Vodafone Idea के 29 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में मिलेगा टॉकटाइम भी

इससे पहले Vodafone ने 29 रुपये के प्लान को नेशनल, लोकल और रोमिंग कॉल को 30 पैसे प्रचि मिनट की दर पर बदलने के लिए पेश किया था, जिसकी वैधता 7 दिन थी।

Vodafone Idea के 29 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में मिलेगा टॉकटाइम भी

Vodafone Idea 29 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान केवल दिल्ली सर्कल में उपलब्ध है

ख़ास बातें
  • 20 रुपये टॉकटाइम के साथ आता है नया 29 रुपये Vodafone Idea प्रीपेड पैक
  • इस पैक में 100MB डेटा का फायदा भी मिलता है
  • फिलहाल केवल दिल्ली सर्कल में उपलब्ध है नया वोडाफोन आइडिया रीचार्ज प्लान
विज्ञापन
Vodafone Idea ने 29 रुपये का प्रीपेड रीचार्ज प्लान को लॉन्च किया है, जो वॉइस कॉल और एसएमएस लाभ के साथ आता है। इसमें 20 रुपये का टॉकटाइम और 14 दिनों के लिए 100 एमबी हाई-स्पीड डेटा मिलता है। नए वोडाफोन आइडिया रीचार्ज प्लान वोडाफोन ग्राहकों के लिए "ऑलराउंडर" विकल्प के रूप में उपलब्ध होगा, जबकि आइडिया के ग्राहकों के लिए यह "रेटकटर" पैक के रूप में उपलब्ध होगा।

Vodafone साइट पर आधिकारिक लिस्टिंग के अनुसार, 29 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 20 रुपये का टॉकटाइम मिलता है, जो केवल वॉयस कॉल और एसएमएस के लिए इस्तेमाल किया जा सकेगा। इसमें सभी लोकल और राष्ट्रीय कॉल 2.5 पैसे प्रति सेकंड की दर से होगी। इस रीचार्ज पैक में 100MB हाई-स्पीड डेटा भी मिलेगा। यह प्लान 14 दिनों की वैधता के साथ आता है।

Vodafone यूज़र्स के अलावा 29 रुपये का यह प्रीपेड रीचार्ज प्लान Idea ग्राहकों के लिए भी समान लाभ लेकर आता है। कंपनी की वेबसाइट के अनुसार इसमें ग्राहकों को वोडाफोन की तरह 20 रुपये का टॉकटाइम और 100 एमबी डेटा मिलता है। इसमें भी कॉलिंग के लिए यूज़र्स को 2.5 पैसे प्रति सेकंड देना होगा।

वोडाफोन आइडिया द्वारा लॉन्च किया गया 29 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान फिलहाल दिल्ली सर्कल तक सीमित है। इसका मतलब यह है कि आप फिलहाल अन्य सर्किलों में इसका लाभ नहीं ले पाएंगे। ऐसा हो सकता है कि Vodafone Idea आने वाले दिनों में नए प्लान को अन्य सर्कल में भी उपलब्ध कराए।

जैसा कि टेलीकॉम-फोकस्ड साइट OnlyTech ने नोट किया है, पहले वोडाफोन ने 29 रुपये के प्लान को नेशनल, लोकल और रोमिंग कॉल को 30 पैसे प्रचि मिनट की दर पर बदलने के लिए पेश किया था, जिसकी वैधता 7 दिन थी। हालांकि यह प्लान दिसंबर में हुई टैरिफ बढ़ोतरी से पहले ही हटा दिया गया था।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple ने भारत में लॉन्च किया 7 इंच स्क्रीन वाला AI डिवाइस, करेगा बात, चलाएगा गाने और संभालेगा घर!
  2. Samsung के 3 स्मार्टफोन फिर हुए महंगे, Galaxy A27 की कीमत ₹47,499 तक पहुंची; M47 और F70 Pro के भी बढ़े दाम
  3. Infinix GT 50 Pro में मिलेगा MediaTek Dimensity 8400 Ultimate, भारत में जल्द होगा लॉन्च
  4. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  5. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  8. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  9. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  10. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »