मोबाइल नंबर को आधार से जोड़ने की आखिरी तारीख बढ़ी

क्या आप 31 मार्च तक बैंक अकाउंट को आधार नंबर से जोड़ने वाले मैसेज से परेशान हैं? क्या आप मोबाइल नंबर को भी आधार कार्ड से जोड़ने वाले मैसेज से तंग आ चुके हैं? उम्मीद है कि आपको इन स्पैम मैसेज से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 13 मार्च 2018 17:50 IST
ख़ास बातें
  • आधार को विभिन्न सेवाओं से अनिवार्य रूप से जोड़ने की समयसीमा बढ़ी
  • आधार की वैधता को चुनौती देने वाले याचिकाओं पर फैसले तक डेडलाइन बढ़ा
  • आधार को मोबाइल नंबर से अनिवार्य रूप से जोड़ने की समयसीमा 31 मार्च तक थी
क्या आप 31 मार्च तक बैंक अकाउंट को आधार नंबर से जोड़ने वाले मैसेज से परेशान हैं? क्या आप मोबाइल नंबर को भी आधार कार्ड से जोड़ने वाले मैसेज से तंग आ चुके हैं? उम्मीद है कि आपको इन स्पैम मैसेज से जल्द ही छुटकारा मिल जाएगा। क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने आधार को विभिन्न सेवाओं से अनिवार्य रूप से जोड़ने की समयसीमा बढ़ा दी है। प्रधान न्यायाधीश दीपक मिश्रा के नेतृत्व वाली संविधान पीठ ने कहा कि आधार की वैधता को चुनौती देने वाले याचिकाओं पर फैसला आने तक मोबाइल नंबर, बैंक खाते और अन्य सेवाओं को आधार नंबर से जोड़ना अनिवार्य नहीं होगा।

(पढ़ें: Aadhaar नंबर को मोबाइल फोन से आईवीआर के ज़रिए ऐसे करें लिंक)
Advertisement

बता दें कि आधार की वैधता को चुनौती देने वाले कई याचिकाकर्ताओं ने दावा किया है कि यह निजता के अधिकारों का उल्लंघन करता है। सुप्रीम कोर्ट द्वारा मंगलवार को दिए गए आदेश से पहले आधार को बैंक खाते और मोबाइल नंबर से अनिवार्य रूप से जोड़ने की समयसीमा 31 मार्च तक की थी। हालांकि, सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा है कि कल्याणकारी योजनाओं को आधार नंबर से जोड़ना अनिवार्य होगा।

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा की अगुवाई में 5 जजों वाली संवैधानिक पीठ ने यह भी कहा कि सरकार अनिवार्य आधार के लिए जोर नहीं डाल सकती है।
Advertisement

शीर्ष न्यायालय में कई याचिकाकर्ताओं ने भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) संख्या को बैंक खातों और मोबाइल नंबर से जोड़ने को ‘‘गैरकानूनी तथा असंवैधानिक’’ बताया है। हाल ही में उच्चतम न्यायालय की नौ सदस्यीय संविधान पीठ ने कहा था कि संविधान के तहत निजता का अधिकार एक मौलिक अधिकार है। आधार की वैधता को चुनौती देने वाले कई याचिकाकर्ताओं ने दावा किया कि यह निजता के अधिकारों का उल्लंघन करता है।
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Aadhaar, Aadhaar Number, Supreme Court, Mobile Number

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y600i हुआ लॉन्च; 8000mAh बैटरी और ड्रॉप प्रोटेक्शन के साथ आया फोन, कीमत ₹25 हजार से कम
  2. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  3. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले 6 स्मार्टफोन्स पर Early Bird Deals, कीमत ₹7,199 से शुरू
  4. Amazon GIF और Flipkart BBD Sale में ₹10 हजार से कम में मिल रहे हैं ये 4 फोन, ₹7,199 से शुरू हो रही कीमत
  5. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  6. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  7. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
  8. ₹25 हजार सस्ता मिल रहा 45 हजार एमआरपी वाला Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 6500mAh बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  2. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  3. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  5. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  6. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  7. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  8. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  9. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  10. ZENO 300 भारत में लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ जबरदस्त फीचर्स से लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.