Tata Sky+ HD सेट-टॉप बॉक्स एक बार फिर हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Tata Sky+ HD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में लॉन्च प्राइस की तुलना में 4,301 रुपये की कटौती होना बेशक एक बड़ा बदलाव है।

Tata Sky+ HD सेट-टॉप बॉक्स एक बार फिर हुआ सस्ता, जानें नया दाम

Tata Sky+ HD वेब ऐप्स एक्सेस और 500 जीबी का बिल्ट-इन स्टोरेज के साथ आता है

ख़ास बातें
  • Tata Sky+ HD में मिलता है वेब ऐप्स एक्सेस और 500 जीबी स्टोरेज
  • मई में इसकी कीमत को 7,890 से घटा कर 5,999 रुपये कर दिया गया था
  • अब एक बार फिर हुई है टाटा स्काई+ एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में कटौती
विज्ञापन
Tata Sky+ HD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत घटकर 4,999 रुपये हो गई है। नया बदलाव डीटीएच ऑपरेटर द्वारा मौजूदा एचडी ग्राहकों के लिए टाटा स्काई+ एचडी बॉक्स की कीमत में गिरावट के कुछ महीने बाद आया है। बता दें कि कंपनी ने उस समय इसकी कीमत को 7,890 से घटाकर 5,999 रुपये कर दिया था। Tata Sky+ HD सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में कटौती के अलावा, कंपनी अपने नियमित HD और SD सेट-टॉप बॉक्स यूज़र्स के लिए एक रीडिज़ाइन होम स्क्रीन लेकर आई है।

टाटा स्काई+ एचडी सेट-टॉप बॉक्स की कीमत में कटौती टाटा स्काई वेबसाइट पर दिखाई दे रही है और नए टाटा स्काई यूज़र्स के लिए उपलब्ध है। 9,300 के लॉन्च प्राइस टैग की तुलना में 4,301 रुपये सस्ता होना बेशक एक बड़ा बदलाव है।

नए यूज़र्स के लिए कीमत में कटौती के साथ, मौजूदा HD ग्राहकों के लिए Tata Sky+ HD के अपग्रेड प्राइस को भी घटाकर 4499 रुपये कर दिया गया है। यह मल्टी-टीवी कनेक्शन के लिए भी लागू है। टाटा स्काई+ एचडी अपग्रेड कीमत को मई में 7,890 से घटा कर 5,999 रुपये कर दिया गया था।

Tata Sky+ HD वेब ऐप्स तक पहुंच प्रदान करता है और इसमें 500 जीबी का बिल्ट-इन स्टोरेज शामिल है। यह यूज़र्स को लाइव टीवी देखने और डॉल्बी ऑडियो के साथ 1080i रिजॉल्यूशन में कंटेंट देखने की सुविधा देता है।

DTH की खबरों पर फोकस करने वाली साइट DreamDTH ने सबसे पहले Tata Sky+ HD से संबंधित नए बदलाव को रिपोर्ट किया था। हालांकि, Gadgets 360 टाटा स्काई वेबसाइट पर लिस्टेड नई कीमत को स्वतंत्र रूप से सत्यापित करने में सक्षम था।

Tata Sky ने अपने SD और HD सेट-टॉप बॉक्स यूज़र्स के लिए अपनी होम स्क्रीन को भी बदल दिया है। होम स्क्रीन में चैनल की जानकारी और चैनल सर्च विकल्प शामिल किए गए हैं, जिससे यूज़र्स को आसानी से यह पता चल सके कि वे अपने टीवी पर क्या देखना चाहते हैं। इसके अलावा, टॉप फिल्में और लाइव स्पोर्ट्स कैटेगरी जोड़ी गई हैं, जिन्हें टाटा स्काई रिमोट कंट्रोल पर पीले बटन को दबाकर एक्सेस किया जा सकता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Tata Sky, Tata Sky Plus HD

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  5. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  6. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  7. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  8. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »