• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 5G की लॉन्चिंग से पहले वोडाफोन आइडिया Vi की ‘बल्‍ले बल्‍ले’, इस उपलब्धि से Jio Airtel को मिलेगी कड़ी टक्‍कर

5G की लॉन्चिंग से पहले वोडाफोन-आइडिया Vi की ‘बल्‍ले-बल्‍ले’, इस उपलब्धि से Jio-Airtel को मिलेगी कड़ी टक्‍कर

ट्राई (TRAI) यानी टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में जून 2022 के महीने के लिए सब्‍सक्राइबर्स का डेटा रिलीज किया है।

5G की लॉन्चिंग से पहले वोडाफोन-आइडिया Vi की ‘बल्‍ले-बल्‍ले’, इस उपलब्धि से Jio-Airtel को मिलेगी कड़ी टक्‍कर

Vi दिल्ली में दूसरा सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर है।

ख़ास बातें
  • ट्राई ने दिल्‍ली सर्कल में जोड़े 75 हजार से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर्स
  • द‍िल्‍ली सर्कल में 1 करोड़ 64 लाख 25 हजार 147 सब्‍सक्राइबर हुए
  • द‍िल्‍ली उन शहरों में है, जहां सबसे पहले 5G सेवा लॉन्‍च होनी है
विज्ञापन
देश में जल्‍द 5G मोबाइल सेवाओं की शुरुआत होने वाली है। जिन 13 शहरों में सबसे पहले 5G सर्विस को लॉन्‍च किया जाना है, उनमें देश की राजधानी दिल्‍ली भी शामिल है। हर टेलिकॉम ऑपरेटर की कोशिश इस सर्किल में खुद को मजबूत बनाने की है। वोडाफोन-आइडिया (Vi) के लिए बीते कुछ समय में ओवरऑल आंकड़े भले ही उत्‍साहजनक नहीं रहे हों, लेकिन दिल्‍ली सर्कल में उसने काफी कुछ हासिल किया है। वीआई ने बताया है कि इस साल जून महीने में उसने दिल्ली में 75 हजार से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर्स को जोड़ा है। यही नहीं, कंपनी ने जून से जनवरी के बीच इस सर्कल में 3.21 लाख से ज्‍यादा सब्‍सक्राइबर्स को ऐड किया है। यह जानकारी ट्राई के डेटा के हवाले से दी गई है। 

ट्राई (TRAI) यानी टेलिकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने हाल ही में जून 2022 के महीने के लिए सब्‍सक्राइबर्स का डेटा रिलीज किया है। लेटेस्‍ट आंकड़े बताते हैं कि 270.06% के टेली-घनत्व स्तर के साथ, दिल्ली में देश में सबसे ज्‍यादा टेली-घनत्व (density) है। यानी यहां प्रति 100 व्‍यक्तियों में टेलिफोन की संख्‍या सबसे ज्‍यादा है। 

आंकड़े बताते हैं कि जून के महीने में 2 लाख 63 हजार 813 नए सब्‍सक्राइबर्स की वृद्धि के साथ दिल्ली ने देश में चौथी सबसे बड़ी सब्‍सक्राइबर ग्रोथ दर्ज की। इस सर्कल का कुल सब्‍सक्राइबर बेस अब 5 करोड़ 30 लाख 04 हजार 319 हो गया है। वोडाफोन-आइडिया का दावा है कि उसने इस सर्कल में लगातार बढ़ोतरी दर्ज की है। जून महीने में 75,871 नए सब्‍सक्राइबर्स जोड़े, जो इस सर्कल में कुल नेट एडिशन का 28.76 फीसदी है। 

कंपनी का कहना है कि इस साल जनवरी से जून तक VI ने इस सर्कल में 3,21,165 सब्‍सक्राइबर्स जोड़े हैं। Vi दिल्ली में दूसरा सबसे बड़ा टेलिकॉम ऑपरेटर है। मौजूदा वक्‍त में Vi के पास 1 करोड़ 64 लाख 25 हजार 147 सब्‍सक्राइबर बेस इस सर्कल में है और उसका सब्‍सक्राइबर मार्केट शेयर 30.99% है।

रिचार्ज प्‍लान की बात करें, तो वोडा-आइडिया के 3,099 रुपये वाले प्लान में रोजाना 2GB डाटा दिया जाता है। हाई स्पीड डाटा लिमिट खत्म होने के बाद इंटरनेट स्पीड 64Kbps तक कम हो जाती है। वैधता की बात की जाए तो इस प्लान की वैधता 365 दिनों की है। वॉयस कॉलिंग की बात की जाए तो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग मिलती है। एसएमएस की बात करें तो इस प्लान में रोजाना 100 SMS मिलते हैं। अन्य फायदों की बात की जाए तो इस प्लान में 1 साल के लिए Disney+Hotstar Mobile सब्सक्रिप्शन मिलता है। इस प्लान में बिंज ऑल नाइट डाटा मिलता है, जिसमें राहत 12 बजे से सुबह 6 बजे तक डाटा चलता है। इसके अलावा इस प्लान में Vi Movies & TV VIP एक्सेस मिलता है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ISRO NVS-03 सैटेलाइट का सफल लॉन्च, भारत का नेविगेशन सिस्टम होगा मजबूत
  2. ₹18 हजार से ज्यादा सस्ता मिल रहा iPhone 17, यहां मिल रही सबसे तगड़ी डील
  3. Honor X9e s हुआ लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 8,560mAh बैटरी के साथ
  4. Flipkart Sale में ₹2900 सस्ता मिल रहा Motorola का 50MP दो कैमरा फोन, 6720mAh बैटरी!
  5. Motorola Signature 27 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, 2 कलर्स के होंगे ऑप्शन 
  6. Vivo S70 में मिल सकती है अपग्रेडेड रियर कैमरा यूनिट, Snapdragon 8s Gen 4 चिपसेट
  7. Infinix GT 50 Pro की भारत में शुरू हुई बिक्री, जानें प्राइस ऑफर्स
  8. Karbonn Rebel Pro, Karbonn Rebel जल्द होंगे भारत में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस, डिजाइन आया सामने
  9. शुभमन गिल ने टेस्ट किया दीपिंदर गोयल का Temple डिवाइस, कभी पीवी सिंधू ने भी पहना था, जानें क्या है?
  10. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »