OnePlus ने आज भारत में अपना सस्ता स्मार्टफोन OnePlus Nord CE6 Lite लॉन्च किया है।
Photo Credit: OnePlus
OnePlus Nord CE6 Lite में 7000mAh की बैटरी है।
OnePlus ने आज भारत में अपना सस्ता स्मार्टफोन OnePlus Nord CE6 Lite लॉन्च किया है। यह फोन 7000mAh की बड़ी बैटरी से लैस किया गया है। इस फोन में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर के सात आता है। यहां हम आपको OnePlus Nord CE6 Lite के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर कीमत आदि के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।
OnePlus Nord CE6 Lite के 6GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये, 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये और 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 25,999 रुपये है। यह फोन वनप्लस की आधिकारिक साइट, वनप्लस स्टोर ऐप, ई-कॉमर्स साइट अमेजन और ऑफलाइन रिटेल के जरिए 12 मई से बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। लॉन्च ऑफर्स के तहत चुनिंद क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर 1500 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट और ईएमआई ट्रांजेक्शन पर 2000 रुपये इंस्टेंट डिस्काउंट पा सकते हैं। वहीं क्रेडिट कार्ड पर 6 महीने तक नो-कॉस्ट ईएमआई का लाभ भी मिलेगा।
OnePlus Nord CE6 Lite में 6.72 इंच की Full HD+ LCD डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2400 x 1080 पिक्सल, 144Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट और 680 निट्स पीक ब्राइटनेस है। यह फोन ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 7400 एपेक्स प्रोसेसर के साथ माली-G615 MC2 GPU दिया गया है। इस फोन में 6GB / 8GB LPDDR4X RAM के साथ 128GB / 256GB UFS 3.1 इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसके माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 2TB तक बढ़ा सकते हैं। यह फोन एंड्रॉयड 16 पर बेस्ड OxygenOS 16 के साथ आता है। इस फोन में 45W SUPERVOOC फास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 7000mAh की बैटरी दी गई है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP64 रेटिंग के साथ आता है।
कैमरा सेटअप की बात करें तो Nord CE6 Lite के रियर में f/1.8 अपर्चर और EIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का Omnivision OV50D40 प्राइमरी कैमरा और f/2.4 अपर्चर के साथ 2 मेगापिक्सल का मोनोक्रॉम कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। डाइमेंशन की बात करें तो इस फोन की लंबाई 166 मिमी, चौड़ाई 76 मिमी, मोटाई 8.5 मिमी और वजन 208 ग्राम है। मिलिट्री ग्रेड ड्यूराबिलिटी के लिए MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन से लैस है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ड्यूल 4G VoLTE, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Motorola Edge 70 Neo vs Redmi Note 17 Pro 5G vs OnePlus Nord CE 6: ₹40 हजार में कौन सा है बेस्ट
₹11 हजार से सस्ता मिल रहा 5000mAh बैटरी, 32 मेगापिक्सल कैमरा वाला 5G स्मार्टफोन, जल्द करें लिमिटेड है डील
Ultraviolette ने शुरू की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल की डिलीवरी
Nvidia में Jensen Huang की वापसी के लिए ट्रंप ने डाला था प्रेशर!