Vodafone ने पेश किया 398 रुपये का प्रीपेड पैक, जानें इसके बारे में

Vodafone ने चुनिंदा सर्कल के लिए 398 रुपये का नया रीचार्ज पैक पेश किया है। इस रीचार्ज पैक की वैधता 69 दिनों की है और इस दौरान वोडाफोन सब्सक्राइबर को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.4 जीबी डेटा दिया जाएगा।

Vodafone ने पेश किया 398 रुपये का प्रीपेड पैक, जानें इसके बारे में
ख़ास बातें
  • 398 रुपये वाले वोडाफोन रीचार्ज पैक में मिलेगा कुल 96.6 जीबी डेटा
  • Vodafone ने 399 रुपये वाले रीचार्ज पैक में कुछ बदलाव भी किए हैं
  • 398 रुपये वाला रीचार्ज पैक चुनिंदा सर्कल में उपलब्ध
विज्ञापन
Vodafone ने चुनिंदा सर्कल के लिए 398 रुपये का नया रीचार्ज पैक पेश किया है। इस रीचार्ज पैक की वैधता 69 दिनों की है और इस दौरान वोडाफोन सब्सक्राइबर को हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.4 जीबी डेटा दिया जाएगा। नए रीचार्ज पैक में यूज़र को अनलिमिटेड वॉयस कॉल और हर दिन 100 एसएमएस दिए जाएंगे। 398 रुपये वाले वोडाफोन रीचार्ज पैक को अभी मुंबई, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और पंजाब सर्कल में उपलब्ध कराया गया है। मज़ेदार बात यह है कि दिल्ली-एनसीआर और पूर्वोत्तर सर्कल में यही फायदे 396 रुपये वाले रीचार्ज पैक में मिल रहे हैं। दूसरी तरफ, Vodafone ने अपने 399 रुपये वाले रीचार्ज पैक में कुछ बदलाव किए हैं। अब यह पैक 84 दिनों की वैधता के साथ आता है और यूज़र को हर दिन इस्तेमाल के लिए सिर्फ 1 जीबी डेटा मिलता है। यह रीचार्ज पैक फिलहाल मायवोडाफोन ऐप पर उपलब्ध है।

398 रुपये वाला वोडाफोन रीचार्ज पैक 69 दिनों की वैधता के साथ आता है। इसमें हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.4 जीबी डेटा मिलेगा। इसका मतलब है कि यूज़र को इस्तेमाल के लिए कुल 96.6 जीबी डेटा मिलेगा। इस रीचार्ज पैक में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलेगी। हर दिन 100 एसएमएस भी मुफ्त भेजे जा सकेंगे।
 
vodafone

Vodafone इस नए रीचार्ज पैक को पूर्वी यूपी, मुंबई, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में उपलब्ध कराया गया है। हालांकि, दिल्ली-एनसीआर के वोडाफोन यूज़र ये फायदे 396 रुपये वाले पैक में पा सकते हैं।

398 रुपये का नया रीचार्ज पैक पेश करने के साथ Vodafone ने 399 रुपये वाले रीचार्ज पैक में कुछ बदलाव भी किए हैं। इस पैक में अनलिमिटेड लोकल, एसटीडी और रोमिंग कॉल की सुविधा मिलेगी। हर दिन इस्तेमाल के लिए 1 जीबी डेटा उपलब्ध होगा, वो भी 84 दिनों तक। नया रीचार्ज पैक मायवोडाफोन ऐप में 100 प्रतिशत कैशबैक के साथ उपलब्ध है।

याद रहे कि पहले 399 रुपये का रीचार्ज पैक 70 दिनों की वैधता के साथ आता है। लेकिन इस दौरान हर दिन इस्तेमाल के लिए 1.4 जीबी डेटा मिलता था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  4. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
  6. दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
  7. WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
  8. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
  9. Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Bitcoin का प्राइस चढ़ा, ईरान के साथ डील की संभावना का असर 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »