वोडाफोन ने दिल्ली-एनसीआर में 'चूज़ यॉर नंबर' सुविधा लॉन्च की

वोडाफोन ने दिल्ली-एनसीआर में 'चूज़ यॉर नंबर' सुविधा लॉन्च की
विज्ञापन
दूरसंचार सेवा प्रदाता कंपनी, वोडाफोन इंडिया ने शुक्रवार को अपने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए 'चूज़ यॉर नंबर' सुविधा लॉन्च करने की घोषणा की। वोडाफोन इंडिया के वाणिज्य प्रमुख (दिल्ली एवं एनसीआर) अपूर्व मेहरोत्रा ने कहा, "चूज़ यॉर नंबर ऑफर ग्राहकों को नंबर चयन की स्वतंत्रता देने के लिए पेश किया गया है। हमारे ग्राहक शोध से संकेत मिलता है कि मोबाइल उपयोगकर्ताओं में जिंदगी के कुछ ख़ास घटनाक्रमों से जुड़े मोबाइल नंबर चुनने को लेकर गहरी दिलचस्पी है।"

उन्होंने कहा कि 'चूज़ यॉर नंबर' सेवा पोस्टपेड और प्रीपेड ग्राहकों को अपनी पसंद के नए वोडाफोन नंबर को हासिल करने में सक्षम बनाएगी।

मेहरोत्रा के अनुसार, नए वोडाफोन प्रीपेड कनेक्शन की खरीदारी के लिए इच्छुक ग्राहक अपनी पसंद के नंबरों के लिए 52 स्टोरों और 212 मिनी स्टोरों और 40,000 मल्टी ब्रांड आउटलेटों (एमबीओ) में से किसी पर भी इस बारे में संपर्क कर सकते हैं।

'चूज़ यॉर नंबर' सेवा के साथ दिल्ली और एनसीआर में प्रीपेड ग्राहक अपने लकी नंबर, कार पंजीकरण नंबर, जन्म तिथि, वर्षगांठ या अन्य किसी पसंदीदा नंबर के आधार पर मोबाइल नंबर चुन सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े:
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ola की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल Roadster X+ पर भारी डिस्काउंट, प्राइस में हुई 60,000 रुपये की कमी
  2. Motorola Edge 70 सीरीज में शामिल हो सकते हैं 3 नए Pro मॉडल्स
  3. ईरान और रूस में ड्रोन खरीदने के लिए हो रहा क्रिप्टोकरेंसी का इस्तेमाल
  4. WhatsApp, Telegram के बाद VPN पर वार, यूजर्स के लिए बढ़ी मुश्किलें!
  5. SIM Binding: खुशखबरी! सिम बाइंडिंग की डेडलाइन इस तारीख तक बढ़ी, अभी बिना सिम नहीं बंद होंगे WhatsApp, Telegram जैसे ऐप
  6. Xiaomi Mijia Garment Steamer 2 हुआ लॉन्च, जिद्दी सिलवटें निकालने का दावा, 6 आयरन मोड, जानें कीमत
  7. लंबे नाखून से फोन नहीं चलता? स्टूडेंट ने बनाई अनोखी नेल पॉलिश, ऐसे करेगी काम
  8. Infinix Note 60 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, रियर पैनल पर मिलेगा Active Matrix Display
  9. Airtel के ग्राहक 65 करोड़ के पार! बनी दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी
  10. सरकार के 16.68 लाख ईमेल Zoho क्लाउड पर शिफ्ट, 180 करोड़ आया खर्च!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »