• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • Vi (Vodafone Idea) इन नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पर दे रहा है 365 दिनों तक फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

Vi (Vodafone Idea) इन नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पर दे रहा है 365 दिनों तक फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

प्रीपेड ग्राहक 401 रुपये, 501 रुपये, 601 रुपये या 801 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं।

Vi (Vodafone Idea) इन नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पर दे रहा है 365 दिनों तक फ्री Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन

Vodafone Idea ने चार प्रीपेड और एक नया पोस्टपेड प्लान पेश किया है

ख़ास बातें
  • Vi (Vodafone Idea) कई नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं
  • इन प्लान्स पर फ्री मिलेगा 1 साल का Disney+ Hotstar सब्सक्रिप्शन
  • इन प्लान्स में चार प्रीपेड और एक पोस्टपेड प्लान शामिल
विज्ञापन
Vi (Vodafone Idea) ने अपने ग्राहकों को लाइव स्पोर्ट्स, एक्सक्लूसिव हॉटस्टार स्पेशल्स, मूवीज़ आदि का मुफ्त अनुभव देने के लिए Disney+ Hotstar के साथ साझेदारी की है। टेलिकॉम कंपनी ने नए प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान पेश किए हैं, जो एक साल के लिए Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन देते हैं। बता दें कि वीआईपी सब्सक्रिप्शन के लिए ग्राहकों को 399 रुपये सालाना देने होते हैं, लेकिन अब नए प्लान्स के साथ वोडाफोन आइडिया यूज़र्स इस सब्सक्रिप्शन का फायदा मुफ्त में उठा सकते हैं।

Vi ने अपने प्रीपेड और पोस्टपेड ग्राहकों के लिए चुनिंदा रीचार्ज प्लान पेश किए हैं, जो उन्हें एक साल का Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन फ्री देंगे। इस सब्सक्रिप्शन में यूज़र्स को लाइव स्पोर्ट्स, हॉटस्टार स्पेशल्स, भारतीय फिल्में, डिज़्नी+ फिल्में और स्टार टीवी शो आदि देखने को मिलेंगे। डिज़्नी+ हॉटस्टार वीआईपी सदस्यता आमतौर पर 399 रुपये प्रति माह कीमत पर मिलती है।

प्रीपेड ग्राहक 401 रुपये, 501 रुपये, 601 रुपये या 801 रुपये के प्रीपेड प्लान के साथ इस ऑफर का लाभ उठा सकते हैं। 401 रुपये के वोडाफोन आइडिया प्लान में 28 दिनों की वैधता के साथ अनलिमिटेड कॉल, प्रति दिन 100 एसएमएस, 3GB डेली डेटा, साथ ही कुल 100GB के लिए 16GB अतिरिक्त डेटा (10GB एक्स्ट्रा डेटा) जैसे फायदे मिलते हैं। वहीं, वोडाफोन आइडिया (Vi) 501 रुपये रीचार्ज प्लान डेटा ऑनली पैक है, जिसमें 56 दिनों के लिए 75GB डेटा मिलता है। 601 रुपये वीआई प्लान में आपको प्रति दिन 100 एसएमएस, 3GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग कुल 56 दिनों के लिए मिलती है। इस प्लान में 32GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है। सब्सक्राइबर 801 रुपये Vi पैक से रीचार्ज करते हैं, उन्हें प्रति दिन 100 एसएमएस, 3GB डेली डेटा और अनलिमिटेड कॉलिंग कुल 84 दिनों के लिए मिलती है। इस प्लान में 48GB एक्स्ट्रा डेटा मिलता है।

Disney+ Hotstar VIP सदस्यता को एक्टिवेट करने के लिए प्रीपेड यूज़र्स को इनमें से किसी भी एक पैक के साथ रीचार्ज करना होगा और Disney+ Hotstar ऐप डाउनलोड कर अपने Vi नंबर के साथ लॉगिन करना होगा। ग्राहक Vi की आधिकारिक वेबसाइट से भी ऐसा कर सकते हैं।

Vi पोस्टपेड ग्राहकों को 499 रुपये पोस्टपेड प्लान या उससे ऊपर के प्लान पर इस ऑफर का फायदा मिलेगा। एक साल के Disney+ Hotstar VIP सब्सक्रिप्शन का लाभ उठाने के लिए पोस्टपेड ग्राहकों को भी ऐप या वेबसाइट के जरिए एक्टिवेशन कराना होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mission School Of Excellence: टेक्नोलॉजी ने गुजरात में स्कूलों को बनाया हाईटेक, 1.9 लाख स्मार्ट क्लासरूम से शिक्षा को नई ऊंचाई
  2. iPhone 18 Pro, Pro Max Pre-Order: ₹26,316 में खरीदें लेटेस्ट iPhone, मिलेगा ₹7000 कैशबैक, एक्सचेंज ऑफर भी!
  3. LG स्मार्ट TV करते हैं आपके घर की जासूसी? बवाल के बाद आया कंपनी का जवाब
  4. ISRO की चेतावनी! भारत में अक्टूबर-दिसंबर के बीच आ सकते हैं 3 बड़े तूफान
  5. Samsung Galaxy A08 4G बजट फोन चुपके से लॉन्च! 6,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग के साथ लिस्ट
  6. Mivi One 5G सस्ता फोन भारत में आएगा तीन रंगों में, Android 16 सपोर्ट, 24 सितंबर को है लॉन्च
  7. 80s AI Photo Trend: सावधान! सोशल मीडिया पर फोटो डालने से पहले जान लें ChatGPT आपके डेटा के साथ क्या करता है?
  8. ₹23 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा 55 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी
  9. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  10. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »