Airtel और Vodafone idea के इन प्लान पर TRAI ने लगाई रोक, जानें कारण

ट्राई का यह कदम उन सवालों के बीच उठाया गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि कंपनी इन खास प्लान्स के तहत उन ग्राहकों की सेवाओं में कमी ला रही है जो इस प्लान का हिस्सा नहीं हैं।

Airtel और Vodafone idea के इन प्लान पर TRAI ने लगाई रोक, जानें कारण
ख़ास बातें
  • TRAI का सवाल, इन प्लान में ग्राहकों को दी जाती है तरजीह
  • ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को जवाब देने के लिए 7 दिन का वक्त दिया
  • सामान्य ग्राहकों के हितों की रक्षा को लेकर ट्राई ने उठाया सवाल
विज्ञापन
टेलीकॉम रेग्युलेटर अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने Airtel और Vodafone idea के उन खास प्लान पर रोक लगा दी है, जो ज्यादा भुगतान करने वाले ग्राहकों को ज्यादा व तेज़ इंटरनेट प्रदान करते हैं। दरअसल, ट्राई का यह कदम उन सवालों के बीच उठाया गया है, जिसमें कहा जा रहा था कि कंपनी इन खास प्लान्स के तहत उन ग्राहकों की सेवाओं में कमी ला रही है जो इस प्लान का हिस्सा नहीं हैं। सूत्रों की मानें, तो ट्राई ने दोनों ही टेलीकॉम कंपनियों से इन खास प्लान को अंतरिम अवधि तक बंद करने का आदेश दिया है।

ट्राई ने टेलीकॉम कंपनी Airtel और Vodafone idea से उनके इन प्लान के बारे में सवाल किया है, जो ग्राहकों को अधिक भुगतान के साथ हाई-स्पीड डेटा देने का वादा करते हैं। ट्राई ने सवाल किया है कि क्या यह प्लान लेने वाले ग्राहकों को अन्य ग्राहकों की तुलना में ज्यादा तरजीह दी जाती है? क्या समान्य ग्राहकों के नेटवर्क में गिरावट लाकर इन खास ग्राहकों को हाई-स्पीड डेटा प्रदान किया जाता है। इसके अलावा ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों से यह भी सवाल किया है कि वह दूसरे सामान्य ग्राहकों की हितों की रक्षा किस प्रकार कर रहे हैं?

बता दें, ट्राई ने टेलीकॉम कंपनियों को जवाब देने के लिए 7 दिन का वक्त दिया है।

ट्राई के इस फैसले के बाद टेलीकॉम कंपनियों की प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। एयरटेल के प्रवक्ता ने इस बारे में बात करते हुए बताया, ‘हम अपने सभी ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ नेटवर्क और सेवा मुहैया कराने के लिए उत्साह से भरे हैं।'' एयरटेल के प्रवक्ता ने कहा कि इसके साथ ही कंपनी पोस्ट-पेड ग्राहकों के लिए सेवा और जवाबदेही को बढ़ाना चाहती है।

वोडाफोन आइडिया के प्रवक्ता ने इस बारे कहा, ‘‘वोडाफोन रेडएक्स प्लान हमारे मूल्यवान पोस्टपेड ग्राहकों के लिए असीमित डेटा, कॉल, प्रीमियम सामग्री, अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक सहित कई फायदे मुहैया कराता है।'' उन्होंने कहा कि कंपनी अपने ग्राहकों को सर्वश्रेष्ठ और उच्च गति की 4जी डेटा सेवाएं मुहैया करने के लिए प्रतिबद्ध है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , TRAI, Airtel, Vodafone Idea
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone 18 Pro आते ही Samsung Galaxy S26 सीरीज हो रही है महंगी? ₹20 हजार तक बढ़ेंगे दाम
  2. Xiaomi का नया Air Purifier 6C हवा साफ करने के साथ हटाएगा बदबू! इस कीमत में हुआ लॉन्च
  3. itel Zeno 300 भारत में होगा लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, डुअल कैमरा के साथ Amazon पर लिस्ट
  4. iPhone 18 Pro Series Sale Live: आज से 10 मिनट में घर पहुंचेंगे नए iPhones, कीमत से ऑफर्स तक जानें सब कुछ
  5. Vivo लेटेस्ट फोन Vivo V80 भारत में होने जा रहा लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, बड़ी बैटरी के साथ!
  6. 200 इंच की स्क्रीन पर 4K सिनेमा और 240Hz की गेमिंग! लॉन्च हुआ Dangbei X9 Max Projector
  7. 2035 तक इंसानी आबादी के 100 गुना हो जाएंगे AI एजेंट्स!
  8. iPhone खरीदने का मौका! Apple ने बढ़ाए दाम, लेकिन Refurbished iPhone 15, 16 और 17 मिल रहे सस्ते
  9. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  10. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »