Jio GigaFiber Broadband सेवा 5 सितंबर से व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध, कीमत 700 रुपये से शुरू

Jio Fiber की इस इंटरनेट सेवा की कीमत 700 रुपये से शुरू होगी और यह 10,000 रुपये तक जाएगी। जियो गीगाफाइबर कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा पाएंगे।

Jio GigaFiber Broadband सेवा 5 सितंबर से व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध, कीमत 700 रुपये से शुरू

Jio Fiber Broadband Plans: 700 रुपये से शुरू होगी जियो फाइर ब्रॉडबैंड प्लान की कीमत

ख़ास बातें
  • जियो फाइबर कनेक्शन के साथ मिलेगी अनलिमिटेड कॉलिंग की सुविधा
  • जियो फाइबर ब्कनेक्शन कई कंटेट प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन के साथ आएगा
  • Jio Fiber कनेक्शन के साथ जुड़ेगी फर्स्ट डे फर्स्ट शो मूवी स्क्रीनिंग सेवा
विज्ञापन
Reliance Jio की फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा को 5 सितंबर को व्यवसायिक तौर पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। यह जानकारी Reliance Industries की आम सालाना बैठक में कंपनी के सीईओ मुकेश अंबानी ने दी। जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा को बीते साल ही लॉन्च किया गया था। लेकिन अभी तक इसकी बीटा टेस्टिंग हो रही थी। Jio Fiber Broadband सेवा की कीमत 700 रुपये से शुरू होगी। Jio Gigafiber Broadband कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले यूज़र्स के लिए वॉयस कॉल हमेशा के लिए मुफ्त रहेगा।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने बताया कि करीब एक साल पहले जियो गीगाफाइबर ब्रॉडबैंड सेवा को लॉन्च किया गया था। इस दौरान कंपनी को देशभर के 1600 शहरों से करीब डेढ़ करोड़ रजिस्ट्रेशन मिले। कंपनी ने करीब 5 लाख घरों को अपनी ब्रॉडबैंड इंटरनेट सेवा से जोड़ा है। यानी 5 लाख घरों में जियो की इस सेवा की टेस्टिंग चल रही है। अब जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा 5 सितंबर से आम ग्राहकों के लिए उपलब्ध हो जाएगी।
 

जियो फाइबर ब्रॉडबैंड सेवा कीमत और ऑफर्स

जियो की इस इंटरनेट सेवा की कीमत 700 रुपये से शुरू होगी और यह 10,000 रुपये तक जाएगी। जियो गीगाफाइबर कनेक्शन इस्तेमाल करने वाले ग्राहक अनलिमिटेड वॉयस कॉल की सुविधा पाएंगे। रोमिंग कॉल्स बेहद ही किफायती दर पर उपलब्ध होंगे। मुकेश अंबानी ने बताया है कि कीमतों का विस्तृत ब्योरा 5 सितंबर को जारी किया जाएगा। इसके अलावा Jio Fiber का सालाना प्लान चुनने वाले ग्राहकों को कंपनी की ओर से एक एचडी/4K एलईडी टीवी और 4के सेट-टॉप बॉक्स मुफ्त दिया जाएगा।

जियो फाइबर ब्रॉडबैंड कनेक्शन कई कंटेट प्लेटफॉर्म के सब्सक्रिप्शन के साथ आएगा। इसके अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज की आम सालाना बैठक में मुकेश अंबानी ने जानकारी दी है कि जियो ब्रॉडबैंड कनेक्शन के साथ कंपनी 2020 के मध्य में फर्स्ट डे फर्स्ट शो मूवी स्क्रीनिंग सेवा को जोड़ेगी। इसकी मदद से यूज़र्स किसी भी सिनेमा को रिलीज होने के दिन ही अपने घर में देख पाएंगे। यह जियो के प्रीमियम ग्राहकों के लिए उपलब्ध होगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio Broadband, Jio Internet, Jio Fiber Broadband

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »