Rs 300 से भी कम कीमत में रोज़ मिलेगा 4GB डाटा और कई सारे शानदार बेनेफिट्स

Vi के एक ऐसे प्लान की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं, जो कि सबसे सस्ता डेली 4GB डाटा उपलब्ध कराने वाला पैक है।

Rs 300 से भी कम कीमत में रोज़ मिलेगा 4GB डाटा और कई सारे शानदार बेनेफिट्स
ख़ास बातें
  • Vi के इस प्लान की वैधता 56 दिन तक की है
  • प्लान में मिलेगा 224GB डाटा
  • इस प्लान में 600 फ्री एसएमएस उपलब्ध हैं
विज्ञापन
Vi कंपनी नए ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए कई तरह के प्लान्स लेकर आ रही है, जो कि कम कीमत में ढ़ेर सारे बेनेफिट्स प्रदान करते हैं। यदि आप किसी ऐसे प्लान की तलाश कर रहे हैं, जो कि कम से कम कीमत में आपको ज्यादा से ज्यादा बेनेफिट्स प्रदान करे तो Vi आपके लिए बेस्ट विकल्प लेकर आता है। Vi के एक ऐसे प्लान की जानकारी आज हम आपको देने जा रहे हैं, जो कि सबसे सस्ता डेली 4GB डाटा उपलब्ध कराने वाला पैक है। खास बात यह है कि इस प्लान की कीमत 300 रुपये से भी कम है। यदि आप नेटवर्क बदलने की सोच रहे हैं, तो यह प्लान आपका मूड बदल भी सकता है। आइए जानते हैं इस प्लान के बारे में।

Vi के इस प्लान की कीमत महज 269 रुपये है। बात यदि प्लान के बेनेफिट्स की करें, तो इस प्लान में आपको अनलिमिटेड कॉलिंग प्राप्त होती है जिसमें आप किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड फ्री कॉलिंग कर सकते हैं। इसके अलावा, इस प्लान में डेली 4 जीबी डाटा इस्तेमाल के लिए उपलब्ध होता है। Airtel और Jio जैसी प्रतिद्वंदी कंपनियां इतनी कीमत में डेली 2GB डाटा भी प्रदान नहीं करते। खास बात यह है कि यह बेनेफिट्स आपको 56 दिन तक की वैधता के साथ मिलते हैं। इस लिहाज से आपको इल प्लान में कुल मिलाकर 224GB डाटा प्राप्त होता है।

इसके अलावा, प्लान में आपको 600 SMS मुफ्त मिलते हैं।

एडिशनल बेनेफिट्स की बात करें, तो प्लान में Vi Movies & TV Basic access ऐप का सब्सक्रिप्शन मिलता है, जिसमें आप लाइव टीवी, न्यूज़, मूवी और ऑरिज़न शो आदि का आनंद ले सकते हैं।
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Vi, Vi rs 269 recharge plan, Vi daily 4GB cheapest plan
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy A27 में होगा फ्लैगशिप डिजाइन! फ्लैट डिस्प्ले के साथ रेंडर्स में दिखी पहली झलक
  2. 75 इंच तक बड़े स्मार्ट टीवी Redmi TV A Pro 2026 हुए लॉन्च, 4K डिस्प्ले, 144Hz रिफ्रेश रेट, जानें कीमत
  3. OpenAI ने लॉन्च किया GPT Rosalind, दवाईयों की खोज में आएगी तेजी
  4. Motorola Razr Fold जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का Sony प्राइमरी कैमरा
  5. Amazon का AI Store लॉन्च, आसान भाषा में समझाएगा टेक, शॉपिंग होगी स्मार्ट!
  6. नहीं देखना चाहते YouTube Shorts? फीड को हमेशा के लिए करें बंद
  7. Red Magic 11s Pro जल्द होगा इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च, NBTC पर हुई लिस्टिंग
  8. OnePlus Nord CE 6 Lite में मिल सकता है MediaTek Dimensity 7400 चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. Oppo Find X10 में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  10. Xiaomi ने लॉन्च किया 508L स्मार्ट रेफ्रिजरेटर, 55 मिनट में बनेगी बर्फ और मोबाइल कनेक्टिविटी भी!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »