• होम
  • टिप्स
  • ख़बरें
  • आधार कार्ड का नहीं हो सकेगा गलत इस्तेमाल, ऐसे डाउनलोड करें 'मास्क आधार कार्ड'

आधार कार्ड का नहीं हो सकेगा गलत इस्तेमाल, ऐसे डाउनलोड करें 'मास्क आधार कार्ड'

आप अपने आधार कार्ड का नम्बर शेयर किए बिना इसे कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

आधार कार्ड का नहीं हो सकेगा गलत इस्तेमाल, ऐसे डाउनलोड करें 'मास्क आधार कार्ड'

आधार कार्ड की धोखाधड़ी से बचने के लिए आप Masked Aadhaar Card का इस्तेमाल कर सकते हैं।

ख़ास बातें
  • धोखाधड़ी से बचने के लिए आप Masked Aadhaar Card का इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • इसमें आपके आधार कार्ड के केवल आखिरी 4 डिजिट ही दिखाई पड़ते हैं।
  • आधार कार्ड का नम्बर शेयर किए बिना इसे कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
विज्ञापन
आधार कार्ड से जुड़े धोखाधड़ी के मामले इन दिनों लगातार बढ़ने लगे हैं। कई बार देखने में आता है कि धोखा करने वाले किसी व्यक्ति की आधार कार्ड डिटेल्स लेकर उसे अपने व्यक्तिगत फायदे के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर किसी भी गैर कानूनी कार्य में इस्तेमाल कर सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसा तरीका बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से आप इस तरह की धोखाधड़ी से बचाव कर सकते हैं, और कोई भी आपके आधार डिटेल्स का दुरुपयोग नहीं कर पाएगा। 

आधार कार्ड की धोखाधड़ी से बचने के लिए आप मास्क्ड आधार कार्ड (Masked Aadhaar Card) का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आधार कार्ड की ऐसी कॉपी होती है जिसमें आपके आधार कार्ड के केवल आखिरी 4 डिजिट ही दिखाई पड़ते हैं। इसे आनलाइन डाउनलोड करना भी बहुत आसान है। जिसके लिए आपके पास वह नम्बर उपलब्ध होना चाहिए जो आपने अपने आधार कार्ड के लिए रजिस्टर करवाया है। आइए जानते हैं मास्क्ड आधार कार्ड (Masked Aadhaar Card) को आसानी से कैसे डाउनलोड किया जा सकता है।

How to download Masked Aadhaar Card 
मास्क्ड आधार कार्ड (Masked Aadhaar Card) कार्ड को डाउनलोड करने लिए आपको https://myaadhaar.uidai.gov.in/ पर जाना होगा। यहां पर अपना आधार कार्ड नम्बर डालकर नीचे दिए कैप्चा को भरना होगा और लॉगिन पर क्लिक करना होगा। 
Latest and Breaking News on NDTV
इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर एक OTP आएगा, जिसे आपको वेबसाइट पर भरना होगा। आपका अकाउंट लॉगिन हो जाएगा। 

लॉगिन के बाद आपको अंदर Download Aadhaar का ऑप्शन दिखाई देगा। इस पर क्लिक करें। 

क्लिक करने के बाद आपके पास आधार कार्ड डाउनलोड करने का ऑप्शन आएगा, लेकिन इसके साथ ही आपको Masked Aadhaar Card डाउनलोड करने का ऑप्शन भी मिलेगा। इसे डाउनलोड कर लें। 

इस फाइल को ओपन करने के लिए अपने नाम के पहले चार लैटर कैपिटल में टाइप करें और फिर जन्म का साल लिखें। आपको आपका Masked Aadhaar Card इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। 

Masked Aadhaar Card सरकारी कामों में भी मान्य होता है। यानी कि आपको इस बात की चिंता करने की जरूरत नहीं है कि मास्क्ड आधार कार्ड सरकारी कामकाज में नहीं लिया जाएगा। इस तरह से आप अपने आधार कार्ड का नम्बर शेयर किए बिना इसे कहीं भी इस्तेमाल कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Masked Aadhaar Card
हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Sony ने नए हेडफोन किए लॉन्च, 2 दिन से ज्यादा चलेगी बैटरी, बाहर का शोर भी नहीं देगा सुनाई
  2. Apple Event शुरू होने में बस कुछ घंटे बाकी! आज रात लॉन्च होंगे ये नए iPhone और गैजेट्स
  3. Oppo A7 Pro हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें सबकुछ
  4. iPhone 18 Pro की कीमत कितनी हो सकती है? भारत में खरीदने के लिए कितना पैसा रखना होगा
  5. Apple का पहला Foldable iPhone आज हो सकता है लॉन्च! कितनी होगी कीमत और क्या होंगे फीचर्स?
  6. Apple Event 2026 आज कितने बजे शुरू होगा? भारत में LIVE कैसे देखें, यहां जानें पूरी डिटेल
  7. Jio अंतरिक्ष में भेजेगा 1600 सैटेलाइट, अगले साल से शुरू, हाई स्पीड इंटरनेट से Starlink को टक्कर!
  8. iPhone 18 Pro लॉन्च से पहले iPhone 17 Pro पर बंपर डिस्काउंट, अभी खरीदें या नए मॉडल का करें इंतजार
  9. itel Tough रग्ड फीचर फोन पेश, खेतों में काम करने से लेकर कंस्ट्रक्शन साइट के लिए बेस्ट फीचर्स से लैस
  10. पीएम नरेंद्र मोदी का वडोदरा में आज इवेंट, BookMyShow पर सिर्फ 1 घंटे में बुक हुए सारे टिकट, 42 हजार से ज्यादा वेटिंग में
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »