'फोन कॉल आते ही स्क्रीन पर दिखना चाहिए कॉलर का नाम'- TRAI

ट्राई ने नवंबर, 2022 में इस संबंध में एक परामर्श पत्र जारी कर आम लोगों और इंडस्ट्री की राय भी मांगी थी।

'फोन कॉल आते ही स्क्रीन पर दिखना चाहिए कॉलर का नाम'- TRAI

TRAI ने कहा है कि कॉल करने वाले शख्स का नाम डिस्प्ले पर दिखाया जाए।

ख़ास बातें
  • TRAI ने शुक्रवार को अधिकारिक रूप से जारी की रिकमेंडेशंस
  • स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नाम शख्स का दिखे नाम
  • यह सुविधा ग्राहक के अनुरोध पर ही सभी दूरसंचार कंपनियां मुहैया कराएंगी
विज्ञापन
टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने सिफारिशें जारी की हैं कि कॉल करने वाले शख्स का नाम स्क्रीन पर दिखाया जाए। TRAI ने शुक्रवार को अधिकारिक रूप से जारी की गई रिकमेंडेशंस में कहा कि स्क्रीन पर नाम दर्शाने वाली सर्विस कॉलर नेम प्रजेंटेशन (CNAP) को लागू किया जाना चाहिए। क्या है यह सर्विस, और कैसे काम करती है इस बारे में आपको जानकारी देते हैं। 

टेलीकॉम सेक्टर को रेगुलेट करने वाली बॉडी TRAI ने कॉल करने वाले शख्स का नाम फोन स्क्रीन पर दर्शाने वाली सेवा शुरू करने की सिफारिश की है। PTI के अनुसार, ट्राई ने जारी की गई सिफारिश में कहा है कि मोबाइल फोन की स्क्रीन पर कॉल करने वाले का नाम दिखाए जाने की व्यवस्था शुरू की जाए। हालांकि यह सुविधा ग्राहक के अनुरोध पर ही सभी दूरसंचार कंपनियां मुहैया कराएंगी।

इस तरह की सर्विस कुछ थर्ड पार्टी ऐप्स जैसे True Caller, Bharat Caller जैसे ऐप भी उपलब्ध करवा रहे हैं। लेकिन इनके पास अधिकतर जानकारी वह होती है जो लोगों द्वारा सुझायी गई होती है। यह शत प्रतिशत विश्वसनीय नहीं हो सकती है। टेलीकॉम रेगुलेटरी का कहना है कि इस सुविधा के शुरू होने पर अक्सर आने वाली अनचाही कॉल से छुटकारा पाने में काफी मदद मिलेगी। सीएनएपी सुविधा चालू होने पर ग्राहक अपने फोन की स्क्रीन पर कॉलर का नाम देख पाएगा।

TRAI ने कहा कि सरकार को एक तय तारीख के बाद भारत में बेचे जाने वाले सभी फोन में CNAP सर्विस उपलब्ध कराने के लिए टेलीकॉम कंपनियों को उपयुक्त निर्देश जारी करना चाहिए। मोबाइल फोन कनेक्शन लेते समय भरे जाने वाले ग्राहक आवेदन पत्र (CAF) में दिए गए नाम एवं पहचान विवरण का इस्तेमाल CNAP सर्विस के दौरान किया जा सकता है। ट्राई ने नवंबर, 2022 में इस संबंध में एक परामर्श पत्र जारी कर आम लोगों और इंडस्ट्री की राय भी मांगी थी। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  2. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  3. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  4. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  5. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  6. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  7. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  8. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  9. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  10. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »