Reliance Jio समर सरप्राइज़ और धन धना धन ऑफर खत्म होने के बाद, आगे क्या?

टेलीकॉम ऑपरेटर रिलायंस जियो ने किसी नए प्रमोशनल ऑफर का ऐलान नहीं किया है, इसलिए अधिकतर जियो यूज़र में उत्सुकता है कि आगे क्या होने वाला है। आज हम आपको बताएंगे कि इन दो ऑफर की वैधता खत्म होने का क्या असर होगा और जियो यूज़र को आने वाले दिनों में क्या करना चाहिए।

Reliance Jio समर सरप्राइज़ और धन धना धन ऑफर खत्म होने के बाद, आगे क्या?
ख़ास बातें
  • जियो समर सरप्राइज़ ऑफर जुलाई मं ख़त्म हो रहा है
  • जियो धन धना धन ऑफर अगस्त तक खत्म होगा
  • जियो ने अभी किसी नए ऑफर का ऐलान नहीं किया है
विज्ञापन
रिलायंस जियो के सितंबर में लॉन्च होने के बाद से जियो यूज़र ने शुरुआती छह महीने कंपनी की सेवाओं का मुफ्त फायदा लियया। और इसके बाद भी बेहद कम दामों में जियो समर सरप्राइज़ और जियो धन धना धन ऑफर के साथ रिलायंस जियो यूज़र को तीन महीने के लिए सभी सेवाएं मिलीं। बहरहाल, अब कई ग्राहकों को मिल रहीं अतिरिक्त जियो सर्विस खत्म होना शुरू हो जाएंगी क्योंकि शुरुआत में समर सरप्राइज़ ऑफर लेने वालों की वैधता खत्म होने वाली है। कुछ ऐसा ही इस महीने के आखिर तक जियो धन धना धन यूज़र के साथ भी है। अभी तक टेलीकॉम ऑपरेटर ने किसी नए प्रमोशनल ऑफर का ऐलान नहीं किया है, इसलिए अधिकतर जियो यूज़र में उत्सुकता है कि आगे क्या होने वाला है। आज हम आपको बताएंगे कि इन दो ऑफर की वैधता खत्म होने का क्या असर होगा और जियो यूज़र को आने वाले दिनों में क्या करना चाहिए।

रिलायंस जियो समर सरप्राइज़ ऑफर
जियो समर सरप्राइज़ ऑफर के तहत रिलायंस जियो ग्राहकों को 90 दिन के लिए मुफ्त सेवाएं दे रही हैं। 90 दिन पूरे होते ही उस 303/499 रुपये के रीचार्ज के बदले में ग्राहकों को अतिरिक्त 28 दिनों के लिए सेवाएं मिलेंगी। एक बार इस रीचार्ज की 28 दिनों की वैधता खत्म हो जाती है तो आपको जियो सर्विस जारी रखने के लिए हर 28 दिन के लिए 309 या इससे ज़्यादा का रीचार्ज कराना होगा।  

अगर आप उन शुरुआती लोगों में से हैं जिन्होंने जियो प्राइिम सब्सक्रिप्शन प्लान लिया था। और आपने 303 रुपये (या ज़्यादा रुपये वाला) रीचार्ज कराने से पहले 149 या इससे कम का रीचार्ज कराया था, तो जियो समर सरप्राइज़ ऑफर की वैधता खत्म होने के बाद कम कीमत वाले रीचार्ज की वैधता शुरू होने के साथ सेवाएं मिलती रहेंगी। इसे इस तरह समझिए, अगर आपने सबसे पहले 99 रुपये वाली जियो प्राइम मेंबरशिप ली और इसके बाद 149 का रीचार्ज व पिर 303 रुपये का रीचार्ज कराया। अब इस स्थिति में, अगर आपकी मुफ्त सेवाएं 30 जून को खत्म हुईं हैं तो, आापका 303 रुपये वाला रीचार्ज 28 जुलाई तक एक्टिव रहेगा और फिर 29 जुलाई से अपने आप 149 रुपये वाला रीचार्ज एक्टिव हो जाएगा। एक बार ये सभी रीचार्ज खत्म होने पर, आप हर महीने 309 रुपये का रीचार्ज कर सकते हैं।

रिलायंस जियो धन धना धन ऑफर
जिन रिलायंस जियो यूज़र ने धन धना धन ऑफर के लिए साइन अप किा था उन्हें जियो प्राइम मेंबरशिप लेने के बाद 309/509 रुपये के रीचार्ज के साथ 90 दिनों की सेवाएं मिलीं। इसलिए, जियो समर सरप्राइज़ ऑफर की तरह इस ऑफर में कोई मुफ्त सेवाएं नहीं है और आपको एक बार रीचार्ज कराने पर तीन रीचार्ज साइकल के लिए जियो सर्विस मिलती हैं। इसका मतलब है कि अगर आपकी कॉम्पलीमेंट्री सर्विस 15 जुलाई को खत्म हो रही हैं तो आपको 16 जुलाई को नया रीचार्ज कराना होगा।

मज़ेदार बात है कि, एक रिलायंस जियो यूज़र ने गैज़ेट्स 360 को बताया कि जिन लोगों ने प्राइम सर्विस के लिए साइन अप नहीं किया है उनके लिए  अभी भी जियो धन धना धन ऑफर का विकल्प खुला है। हालांकि, जियो ने अप्रैल में ही इस सेवा को 'जल्द' बंद करने का वादा किया था।

अगर आपको अपनी मुफ्त जियो सर्विस और प्लान, बैलेंस के बारे में जानकारी नहीं है, तो आप मायजियो ऐप और जियोडॉटकॉम वेबसाइट के जरिए जानकारी हासिल कर सकते हैं।

अपने मौज़ूदा रिलायंस जियो प्लान की वैधता के साथ-साथ प्रीपेड बैलेंस के बारे में जानकारी के लिए मायजियो ऐप का इस्तेमाल करें और इन स्टेप को फॉलो करें।
 
how
 
  1.     पासवर्ड या सिम वेरिफिकेशन के जरिए मायजियो ऐप खोलें।
  2.     जैसे ही आप ऐप खोलते हैं, आपको सबसे ऊपर बैलेंस लिखा हुआ दिखेगा। अगर आप अभी भी जियो समर सरप्राइज़ या जियो धन धना धन ऑफर पर हैं और आपने कभी कोई टॉप अप भी नहीं लिया है तो आपको बैलेंस निल यानी शून्य हो सकता है।
  3.     जियो प्लान और वैधता जांचने के लिए, बांयीं से दांयीं तरफ़ स्वाइप करके मेन्यू को खोलें।
  4.     माय प्लान्स विकल्प पर क्लिक करें, और इसके बाद आपको एक्टिव प्लान व जियो मेंबरशिप की वैधता दिख जाएगी।

वेब पर रिलायंस जियो प्लान की वैधता और बैलेंस जांचने के लिए आपको इन स्टेप को फॉलो करना होगा:
  1.     Jio.com वेबसाइट खोलें और फिक सबसे ऊपर दांये कोने में दिए साइनइन विकल्प पर क्लिक करें।
  2.     यहां आप पासवर्ड या ओटीपी के जरिए आप अपने जियो अकाउंट में लॉगइन कर सकते हैं।
  3.     एक बार लॉगइन करने के बाद, आपको रिलायंस जियो बैलेंस सबसे ऊपर दिख जाएगा।
  4.     जियो प्लान की वैधता देखने के लिए नीचे स्क्रॉल करें, और फिर माय प्लान्स विकल्प पर क्लिक करें।
  5.     जियो प्लान के खत्म होने की तारीख़ आपको सबसे नीचे की तरफ़ दिख जाएगी
  6.     माय स्टेटमेंट विकल्प में जाकर, आप अपने डेटा ख़पत और किसी तरह के चार्ज के बारे में एक स्टेटमेंट जेनरेट कर सकते हैं।
how

स्टेटमेंट एक पीडीएफ फाइल के तौर पर पॉप-अप में जेनरेट होगा। इसलिए अगर आपके ब्राउज़र में पॉप-अप विंडोज़ डिसेबल है तो सुनिश्चित कर लें कि एड्रेस बार में दांयीं तरफ़ पॉप-अप के बारे में आई नोटिफिकेशन के चेक बॉक्स पर राइट क्लिक करें।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo Y32 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ पेश, जानें क्या है खास
  2. देसी कंपनी Karbonn ने भारत में Rebel, Rebel Pro स्मार्टफोन किए लॉन्च, सस्ते दामों में 7000mAh बैटरी, 64MP कैमर
  3. Flipkart सेल में 25 हजार एमआरपी वाला Poco फोन ₹17 हजार में! 50MP तीन कैमरा
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  5. ₹11 हजार से भी सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी और 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन, दिवाली सेल में गजब ऑफर
  6. Vodafone Idea ने खत्म किया डाटा का झंझट, सस्ते प्रीपेड प्लान लॉन्च, सिर्फ कॉलिंग और SMS
  7. 9000mAh की विशाल बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा वाला OnePlus Turbo 6Vs लॉन्च
  8. Redmi M100 Pro लॉन्च हुआ 50MP तीन कैमरा, 5500mAh बैटरी के साथ, IP68 रेटिंग
  9. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
#ताज़ा ख़बरें
  1. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  2. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  3. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  4. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  5. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  6. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  7. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  8. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  9. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
  10. Oppo Pad Air 6 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 3C सर्टिफिकेशन प्लेटफॉर्म पर लिस्टिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »