• होम
  • एआई
  • ख़बरें
  • WhatsApp में आया Business AI, ऑटोमेटेड चैट और कस्टमर सपोर्ट में होगी मदद

WhatsApp में आया Business AI, ऑटोमेटेड चैट और कस्टमर सपोर्ट में होगी मदद

WhatsApp ने भारत में WhatsApp Business ऐप पर Business AI को पेश कर दिया है।

WhatsApp में आया Business AI, ऑटोमेटेड चैट और कस्टमर सपोर्ट में होगी मदद

Photo Credit: Pexel/Anton

ख़ास बातें
  • Business AI में ग्राहक के सवालों का 24/7 जवाब देने की सुविधा मिलती है।
  • Business AI कस्टमर कम्युनिकेशन मैनेज करने के लिए डिजाइन किया गया है।
  • WhatsApp बिजनेस यूजर्स के लिए बिजनेस AI को धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है।
विज्ञापन

WhatsApp ने भारत में WhatsApp Business ऐप पर Business AI को पेश कर दिया है। इसके तहत चैट कंसर्वेशन के दौरान AI बेस्ड कस्टमर सपोर्ट और ऑटोमेशन की सुविधा उपलब्ध होगी। यह फीचर बिजनेस को WhatsApp पर ही कस्टमर के साथ बातचीत को मैनेज करने, सवालों का जवाब देने और बेसिक बिजनेस टास्क को मैनेज करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। भारत में WhatsApp बिजनेस यूजर्स के लिए बिजनेस AI को धीरे-धीरे शुरू किया जा रहा है। यह सभी भारतीय भाषाओं का सपोर्ट करता है और आगामी हफ्तों में ज्यादा बिजनेस के लिए उपलब्ध हो जाएगा। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

Business AI क्या है?

Business AI को बिजनेस के लिए बड़े स्तर पर कस्टमर कम्युनिकेशन मैनेज करने में मदद करने के लिए डिजाइन किया गया है। यह बिजनेस डाटा के आधार पर मैसेज का जवाब दे सकता है और सामान्य बिजनेस टास्क में मदद कर सकता है।

ये फीचर हैं शामिल

Business AI में ग्राहक के सवालों का 24/7 जवाब देने की सुविधा मिलती है। प्रोडक्ट, सर्विस, कीमत, डिस्काउंट और शिपिंग से संबंधित पूछे जाने वाले सवालों के जवाब देना शामिल है। लीड पाने और अपॉइंटमेंट बुकिंग में मदद मिलती है। प्रोडक्ट रिकमेंडेशन और सेल्स संबंधित बातचीत में मदद मिलती है। कॉन्टेक्स्टुअल रिप्लाई के लिए बिजनेस कैटलॉग और डॉक्यूमेंट अपलोड में मदद मिलती है। बिजनेस अपनी जानकारी का उपयोग करके AI को कॉन्फिगर कर सकते हैं, जिससे रिस्पॉन्स उनके प्रोडक्ट और सर्विस पर बेस्ड है।

ऑटोमेशन के बावजूद कंट्रोल बिजनेस के पास ही रहता है। मालिक जरूरत पड़ने पर बातचीत में आ सकते हैं और AI सिस्टम से कंट्रोल अपने हाथ में ले सकते हैं। इसमें ऑपरेशनल संबंधित जरूरतों के आधार पर बिजनेस AI के रिस्पॉन्स को भी एडजेस्ट कर सकते हैं या इसे पूरी तरह से डिसेबल कर सकते हैं। वॉट्सऐप ने बताया है कि चैट के अंदर UPI बेस्ड पेमेंट की सुविधा आगामी अपडेट में शुरू की जाएगी। इससे प्लेटफॉर्म बदले बिना चैट इंटरफेस के अंदर ही ट्रांजेक्शन पूरा किया जा सकेगा।

कैसे करें सेटअप

  • WhatsApp Business ऐप का इस्तेमाल करने वाले बिजनेस इस प्रक्रिया के जरिए इसे एक्टिव कर सकते हैं।
  • सबसे पहले आपको टूल्स टैब खोलना है।
  • योर बिजनेस AI का चयन करना है।
  • उसके बाद सेटअप इंस्ट्रक्शन को फॉलो करना है।
  • एक्टिव होने के बाद बिजनेस एआई बिजनेस प्रोफाइल डाटा, प्रोडक्ट कैटलॉग और अपलोड डॉक्यूमेंट का उपयोग करके ग्राहकों से बातचीत करना शुरू कर देता है। यह सवालों का जवाब दे सकता है, प्रोडक्ट डिटेल प्रदान कर सकता है और सेल्स संबंधी बातचीत में मदद कर सकता है। व्यवसाय किसी भी समय सेटिंग्स में बदलाव कर सकते हैं या इस सुविधा को बंद कर सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: WhatsApp, WhatsApp Business AI, WhatsApp Business
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple Watch Ultra 4 लॉन्च हुई 50 घंटे की बैटरी के साथ, S11 चिप से लैस, जानें कीमत
  2. Apple Watch Series 12 हुई लॉन्च, नई S11 चिप, 38 घंटे की बैटरी, जानें कीमत
  3. Apple का पहला फोल्डेबल iPhone Duo लॉन्च, बुक स्टाइल के साथ डबल कैमरा से लैस, जानें कितना है खास
  4. Apple Airpods 5 लॉन्च हुए ANC फीचर, लम्बी बैटरी, IP57 रेटिंग के साथ, जानें कीमत
  5. iPhone 18 Pro, 18 Pro Max भारत में A20 Pro चिपसेट और धांसू फीचर्स के साथ लॉन्च, जानें इस बार क्या है खास
  6. HMD ने नोकिया की यादों को ताजा करते हुए Asha 305 किया पेश, 32 घंटे चलेगी बैटरी, सस्ते दामों में मिलेगा स्मार्टफोन का मजा
  7. Apple के फोल्डेबल आईफोन में नहीं मिलेगा Face ID?, iPhone 18 Pro के मुकाबले ये फीचर्स भी होंगे गायब
  8. Aadhaar में नाम बदलना हुआ आसान, अलग स्थिति के लिए चाहिए होंगे ये दस्तावेज
  9. आज रात Apple करेगा बड़ा धमाका! 3 नए iPhone समेत कई प्रोडक्ट्स हो सकते हैं लॉन्च
  10. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »