Tata Sky ने बदला अपना सालाना हिंदी वैल्यू पैक, कीमत भी बढ़ी

इस महीने Tata Sky ने अपने Tata Sky+ HD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 5,999 रुपये से घटकर 4,999 रुपये कर दी थी। इसके अलावा कंपनी ने अपने होम-स्क्रीन अनुभव को भी बदल दिया था।

Tata Sky ने बदला अपना सालाना हिंदी वैल्यू पैक, कीमत भी बढ़ी

Tata Sky ने बदला Annual Hindi Value Pack

ख़ास बातें
  • चुनिंदा मार्केट में मौजूद होगा “Annual Hindi Value New”
  • नया पैक HD और SD दोनों सेट-टॉप बॉक्स पर होगा उपलब्ध
  • मौजूदा Annual Hindi Value Pack की कीमत 2,299 रुपये थी
विज्ञापन
Tata Sky ने अपने मौजूदा सालाना हिंदी वैल्यू पैक को “Annual Hindi Value New” में बदल दिया है। लेटेस्ट रिपोर्ट में इस जानकारी को लेकर दावा किया गया है। इस नए पैक का हाई डेफिनेशन (HD) कनेक्शन 2,799 रुपये में मिलेगा, जो कि एक साल यानी 12 महीने तक वैध होगा। वहीं, स्टैंडर्ड डेफिनेशन (SD) वाले ग्राहकों को इस कनेक्शन के लिए 2,423 रुपये चुकाने होंगे। आपको बता दें, टाटा स्काई अपने नए ग्राहकों के लिए इस साल जनवरी में यह एनुअल हिंदी वैल्यू पैक लेकर आई थी, हालांकि तब तक इसका वार्षिक शुल्क 2,299 रुपये था, जिसमें 34 एसडी चैनल में 9 रिज़नल चैनल, 6 हिंदी एंटरटेनमेंट चैनल और 4 हिंदी मूवी चैनल के साथ अन्य चैनल्स मिलते थे।

Tata Sky के मौजूदा Annual Hindi Value Pack सब्सक्राइबर्स को बदले गए पैक में किसी तरह के नए बदलाव देखने को नहीं मिलेंगे। लेकिन कंपनी ने अपने नए ग्राहकों के लिए इस पैक को बंद कर दिया है, जिसकी जानकारी DTH पर फोकस करने वाले ब्लॉग DreamDTH की रिपोर्ट में दी गई है।

इस "एनुअल हिंदी वैल्यू न्यू पैक" को केवल कुछ चुनिंदा मार्केट के लिए बदला गया है। कहा जा रहा है कि यह केवल mSales चैनल के जरिए खरीद के लिए उपलब्ध होगा और इसे 31 दिसंबर तक की सीमित अवधि के लिए पेश किया गया है। हालांकि, यह नया पैक मौजूदा पैक की तुलना में कुछ नए चैनल्स लेकर आएगा या नहीं इस बारे में फिलहाल कोई जानकारी स्पष्ट नहीं है। लेकिन संभावना है कि इस नए पैक में वे सभी चैनल शामिल होंगे, जो कि हिंदी भाषी राज्य में काफी लोकप्रिय हैं।

आपको बता दें, इस महीने टाटा स्काई ने अपने Tata Sky+ HD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत 5,999 रुपये से घटकर 4,999 रुपये कर दी थी। इसके अलावा ऑपरेटर अपने रेग्युलर एचडी और एसडी सेट-टॉप बॉक्स यूज़र्स के लिए नई होम स्क्रीन का अनुभव भी लेकर आया है।

गौरतलब है कि टाटा स्काई को लम्बे समय से Airtel Digital TV और Dish TV से कड़ी टक्कर मिल रही है। हालांकि, कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों का रुख टीवी से हटकर ओवर-द-टॉप प्लेटफॉर्म पर हुआ है, जिसने भारत में टीवी देखने वाले दर्शकों की संख्या को बड़े स्तर पर प्रभावित किया है। जिससे सभी DTH ऑपरेटर्स की मुश्किलें बढ़ गई हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata Sky Annual Hindi Value pack, Tata Sky, DTH

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  4. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  5. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  6. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  7. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  8. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  10. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »