कंपनी ने इसके Amazon रिलीज की पुष्टि कर दी है।
Photo Credit: Xiaomi
Redmi India ने Amazon पर नए डिवाइस को टीज कर हलचल पैदा कर दी है।
Redmi की तरफ से हाल ही में Redmi Note 15 सीरीज के स्मार्टफोन लॉन्च किए गए थे। अब चाइनीज ब्रांड फिर से नया धमाका करने की तैयारी में है। कंपनी ने अपने नए डिवाइस को टीज कर दिया है। हालांकि इस टीजर में कंपनी ने यह साफ नहीं किया कि यह डिवाइस कौन सा होने वाला है। लेकिन इतना संकेत जरूर दिया है कि यह एक स्पीड सेंट्रिक डिवाइस हो सकता है। यानी कोई सुपरफास्ट स्मार्टफोन भी ब्रांड की तरफ से पेश किया जा सकता है। आइए जानते हैं विस्तार से।
Redmi India की तरफ से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक नया पोस्ट शेयर किया गया है। कंपनी ने अपने नए डिवाइस को टीज किया है। इसके लिए कंपनी ने एक के बाद एक दो टीजर जारी किए हैं। पहले में कंपनी ने स्पीड की बात की है। वहीं, एक अन्य टीजर लेटेस्ट अपडेट देता है। इसमें भी कंपनी ने स्पीड की ही बात की है। यानी कुल मिलाकर ब्रांड यहां पर परफॉर्मेंस की बात कर रही है। मॉनिकर का कोई खुलासा अभी तक नहीं किया गया है।
Something's coming. And it won't wait for you to catch up. pic.twitter.com/LLIBccVMoz
— Redmi India (@RedmiIndia) May 6, 2026
Xiaomi की ओर से यह साफ नहीं किया गया है कि यह कोई स्मार्टफोन होगा, कोई टैबलेट होगा या किसी मौजूदा लाइनअप का ही कोई एडिशन डिवाइस होगा। लेकिन कंपनी ने इसके Amazon रिलीज की पुष्टि कर दी है। Amazon पर इस अपकमिंग डिवाइस के लिए एक Microsite भी लाइव कर दी गई है। अमेजन पर पता चलता है कि यह डिवाइस Redmi S से संबंधित है। अब यह कौन सा डिवाइस है, इस बारे में कहना बहुत मुश्किल है।
Redmi की इस पोस्ट को लेकर यूजर्स में भी उत्सुकता है। कयास लगाए जा रहे हैं कि यह Redmi Turbo सीरीज का कोई मॉडल हो सकता है क्योंकि कंपनी ने बार-बार स्पीड और परफॉर्मेंस पर फोकस किया है। Redmi Turbo 5 में 6.59-इंच का 1.5K OLED डिस्प्ले दिया गया है, जबकि Turbo 5 Max में बड़ा 6.83-इंच 1.5K OLED पैनल मिलता है। फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट, Dolby Vision, हाई-फ्रीक्वेंसी PWM डिमिंग और 3500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस है। Redmi Turbo 5 में MediaTek Dimensity 8500-Ultra (4nm) प्रोसेसर और Turbo 5 Max में ज्यादा पावरफुल Dimensity 9500 (3nm) चिपसेट मिलता है। दोनों स्मार्टफोन में 50MP का OIS-सपोर्टेड प्राइमरी कैमरा और 8MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Delhi Pollution 2026: 50% Work From Home, बिना PUCC नहीं मिलेगा Fuel; नए GRAP में लागू होंगे कई नियम
Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर