Reliance Jio की VoWi-Fi सेवा की हो रही है टेस्टिंग: रिपोर्ट

Reliance Jio अपनी VoWi-Fi (वॉयस ओवर वाई-फाई) सर्विस की भारत में टेस्टिंग कर रही है। नई सर्विस की मदद से सब्सक्राइबर बिना एक्टिव सेल्युलर कनेक्टिविटी के वॉयस कॉल करने और इंटरनेट एक्सेस करने की सुविधा पाएंगे।

Reliance Jio की VoWi-Fi सेवा की हो रही है टेस्टिंग: रिपोर्ट
ख़ास बातें
  • वॉयस ओवर वाई-फाई सेवा की हो रही है टेस्टिंग
  • आंध्र प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश और तेलंगाना में टेस्टिंग होने की खबर
  • ज़्यादातर नामी स्मार्टफोन VoWi-Fi सपोर्ट के साथ आते हैं
विज्ञापन
जानकारी मिली है कि Reliance Jio अपनी VoWi-Fi (वॉयस ओवर वाई-फाई) सर्विस की भारत में टेस्टिंग कर रही है। नई सर्विस की मदद से मुंबई की यह टेलीकॉम कंपनी अपने सब्सक्राइबर को बिना एक्टिव सेल्युलर कनेक्टिविटी के वॉयस कॉल करने और इंटरनेट एक्सेस करने की सुविधा देगी। Jio VoWi-Fi सर्विस को अभी भारत के चुनिंदा इलाकों में टेस्ट किए जाने की खबर है। इन इलाकों में आंध्र प्रदेश, केरल, मध्य प्रदेश और तेलंगाना शामिल हैं। Reliance Jio ने आधिकारिक तौर पर अपनी वीओवाई-फाई सेवा के बारे में अभी कुछ नहीं बताया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि जियो की यह सेवा अगले साल जनवरी महीने तक सभी यूज़र के लिए ही उपलब्ध हो जाएगी।

टेलीकॉम टॉक की रिपोर्ट के मुताबिक, शुरुआत में रिलायंस जियो की वॉयस ओवर वाई-फाई सेवा सिर्फ जियो से जियो नेटवर्क तक सीमित होगी। लेकिन लॉन्च के कुछ दिनों बाद इस सर्विस के अन्य नेटवर्क पर भी इस्तेमाल किए जाने की पूरी संभावना है।

TelecomTalk ने मध्य प्रदेश में रहने वाले एक सूत्र से इस सेवा का स्क्रीनशॉट भी हासिल किया है। इस स्क्रीनशॉट से Jio की VoWi-Fi सेवा के बारे में पता चला है। स्क्रीनशॉट को आईफोन पर कैपचर किया गया है। इसमें "Jio WiFi" लिखा नज़र आ रहा है। आम तौर पर iOS में वहां पर टेलीकॉम ऑपरेटर का नाम होता है। खबर है कि इस सेवा की टेस्टिंग आंध्र प्रदेश, तेलंगाना और केरल में भी हो रही है।
 
jio

हाल के दिनों में लॉन्च किए गए ज़्यादातर नामी स्मार्टफोन VoWi-Fi सपोर्ट के साथ आते हैं, लेकिन हर टेलीकॉम ऑपरेटर की इस सेवा के सपोर्ट के लिए इन हैंडसेट को सॉफ्टवेयर अपडेट की दरकार होगी। Asus और HTC जैसे ब्रांड ने हाल ही में अपने हैंडसेट को अपडेट के ज़रिए वीओवाई-फाई सपोर्ट मुहैया कराई थी।

गौर करने वाली बात है कि अन्य ब्रांड के स्मार्टफोन के अलावा Jio Phone और Jio Phone 2 भी भारत में जियो की वॉयस ओवर वाई-फाई सेवा को सपोर्ट करेंगे। यह सर्विस मुख्य तौर पर सुदूर इलाकों के सब्सक्राइबर के लिए है जहां आमतौर पर नेटवर्क कमज़ोर होता है। जियो फोन मॉडल में सपोर्ट आ जाने के बाद रिलायंस जियो देश के ज़्यादा फोन यूज़र को यह सुविधा मुहैया करा पाएगी।

Reliance Jio के अलावा Bharti Airtel और Vodafone भी अपनी VoWi-Fi सेवा को भारत में लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Jio

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C81 vs Samsung Galaxy M17 5G vs Motorola G45 5G: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  2. 50MP कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ Vivo Y500s लॉन्च, जानें सबकुछ
  3. HMD Vibe 2 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, Flipkart के जरिए होगी बिक्री
  4. 10,200mAh की दमदार बैटरी के साथ लॉन्च हुआ Vivo Y600 Pro, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  5. BYD ने पेश किया Atto 3 का नया वर्जन, 630 किलोमीटर तक की रेंज  
  6. दीवार पर लगाने की जरूरत नहीं! Haier का टावर AC लॉन्च, EMI ₹1994 से शुरू
  7. WhatsApp चलाना है तो फोन बदलना पड़ेगा! इन डिवाइस में जल्द बंद होगा सपोर्ट
  8. Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
  9. Vivo X Fold 6 के लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  10. Bitcoin का प्राइस चढ़ा, ईरान के साथ डील की संभावना का असर 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »