Tata Sky ने लॉन्च किए चार नए ब्रॉडकास्टर पैक, कीमत 49 रुपये से शुरू

Tata Sky ने पिछले महीने क्षेत्रीय स्मार्ट पैक पेश करने के बाद अब भारत में अपने ग्राहकों के लिए स्टार के नए ब्रॉडकास्टर पैक लॉन्च किए हैं।

Tata Sky ने लॉन्च किए चार नए ब्रॉडकास्टर पैक, कीमत 49 रुपये से शुरू

Tata Sky ने लॉन्च किए चार नए ब्रॉडकास्टर पैक, कीमत 49 रुपये से शुरू

ख़ास बातें
  • Tata Sky Star Bengali Value A की कीमत है 57.8 रुपये
  • Star Bengali Premium A प्लान की कीमत है 93.2 रुपये
  • टाटा स्काई स्टार बंगाली प्रीमियम ए प्लान में मिलेंगे 17 चैनल
विज्ञापन
Tata Sky ने पिछले महीने क्षेत्रीय स्मार्ट पैक पेश करने के बाद अब भारत में अपने ग्राहकों के लिए स्टार के नए ब्रॉडकास्टर पैक लॉन्च किए हैं। टाटा स्काई द्वारा लॉन्च किए इन पैक की कीमत 49 रुपये (टैक्स के बिना) से शुरू होती है। आप लोगों की जानकारी के लिए बता दें कि Tata Sky के ये नए ब्रॉडकास्टर पैक बंगाली दर्शकों के लिए उतारे गए हैं। Tata Sky द्वारा लॉन्च किए इन चार नए पैक के नाम हैं- स्टार बंगाली वैल्यू ए पैक, स्टार बंगाली वैल्यू बी पैक, स्टार बंगाली प्रीमियम ए पैक और स्टार बंगाली प्रीमियम बी पैक।

टाटा स्काई के चार नए क्षेत्रीय ब्रॉडकास्टर पैक को सबसे पहले टेलीकॉम टॉक द्वारा रिपोर्ट किया गया था। सबसे किफायती पैक स्टार बंगाली वैल्यू ए पैक है और इसकी कीमत 49 रुपये (टैक्स के बाद 57.8 रुपये) है। यह पैक 14 एसडी चैनलों के साथ आता है जिसमें नेशनल जियोग्राफिक, स्टार गोल्ड, जलशा मूवी, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3 और अन्य चैनल शामिल हैं।

दूसरा पैक है स्टार बंगाली वैल्यू बी पैक और इसकी कीमत भी ऊपर बताए गए पैक के समान है। यह पैक भी 14 एसडी चैनल के साथ आता है। हालांकि, मुख्य अंतर यह है कि स्टार बंगाली वैल्यू बी पैक स्टार स्पोर्ट्स 1 बंगला के बजाय स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी से लैस है।

तीसरा पैक है स्टार बंगाली प्रीमियम ए पैक और इसकी कीमत 79 रुपये (टैक्स के बाद 93.2 रुपये) है। यह पैक 17 चैनल के साथ आता है जिसमें आपको फॉक्स लाइफ, नेट जियो वाइल्ड, नेशनल जियोग्राफिक, स्टार गोल्ड सेलेक्ट, स्टार स्पोर्ट्स 1, स्टार स्पोर्ट्स 2, स्टार स्पोर्ट्स 3, स्टार स्पोर्ट्स 1 बंगला और अन्य चैनल मिलते हैं।

स्टार बंगाली प्रीमियम बी पैक की कीमत 100.30 रुपये प्रति माह (टैक्स के साथ)। यह पैक 21 चैनल के साथ आता है, बता दें कि स्टार स्पोर्ट्स 1 हिंदी इस पैक में स्टार स्पोर्ट्स 1 बांग्ला की जगह लेगा। अतिरिक्त चैनलों में मूवीज़ ओके, स्टार उत्सव मूवीज़, स्टार भारत और स्टार उत्सव शामिल हैं। नए पैक कंपनी की वेबसाइट पर लाइव कर दिए गए हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Tata Sky, Tata Sky Broadcaster Packs, Tata Sky Packs
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रात में भी दिखेगा रंगीन वीडियो! Xiaomi ने लॉन्च किया ₹5,500 वाला AI 4K Smart Camera
  2. ₹36 हजार में लॉन्च हुआ Primebook 3 Max लैपटॉप; 8GB RAM, 12 घंटे की बैटरी के साथ मिलेगा AI सपोर्ट
  3. Redmi Note 17 Pro की सेल शुरू, ₹5000 डिस्काउंट पर खरीदने का मौका
  4. Oppo K14 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट
  5. YouTube Views बढ़ाने के चक्कर में 9 साल के बच्चे ने खर्च किए ₹1.13 करोड़, पिता को ऐसे चला पता
  6. Oppo का फ्लैगशिप Find X9 ₹5,500 डिस्काउंट पर, केवल यहां मिल रही है ये धांसू डील
  7. 15 अक्टूबर से UPI पर बदल जाएंगे ये नियम, ₹2 हजार से ज्यादा पेमेंट से पहले जानें 7 बातें
  8. गेमिंग मॉनिटर बनाने वाली ViewSonic ने भारत में लॉन्च किए 65-इंच तक के Google TV
  9. ₹51 में अनलिमिटेड 5G, वो भी पूरे महीने! रिचार्ज करने से पहले यहां जान लें पूरा ऑफर
  10. सरकार ने 2,000 रुपये से ज्यादा की UPI ट्रांजैक्शंस पर फीस हटाने से किया 'इनकार'
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »