Vodafone Idea ने भारत के इन 11 क्रिकेट स्टेडियम में किया 5G का विस्तार

भारत में Vodafone Idea ने 11 क्रिकेट स्टेडियम में अपनी 5G सर्विस शुरू की है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 7 अप्रैल 2025 18:36 IST
ख़ास बातें
  • Vodafone Idea क्रिकेट स्टेडियम में अपनी 5G सर्विस का विस्तार कर रहा है।
  • IPL टी20 लीग मार्च से मई तक इन क्रिकेट स्टेडियमों में आयोजित हो रही है।
  • Vodafone Idea ने बीते महीने मुंबई में अपनी 5G सर्विस को लॉन्च किया था।

Vodafone Idea ने मुंबई में अपनी 5G सर्विस को लॉन्च किया था।

Photo Credit: Vodafone Idea

Vodafone Idea ने बीते महीने मुंबई में अपनी 5G सर्विस को लॉन्च किया था और अब कंपनी भारत के 11 शहरों के क्रिकेट स्टेडियम में अपनी 5G सर्विस का विस्तार करने जा रही है। मौजूदा IPL टी20 लीग मार्च से मई तक इन क्रिकेट स्टेडियमों में आयोजित हो रही है, जिसको देखते हुए कंपनी ने यूजर्स को फास्ट इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

5G सर्विस अब अहमदाबाद, बेंगलुरु, चंडीगढ़, चेन्नई, दिल्ली, हैदराबाद, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और विशाखापत्तनम के क्रिकेट स्टेडियम में उपलब्ध है। कंपनी ने कहा है कि इस कदम का उद्देश्य मैच देखने वाले दर्शकों के लिए बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करना है। इन क्रिकेट में अनुमानित यूजर्स के लिए अधिक मात्रा में इंटरनेट प्रदान करने के लिए Vi ने इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार किया है। इसमें अतिरिक्त 5G नेटवर्क साइट को लगाया गया है और BTS और मैसिव MIMO जैसी टेक्नोलॉजी का इंटीग्रेशन भी शामिल है। कंपनी के अनुसार, ये बदलाव स्टेडियम के अंदर लगातार और हाई स्पीड की कनेक्टिविटी प्रदान करने के लिए डिजाइन किए गए हैं। 
Advertisement

वोडाफोन आइडिया ने 53 नए 5G साइट्स, 44 मौजूदा साइट्स में कैपेसिटी में बढ़ोतरी और स्टेडियम के आसपास 9 सेल ऑन व्हील्स यूनिट को इंस्टॉल किया है। 5जी सपोर्ट वाले डिवाइस उपयोग करने वाले वोडाफोन आइडिया ग्राहक अपने मोबाइल फोन पर 5G सेटिंग्स ऑन करके इन स्टेडियम के अंदर 5G नेटवर्क की सुविधा पा सकते हैं।

भारत में जिन स्टेडियम में वोडाफोन आइडिया का 5G अब चालू है, इनमें वानखेड़े स्टेडियम (मुंबई), अरुण जेटली स्टेडियम (दिल्ली), चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु), डॉ. वाई.एस.आर. एसीए-वीडीसीए स्टेडियम (विशाखापत्तनम), ईडन गार्डन्स (कोलकाता), इकाना स्टेडियम (लखनऊ), एम. ए.चिदंबरम स्टेडियम (चेन्नई), महाराजा यादवेंद्र सिंह क्रिकेट स्टेडियम (मुल्लानपुर, चंडीगढ़), नमो स्टेडियम (अहमदाबाद),  राजीव गांधी स्टेडियम (हैदराबाद) और सवाई मानसिंह स्टेडियम (जयपुर) शामिल हैं।
Advertisement

जो ग्राहक क्रिकेट स्टेडियम में जाकर मैच नहीं देख पा रहे हैं उनके लिए वोडाफोन आइडिया रिचार्ज पैक ऑफर कर रहा है जिसमें अनलिमिटेड डाटा के साथ-साथ Jio Hotstar का सब्सक्रिप्शन शामिल है। इन पैक की शुरुआत 101 रुपये से होती है और ग्राहक Vi ऐप या कंपनी की वेबसाइट के जरिए इनका रिचार्ज कर सकते हैं।
Advertisement

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Tata Play Smart ऐप लॉन्च: आपके टीवी पर बिना केबल/DTH के चलेंगे 500 से ज्यादा लाइव चैनल
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  7. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.