TRAI के नए रूल से रिचार्ज नहीं कराने पर भी इतने महीने तक रहेगी SIM की वैलिडिटी....

Bharti Airtel के सब्सक्राइबर्स के लिए बिना रिचार्ज के SIM को एक्टिव रखने की अवधि 90 दिनों से अधिक की है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 21 जनवरी 2025 16:37 IST
ख़ास बातें
  • TRAI ने SIM की वैलिडिटी से जुड़े नए रूल्स जारी किए हैं
  • कुछ महीने तक रिचार्ज नहीं करने पर भी मोबाइल कनेक्शन बंद नहीं होगा
  • BSNL ने SIM को एक्टिवेट रखने के लिए 180 दिनों की अवधि की पेशकश की है

एयरटेल के यूजर्स के लिए बिना रिचार्ज के SIM को एक्टिव रखने की अवधि 90 दिनों से अधिक की है

बहुत से मोबाइल सब्सक्राइबर्स को अपने SIM कार्ड को रिचार्ज करना भूलने पर इसके बंद होने की समस्या का सामना करना पड़ता है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने SIM की वैलिडिटी से जुड़े नए रूल्स जारी किए हैं। इन रूल्स के तहत, कुछ महीने तक रिचार्ज नहीं करने पर भी मोबाइल कनेक्शन बंद नहीं होगा। 

हालांकि, विभिन्न टेलीकॉम कंपनियों के लिए रिचार्ज नहीं कराने पर SIM के वैलिड रहने की अवधि भी अलग है। Reliance Jio के सब्सक्राइबर्स के लिए बिना रिचार्ज के SIM को एक्टिव रखने की अवधि 90 दिनों की है। इसके बाद रिचार्ज कराने की जरूरत होगी। रिचार्ज कराए बिना 90 दिनों की अवधि में इनकमिंग कॉल्स की सुविधा पिछले रिचार्ज प्लान के आधार पर एक महीना, एक सप्ताह या कुछ दिनों की हो सकती है। रिलायंस जियो का यूजर अगर 90 दिनों की अवधि में रिचार्ज नहीं कराता तो समान नंबर उस यूजर के लिए बंद हो जाएगी और किसी अन्य यूजर को दोबारा एलोकेट किया जाएगा। 

Bharti Airtel के सब्सक्राइबर्स के लिए बिना रिचार्ज के SIM को एक्टिव रखने की अवधि 90 दिनों से अधिक की है। इसके बाद सब्सक्राइबर्स को अपने नंबर को दोबारा एक्टिवेट कराने के लिए 15 दिन की अवधि मिलेगी। अगर इस दौरान भी वे रिचार्ज नहीं कराते तो उस नंबर को यूजर के लिए बंद कर दिया जाएगा और वह नए यूजर के लिए मार्केट में उपलब्ध होगा। 

सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने बिना रिचार्ज के SIM को एक्टिवेट रखने के लिए 180 दिनों की अवधि की पेशकश की है। इससे पहले TRAI ने रूल्स में बदलाव कर टेलीकॉम कंपनियों के लिए वॉयस कॉल्स और SMS के लिए अलग टैरिफ प्लान उपलब्ध कराना अनिवार्य किया था। TRAI ने संशोधित टेलीकॉम कंज्यूमर्स प्रोटेक्शन रेगुलेशंस में कहा था, "सर्विस प्रोवाइडर को वॉयस कॉल्स और SMS के लिए न्यूनतम एक स्पेशल टैरिफ वाउचर की पेशकश करनी होगी, जिसकी वैधता की अवधि 365 दिन से अधिक नहीं होगी।" इससे उन यूजर्स को फायदा होगा जो डेटा का इस्तेमाल नहीं करते। इसके साथ ही TRAI ने टेलीकॉम कंपनियों को किसी भी वैल्यू के रिचार्ज वाउचर उपलब्ध कराने की अनुमति भी दी है। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियों को कम से कम 10 रुपये का रिचार्ज कूपन जारी करना होगा। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  2. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  3. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  2. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  3. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  4. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  5. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  6. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  7. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  8. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
  9. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  10. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.