Google और RailTel की इस मुफ्त इंटरनेट योजना पर नहीं पड़ा Reliance Jio का असर

भले ही भारत में 10 करोड़ से ज़्यादा लोग रिलायंस जियो की किफायती सेवाओं का लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन इसका असर गूगल और रेलटेल की रेलवायर प्रोग्राम पर नहीं पड़ा है। रेलवायर की लोकप्रियता बिल्कुल कम नहीं हुई है और अब भी इससे नए लोग हर दिन जुड़ रहे हैं।

Google और RailTel की इस मुफ्त इंटरनेट योजना पर नहीं पड़ा Reliance Jio का असर
ख़ास बातें
  • रेलवायर की लोकप्रियता बिल्कुल कम नहीं हुई है
  • अब भी इससे नए लोग हर दिन जुड़ रहे हैं
  • हर यूज़र की औसत डेटा खपत 350 एमबी है
विज्ञापन
भले ही भारत में 10 करोड़ से ज़्यादा लोग रिलायंस जियो की किफायती सेवाओं का लुत्फ उठा रहे हैं, लेकिन इसका असर गूगल और रेलटेल की रेलवायर प्रोग्राम पर नहीं पड़ा है। रेलवायर की लोकप्रियता बिल्कुल कम नहीं हुई है और अब भी इससे नए लोग हर दिन जुड़ रहे हैं।

रेलवायर प्रोजेक्ट के लिए गूगल की इंटरनेट सर्विस प्रदाता कंपनी रेलटेल के एक प्रवक्ता ने गैजेट्स 360 को कहा कि पिछले साल रिलायंस जियो को लॉन्च किए जाने के बाद से ग्राहकों द्वारा डेटा इस्तेमाल और नए यूज़र जुड़ने की दर में वृद्धि ही देखने को मिली है।

याद रहे कि पिछले साल सितंबर महीने में टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने अपनी 4जी सेवा की शुरुआत करके टेलीकॉम सेक्टर में मानो भूचाल सा ला दिया। शुरुआती दिनों में मुफ्त सेवा के कारण Reliance Jio से ज्यादा से ज़्यादा लोग जुड़े। इस वजह से प्रतिद्वंद्वी कंपनियों को भी ग्राहकों के लिए किफायती ऑफर निकालने पड़े।

नेटवर्क पर डेटा खपत की बात करें तो Reliance Jio आज की तारीख में भारत की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बन चुकी है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के प्रमुख मुकेश अंबानी ने कहा था कि जियो की वजह से भारत ने मोबाइल ब्रॉडबैंड क्षेत्र में अकल्पनीय छलांग लगाई है।

जियो के आने की वजह से एयरटेल और वोडाफोन पर डेटा व वॉयस प्लान को ग्राहकों के लिए और लुभावना बनाने का दबाव रहा है। इसके बाद यह भी सवाल उठने लगे कि क्या मुफ्त या सस्ता डेटा देने वाली गूगल और फेसबुक जैसी कंपनियां भी जियो से मुकाबला करने के लिए कुछ ऐसे ही कदम उठाएंगी।

गैजेट्स 360 से बात करते हुए गूगल इंडिया के अधिकारी गुलज़ार आज़ाद ने से कहा कि रिलायंस जियो की व्यवसायिक उपलब्धता से हमें बहुत कुछ सीखने का मिला। लेकिन उन्होंने उन दावों को खारिज कर दिया जिसमें रेलवायर की योजना को झटका लगने की बात कही गई है।

आज़ाद ने कहा, "भारत में 2016 की आखिरी तिमाही से 4जी का प्रभावी विस्तार देखने को मिला है। उस वक्त पर रेलवायर प्रोजेक्ट पर करीब 50 लाख मासिक एक्टिव यूज़र थे। उसके बाद से हमने 30- 40 और स्टेशनों पर मुफ्त वाई-फाई सेवा की शुरुआत की है। लेकिन यूज़र की संख्या में कोई गिरावट नहीं देखने को मिली है।"

उन्होंने कहा, "ऐसा नहीं है कि हमारे यूज़र ने पहले की तुलना में डेटा की खपत कर दी है। पिछले साल जुलाई में औसत डेटा खपत 350 एमबी थी और अब भी औसत इतनी ही है।"

आज़ाद ने कहा, "आंकड़ों में हो रही वृद्धि यही बताती है कि अब भी मांग ज़्यादा है। हर साल रेलवे स्टेशन पर करीब 8 बिलियन लोगों का आना जाना होता है। ऐसे में 3जी, 4जी और वाई-फाई सेवाओं को एक साथ लाकर ही देश की ज़रूरतों को पूरा किया जा सकता है।"

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, Google, Facebook, Free Internet, RailTel, RailWire, India
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  2. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  3. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  4. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  5. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  7. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  8. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  9. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  10. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »