हाल ही में TRAI ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से अधिक पावर की मांग की थी जिससे वह 140 और 1600 सीरीज के फोन नंबर्स को गलत तरीके से स्पैम के तौर पर टैग करने वाले कॉल मैनेजमेंट ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई कर सके
टेलीमार्केटिंग से जुड़ी फर्मों केे लिए 140 सीरीज के फोन नंबर्स को जरूरी किया गया है
पिछले कुछ महीनों से टेलीमार्केटिंग और अन्य कम्युनिकेशन के लिए इस्तेमाल होने वाले फोन नंबर्स को लेकर टेलीकॉम रेगुलेटर और Truecaller जैसे कॉल मैनेजमेंट ऐप्स के बीच विवाद चल रहा है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने 1600 और 140 सीरीज के फोन नंबर्स को स्पैम की कैटेगरी में रखने पर कॉल मैनेजमेंट ऐप्स को चेतावनी भी दी थी। इस मामले में TRAI ने अपने फैसले को सही करार दिया है।
TRAI ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया है कि उसने बैंकिंग, फाइनेंशियल सर्विसेज और इंश्योरेंस (BFSI) से जुड़ी फर्मों के लिए 1600 सीरीज के फोन नंबर्स का इस्तेमाल को अनिवार्य किया था। यह फैसला रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI), सिक्योरिटी एंड एक्सचेंज बोर्ड ऑफ इंडिया (SEBI), इंश्योरेंस रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी ऑफ इंडिया (IRDA) और पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डिवेलपमेंट अथॉरिटी (PFRDA) के कंट्रोल वाली BFSI फर्मों के लिए था। इसके अलावा 1600 सीरीज के फोन नंबर्स का इस्तेमाल 'गवर्नमेंट टु सिटीजन कम्युनिकेशन' में शामिल एंटिटीज के लिए भी अनिवार्य किया गया था। इस वजह से 1600 सीरीज के फोन नंबर्स को कॉल मैनेजमेंट ऐप्स और इस तरह के ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स ब्लॉक नहीं कर सकते। इन फोन नंबर्स को स्पैम की कैटेगरी में भी नहीं रखा जा सकता।
इसके अलावा TRAI ने 140 सीरीज के नंबर्स का इस्तेमाल टेलीमार्केटिंग से जुड़ी फर्मों के लिए जरूरी किया था।। हालांकि, इस सीरीज के फोन नंबर को लेने के लिए इन फर्मों को टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर के पास रजिस्टर करना होगा। TRAI ने यह भी स्पष्ट किया था कि अगर कस्टमर्स चाहें तो वे 140 सीरीज के फोन नंबर्स को ब्लॉक कर सकते हैं। हालांकि, इसके लिए कस्टमर्स को डु नॉट डिस्टर्ब (DND) रजिस्ट्री पर अपने विकल्प को दर्ज करना होगा।
हाल ही में TRAI ने मिनिस्ट्री ऑफ इलेक्ट्रॉनिक्स एंड इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी से अधिक पावर की मांग की थी जिससे वह 140 और 1600 सीरीज के फोन नंबर्स को गलत तरीके से स्पैम के तौर पर टैग करने वाले कॉल मैनेजमेंट ऐप्स के खिलाफ कार्रवाई कर सके। कॉल मैनेजमेंट ऐप Truecaller के CEO, Rishit Jhunjhunwala ने TRAI के इस कदम की निंदा की थी। उन्होंने बताया था कि पिछले वर्ष TRAI ने ट्रूकॉलर को 140 और 1600 सीरीज के फोन नंबर्स के खिलाफ कम्युनिटी रिपोर्ट और स्पैम से जुड़ी जानकारी को नहीं दिखाने के लिए कहा था।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹59,909
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,999
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999
Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार