Telecom Tariff Hike : इस साल से मोबाइल यूज करना पड़ेगा महंगा! जानें पूरा मामला

Telecom Tariff Hike : टैरिफ बढ़ोतरी से होने वाले संभावित फायदों का हवाला देते हुए BofA ने भारती एयरटेल की रेटिंग को भी अंडरपरफॉर्म से अपग्रेड करते हुए न्यूट्रल कर दिया है।

Telecom Tariff Hike : इस साल से मोबाइल यूज करना पड़ेगा महंगा! जानें पूरा मामला

इसका मतलब है कि टैरिफ बढ़ोतरी की वजह से आपका मोबाइल खर्च बढ़ जाएगा।

ख़ास बातें
  • बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) सिक्‍योरिटीज की रिपोर्ट
  • चुनावों के बाद टैरिफ में हो सकती है 20 फीसदी की बढ़ोतरी
  • एयरटेल के शेयर पहुंचे पीक पर
विज्ञापन
Telecom Tariff Hike : इस साल होने जा रहे आम चुनावों के बाद भारतीय टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स टैरिफ में 20 फीसदी तक बढ़ोतरी कर सकते हैं। बैंक ऑफ अमेरिका (BofA) सिक्‍योरिटीज की हालिया रिपोर्ट में यह कहा गया है। टैरिफ बढ़ोतरी से होने वाले संभावित फायदों का हवाला देते हुए BofA ने भारती एयरटेल की रेटिंग को भी अंडरपरफॉर्म से अपग्रेड करते हुए न्यूट्रल कर दिया है।  

एक रिपोर्ट के अनुसार, बोफा के एनालिस्‍टों का कहना है कि टैर‍िफ में आखिर बार बढ़ोतरी 2 साल से भी पहले दिसंबर 21 में हुई थी। हम इस साल C20%+ टैरिफ बढ़ोतरी की उम्मीद करते हैं। यह आम चुनावों के बाद होने की संभावना है और टेलीकॉम इंडस्‍ट्री खासकर वोडा-आइडिया को अपनी स्थिति सुधारने के लिए इसकी जरूरत होगी।  

बोफा के विश्लेषकों का मानना है कि टैरिफ बढ़ोतरी का दायरा मार्केट को आश्चर्यचकित कर सकता है। इससे भारती एयरटेल का खास फायदा होगा क्‍योंकि कंपनी के पास हाई-एंड यूजर्स का बड़ा बेस है। रिपोर्ट सामने आने के बाद बुधवार को शुरुआत में भारती एयरटेल के शेयर 1,069 रुपये पर पहुंच गए, जो 52 हफ्तों में सबसे ज्‍यादा है। 
 

Airtel का रिचार्ज प्‍लान 

Airtel के लॉन्ग टर्म प्लान्स की बात करें, तो कंपनी कई तरह के प्रीपेड पैक ऑप्शन लेकर आती है। ये प्लान लंबी  वैलिडिटी के साथ अनलिमिटिड कॉलिंग और इंटरनेट डेटा भी देते हैं। ऐसे ही एक 455 रुपये के प्‍लान को Airtel Thanks App या कंपनी की ऑफ‍िशियल वेबसाइट से एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इस प्‍लान पर अनलिमिटिड लोकल, एसटीडी कॉलिंग के अलावा रोमिंग कॉल्स की सुविधा भी है। साथ में 6GB हाई स्पीड इंटरनेट डेटा दिया जाता है, जो प्लान की वैलिडिटी तक मान्य होगा। प्लान के साथ 900 free SMS और Free Hello Tunes का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »