56 दिनों की होगी। वॉयस कॉल की सीमा 250 मिनट प्रतिदिन व 1,000 मिनट प्रति सप्ताह होगी।

कंपनी का यह पैक, जियो और एयरटेल की समान कीमत वाले पैक से मिलता-जुलता है। अंतर सिर्फ इतना है कि प्रतियोगी कंपनियों के इन पैक में 4जी डेटा दिया जाता है। बता दें कि इन सर्कल में एक 176 रुपये वाला प्रीपेड पैक भी है, जो असीमित वॉयस कॉल, 100 एसएमएस प्रतिदिन, 1 जीबी 2जी डेटा हर दिन देता है। इसकी वैधता 28 दिन के लिए है। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ सर्कल में वोडाफोन 349 रुपये, 409 रुपये और 459 रुपये वाले अनलिमिटेड 2जी पैक भी देती है। ये पैक 4जी की उपलब्धता वाले सर्कल में 4जी डेटा मुहैया करवाते हैं।
vodafone

ध्यान रहे, वोडाफोन ने जियो से मुकाबला करने के लिए हाल में दो नए प्रीमियम प्रीपेड पैक उतारे थे। पहला 549 रुपये वाला पैक था, जो यूज़र को 3.5 जीबी डेटा प्रतिदिन देता है। इसमें यूज़र को 100 एसएमएस प्रतिदिन व बाकी लाभ 28 दिन की वैधता के साथ दिए जाते हैं। दूसरा पैक 799 रुपये वाला है, जिसमें समान लाभ के साथ यूज़र को 4.5 जीबी डेटा 28 दिन की वैधता के साथ मिलता है। वोडाफोन ने पिछले महीने अपनी 4जी एलटीई सेवा दिल्ली-एनसीआर, मुंबई, सूरत और अहमदाबाद जैसे सर्कल तक बढ़ाई है। कंपनी ने बताया कि अगले कुछ महीनों में वीओएलटीई सेवा का लाभ अन्य सर्कल में भी बढ़ाया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »