Vodafone Idea ने लॉन्च किए Red Max और Red Together M पोस्टपेड प्लान, मिलेंगे ये फायदे

Vodafone Idea ने दो नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जिनका नाम है Red Max और Red Together M। जहां रेड मैक्स प्लान की कीमत 699 रुपये है, वहीं रेड टूगेदर एम प्लान की कीमत 899 रुपये है।

Vodafone Idea ने लॉन्च किए Red Max और Red Together M पोस्टपेड प्लान, मिलेंगे ये फायदे
ख़ास बातें
  • Vodafone Red Together M में मिलेगा 160 जीबी तक डेटा
  • वोडाफोन रेड टूगेदर एम प्लान में 200 जीबी डेटा रोलओवर
  • Vodafone Red Max प्लान में मिलेगा अनलिमिटेड डेटा
विज्ञापन
Vodafone Idea ने दो नए पोस्टपेड प्लान लॉन्च किए हैं, जिनका नाम है Red Max और Red Together M। जहां रेड मैक्स प्लान की कीमत 699 रुपये है, वहीं रेड टूगेदर एम प्लान की कीमत 899 रुपये है। दोनों ही प्लान अपने सब्सक्राइबर्स के लिए अनलिमिटेड कॉलिंग बेनेफिट्स लेकर आते हैं। इसके अलावा इसमें आपको एक साल का Amazon Prime सब्सक्रिप्शन के साथ-साथ मुफ्त Vodafone Play सब्सक्रिप्शन भी प्राप्त होता है। बता दें, हाल ही में वोडाफोन आइडिया ने अपने माइग्रेशन की प्रक्रिया पूरी की है, जिसके बाद अब आइडिया पोस्टपेड सब्सक्राइबर्स भी Vodafone Red प्लान के तहत आ गए हैं।
 

Vodafone Red Together M postpaid plans

Vodafone वेबसाइट पर Vodafone Red Together M (Red 899) प्लान लिस्ट कर दिया गया है, जो कंपनी के नए रेड पोस्टपेड प्लान के टर्म एंड कंडिशन सर्कुलर के साथ ही आता है। 899 रुपये का मासिक शुल्क परिवार के चार सदस्यों को कनेक्शन प्रदान करता है। प्राइमरी मेंबर को एक महीने के लिए 70 जीबी डेटा मिलता है, जबकि सेकेंडरी मेंबर्स को 30 जीबी डेटा मासिक तौर पर मिलता है। कुल मिलाकर परिवार के चार सदस्यों को हर महीने 160 जीबी डेटा इस प्लान के अंतर्गत प्राप्त होता है। इस पोस्टपेड प्लान में सब्सक्राइबर्स के लिए डेटा रोलओवर बेनेफिट भी दिया गया है, जिसमें प्राइमरी मेंबर को 200 जीबी का डेटा रोलओवर मिलता है, जबकि सेकेंडरी मेंबर्स को 50 जीबी तक का ही डेटा रोलओवर मिलता है।

इस प्लान में ग्राहकों को एक महीने के लिए अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग (Local/STD/National Roaming) और प्रति यूज़र्स 100 मैसेज (Local, STD, National Roaming) बेनेफिट्स भी मिलते हैं। इसके अलावा इसमें प्राइमरी मेंबर को एक साल तक के लिए अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलता है, वहीं एक साल का Vodafone Play सब्सक्रिप्शन प्राइमरी और सेकेंडरी दोनों ही सब्सक्राइबर्स को प्राप्त होता है।
 

Vodafone Red Max postpaid plans

वोडाफोन आइडिया रेड मैक्स पोस्टपेड प्लान की बात करें, तो इसकी कीमत 699 रुपये है। इस प्लान में अनलिमिटेड डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा मिलती है। इसके अलावा इसमें एक साल का अमेज़न प्राइम सब्सक्रिप्शन और एक साल का वोडाफोन प्ले सब्सक्रिप्शन भी शामिल है। हालांकि, इस प्लान में आपको डेटा रोलओवर बेनेफिट प्राप्त नहीं होगा।

दस्तावेज़ों के अनुसार, Red Max plan केवल डिज़िटल प्लान के रूप में ही उपलब्ध है, यह प्लान केवल Vodafone.in के सब्सक्रिप्शन के लिए ही उपलब्ध है। हालांकि, इस लेख को लिखते वक्त वेबसाइट पर यह प्लान लाइव नहीं किया गया था। इन दो नए प्लान की जानकारी सबसे पहले OnlyTech द्वारा दी गई।

वोडाफोन आइडिया ने जानकारी देते हुए बताया कि दोनों ही प्लान की अनलिमिटेड कॉलिंग सुविधा केवल होम नेटवर्क से की गई कॉल्स पर ही लागू होंगी। इसके अलावा यह भी बताया गया कि RED Together M पोस्टपेड प्लान में डेटा लिमिट खत्म होने के बाद यूज़र्स के प्रति जीबी 20 रुपये चार्ज किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »