Vodafone Idea यूज़र्स को इन तीन प्रीपेड रीचार्ज प्लान में मिलेगा दोगुना डेटा

Vodafone Idea के 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में अब 1.5 जीबी डेली डाटा के साथ अतिरिक्त 1.5 जीबी डेली डाटा का फायदा मिलेगा। इस प्रकार तीनों प्लान में डबल डेटा ऑफर के तहत 3 जीबी डेटा मिलेगा

Vodafone Idea यूज़र्स को इन तीन प्रीपेड रीचार्ज प्लान में मिलेगा दोगुना डेटा

Vodafone Idea के 249 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में अब 3 जीबी डेली डेटा मिलेगा

ख़ास बातें
  • Vodafone Idea के 249, 399 और 599 रुपये प्लान पर डबल डेटा मिलेगा
  • इन तीनों प्लान में पहले 1.5 जीबी डेटा मिलता था
  • नए डबल डेटा ऑफर में अब यूज़र्स को 1.5 जीबी अतिरिक्त डेटा का फायदा मिलेगा
विज्ञापन
Vodafone Idea ने एक नया ऑफर पेश किया है, जहां यूज़र्स को 1.5 जीबी डेली डबल डेटा का फायदा मिलेगा। यह फायदा तीन प्लान तक सीमित है, जिसमें 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान शामिल हैं। बता दें कि ये तीनों प्लान वोडाफोन और आइडिया दोनों टीलकॉम यूज़र्स के लिए उपलब्ध हैं। इन प्लान में अभी तक ग्राहकों को 1.5 जीबी डेली डेटा मिलता था और अब डबल डेटा ऑफर के तहत यूज़र्स को 1.5 जीबी अतिरिक्त डेटा मिलेगा। नया ऑफर उन सभी 23 टेलीकॉम सर्किल में उपलब्ध हैं, जहां कंपनी अपना नेटवर्क दे रही है।

वोडाफोन और आइडिया की वेबसाइट पर देखी गई लिस्टिंग के मुताबिक, ग्राहक अब 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान पर 1.5 जीबी अतिरिक्त डेटा का फायदा उठा सकेंगे। इसका मतलब है कि अब वोडाफोन आइडिया 249 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ 3 जीबी हाई-स्पीड डेली डेटा मिलेगा। वहीं, दूसरी ओर वोडाफोन आइडिया 399 रुपये प्रीपेड रीचार्ज प्लान में 56 दिनों की वैधता के साथ 3 जीबी डेली डेटा मिलेगी। इसके अलावा 599 रुपये प्लान में भी 3 जीबी डेली डेटा मिलेगा। वोडाफोन आइडिया के इस प्रीपेड रीचार्ज प्लान की वैधता 84 दिन है।

इतना ही नहीं, वोडाफोन के इन प्लान में कंपनी वोडाफोन प्ले के साथ-साछ Zee5 सर्विस का मुफ्त एक्सेस भी दे रही है। इसके अलावा यदि आप आइडिया यूज़र्स हैं तो आपको आइडिया मूवीज़ और टीवी ऐप का भी मुफ्त एक्सेस मिलेगा।

वोडाफोन आइडिया के इन तीनों प्लान में मिलने वाले अन्य फायदो की बात करें तो 249 रुपये, 399 रुपये और 599 रुपये के रीचार्ज प्लान में ग्राहकों को असीमित लोकल और नेशनल कॉल फ्री मिलती है। इसके अलावा इन तीनों प्लान में रोज़ाना मुफ्त 100 एसएमएस मिलते हैं। ग्राहक डबल डेटा का फायदा उठाने के लिए इन तीनों प्लान में से किसी भी प्लान से रीचार्ज करा सकते हैं। इन तीनों प्लान को किसी भी प्रीपेड रीचार्ज ऐप या My Vodafone या My Idea ऐप के जरिए रीचार्ज कराया जा सकता है।

यह डबल डेटा का फायदा सीमित समय के लिए पेश किया गया प्रतीत होता है। हालांकि इस ऑफर की वैधता के बारे में फिलहाल कंपनी ने किसी प्रकार की आधिकारिक जानकारी नहीं दी है और ना ही यह जानकारी वोडाफोन और आइडिया ने अपनी वेबसाइट पर लिस्ट किया है। इस ऑफर की जानकारी सबसे पहले DreamDTH ने देखी थी।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. itel ने अपना म्यूजिक फर्स्ट फीचर फोन Muzik 450L किया लॉन्च, एंटरटेनमेंट के लिए गजब फीचर्स से लैस
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 6 कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  3. iQOO 16 लॉन्च होने जा रहा 29 सितंबर को, डिजाइन, डिस्प्ले से लेकर कैमरा, बैटरी तक जानें सब
  4. बिना इजाजत AI ग्लासेज से कोई भी नहीं कर पाएगा आपको रिकॉर्ड, बस फोन में डाउनलोड कर लें ये ऐप
  5. EPFO के लिए अब दफ्तर या पोर्टल पर जाने का झंझट खत्म, WhatsApp पर मिलेगी जानकारी, ऐसे करें ज्वाइन
  6. स्पेस में भी शुरू हुई सैन्य ताकत बढ़ाने की रेस, अमेरिका ने तैनात किया 'ऑन-ऑर्बिट' वेपन
  7. Xiaomi 18 Pro लॉन्च सितंबर में कंफर्म, 2 डिस्प्ले के साथ, 8000mAh बैटरी! आई पहली झलक
  8. Samsung Galaxy Tab S12 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, 3 मॉडल हो सकते हैं शामिल 
  9. मंगल से मिट्टी लाने की होड़! NASA को पछाड़ चीन 2031 तक ला सकता है सैम्पल
  10. OnePlus N6 Lite भारत में लॉन्च होगा 22 सितंबर को, 7000mAh बैटरी के साथ कैसे होंगे फीचर्स, जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »