• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vodafone Idea (Vi) लाई नए रिचार्ज प्‍लान, Free मिल रहा Netflix का सब्‍सक्र‍िप्‍शन, जानें डिटेल

Vodafone Idea (Vi) लाई नए रिचार्ज प्‍लान, Free मिल रहा Netflix का सब्‍सक्र‍िप्‍शन, जानें डिटेल

Vodafone Idea (Vi) : वोडा-आइडिया दो रिचार्ज प्‍लान लेकर आई है। इसकी शुरुआत 998 रुपये के प्रीपेड प्‍लान से होती है।

Vodafone Idea (Vi) लाई नए रिचार्ज प्‍लान, Free मिल रहा Netflix का सब्‍सक्र‍िप्‍शन, जानें डिटेल
ख़ास बातें
  • वोडा आइडिया ने पेश किए नए रिचार्ज प्‍लान
  • फ्री मिल रहा नेटफ्लिक्‍स बेसिक सब्‍सक्र‍िप्‍शन
  • रिचार्ज वैलिडिटी तक जारी रहेगा नेटफ्लिक्‍स प्‍लान
विज्ञापन
Vodafone Idea (Vi) (वोडा-आइडिया) भले ही 5G नेटवर्क को लॉन्‍च करने में एयरटेल (Airtel) और जियो (Jio) से पीछे रह गई हो, लेकिन अपने यूजर्स को ऑफर्स देने में वह आगे है। वोडा-आइडिया के पास कई ऐसे प्‍लान्‍स हैं, जिनमें यूजर्स को आकर्षक डेटा बेनिफ‍िट्स ऑफर किए जाते हैं। अब कंपनी ने नए प्रीपेड प्‍लान्‍स पेश किए हैं, जिनके साथ नेटफ्लिक्‍स (Netflix) का फ्री सब्‍सक्र‍िप्‍शन मिलता है। यह नेटफ्लिक्‍स का बेसि‍क प्‍लान है, जो तब तक काम करता है, जबतक यूजर के मोबाइल प्रीपेड प्‍लान की वैलिडिटी रहती है।  

यूजर्स को डेली इंटरनेट डेटा, फ्री अनलिमिटेड कॉलिंग और रोजाना 100SMS जैसे बेनिफ‍िट्स भी मिलते हैं। याद रहे कि पिछले साल Airtel और Jio ने भी अपने सब्‍सक्राइबर्स के लिए नेटफ्लिक्‍स बंडल्‍ड प्‍लान पेश किए थे। 
 

Vodafone Idea (Vi) prepaid plan with free Netflix subscription Price and validity

वोडा-आइडिया दो रिचार्ज प्‍लान लेकर आई है। इसकी शुरुआत 998 रुपये के प्रीपेड प्‍लान से होती है। इसके साथ अनलिमिटेड कॉलिंग, 100SMS रोजाना, 1.5GB डेली डेटा और नेटफ्लिक्‍स का बेसिक सब्‍सक्र‍िप्‍शन 70 दिनों के लिए मिलता है। गुजरात और मुंबई को छोड़कर यह प्‍लान सभी सर्कलों में उपलब्‍ध है। गुजरात और मुंबई सर्कलों के यूजर्स को इसके लिए 1,099 रुपये चुकाने होंगे। 

दूसरा प्रीपेड प्‍लान 1,399 रुपये का है। उसके साथ अन‍लिमिटेड कॉलिंग, 100 SMS रोजाना और 2.5GB डेली डेटा मिलता है। इसके साथ मिलने वाला Netflix बेसिक सब्‍सक्र‍िप्‍शन 84 दिनों के लिए वैलिड रहता है। 
 

Vodafone Idea (Vi) prepaid plan with free Netflix subscription : Details

ऐसे यूजर्स जिनके पास नेटफ्लिक्‍स का अकाउंट है और जिनके पास अकाउंट नहीं है, दोनों ही इस प्‍लान के लिए योग्‍य हैं। रिचार्ज करने के बाद यूजर को अपना ‘Vi ऐप' ओपन करना होगा। प्‍लान बेनिफ‍िट्स पेज पर जाना होगा। नेटफ्लिक्‍स पर क्लिक करना होगा, जिसके बाद यूजर्स नेटफ्लिक्‍स ऐप या वेबसाइट पर रीडायरेक्‍ट हो जाएगा। वहां जाकर नया अकाउंट बनाया जा सकता है या मौजूदा अकाउंट के साथ लिंक किया जा सकता है।  

अगर आपने पहले से नेटफ्लिक्‍स का सब्‍सक्र‍िप्‍शन लिया हुआ है और आप Vi के प्‍लान से लिंक करते हैं तो नेटफ्लिक्‍स का मौजूदा सब्‍सक्र‍िप्‍शन पॉज हो जाएगा और वीआई का प्‍लान अपने आप शुरू हो जाएगा। अगर किसी यूजर ने ऐपल के जरिए नेटफ्लिक्‍स को सब्‍सक्र‍ाइब किया है तो उन्‍हें पहले अपना सब्‍सक्र‍िप्‍शन कैंसल करना होगा। 

रिचार्ज प्‍लान की वैलिडिटी खत्‍म होने के बाद यूजर को उनके पुराने प्‍लान पर शिफ्ट कर दिया जाएगा। जिन यूजर के पास नेटफ्लिक्‍स का पहले से चला आ रहा सब्‍सक्रि‍प्‍शन नहीं है उन्‍हें होल्‍ड पर रख दिया जाएगा। ऐसे यूजर्स को दोबारा रिचार्ज कराना होगा या फ‍िर वह नेटफ्लिक्‍स का प्‍लान चुन सकते हैं। याद रहे कि नेटफ्लिक्‍स का बेस‍िक प्‍लान 199 रुपये प्रतिमाह से शुरू होता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल करने के इजरायली प्रधानमंत्री नेतान्याहू के प्लान को बड़ा झटका
  2. Amazon की फेस्टिवल सेल में स्मार्ट TVs पर 70,000 रुपये से ज्यादा का डिस्काउंट
  3. Apple ने भारत में लॉन्च किया iPad Mini का नया वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस 
  4. Realme ला रही नया मिडरेंज फोन, 200MP कैमरा, 10,000mAh होगी बैटरी!
  5. OnePlus 16 के भारत में लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है फ्रंट कैमरा
  6. Flipkart Big Bang Diwali Sale होगी 28 अक्टूबर से शुरू, iPhone 17, Galaxy S25 समेत इन फोन पर छूट
  7. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा BOE डिस्प्ले, 9,000mAh बैटरी
  8. Tata Punch EV आई सबसे ज्यादा पसंद, 284% की ग्रोथ के साथ बनी नंबर 1 कार, टॉप 10 में टाटा-महिंद्रा का दबदबा
  9. Flipkart पर फिर से आई iPhone 17 पर डील, ₹19 हजार की सीधी बचत
  10. Redmi K100 में मिलेगा 'Snow Rock White' का नया कलर ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »