• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो सिम अब असूस व पैनासोनिक 4जी स्मार्टफोन यूज़र के लिए भी उपलब्ध

रिलायंस जियो सिम अब असूस व पैनासोनिक 4जी स्मार्टफोन यूज़र के लिए भी उपलब्ध

रिलायंस जियो सिम अब असूस व पैनासोनिक 4जी स्मार्टफोन यूज़र के लिए भी उपलब्ध
विज्ञापन
हमने आपको खबर दी थी कि अगर आपके पास 4जी स्मार्टफोन है तो किसी रिलायंस डिजिटल और एक्सप्रेस मिनी स्टोर में जाकर आप रिलायंस जियो सिम ले सकते हैं। गैजेट्स 360 को पता चला है कि चुनिंदा रिलायंस डिजिटल और एक्सप्रेस मिनी आउटलेट को अपने विवेक से ग्राहकों को जियो सिम कार्ड बेचने का अधिकार दिया गया है, लेकिन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक निर्देश नहीं जारी किया गया है। अगर आपको किसी आउटलेट में सिम कार्ड नहीं मिलता है तो हमारा सुझाव होगा कि आप दूसरे स्टोर में जाएं।

अब, रिलायंस जियो न अपने जियो प्रिव्यू ऑफर के विस्तार का ऐलान करते हुए इसे असूस और पैनासोनिक 4जी स्मार्टफोन के लिए भी पेश कर दिया है। जिसका मतलब है कि अब पहले से ज्यादा लोग रिलायंस जियो सिम पा सकते हैं और 3 महीने के अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा, एसएमएस के साथ-साथ जियोऑनडिमांड जैसी सर्विस भी एक्सेस कर सकते हैं।  ध्यान रहे कि यह सिम कार्ड चुनिंदा स्टोर में ही उपलब्ध है।

अगर आपके पास ये स्मार्टफोन है तो आप रिलायंस जियो सिम के उन सभी ऑफर का फायदा ले सकते हैं जो अब से पहले चुनिंदा सैमसंग, एलजी स्मार्टफोन यूज़र के साथ-साथ लाइफ ब्रांड के सभी यूज़र को मिल रहा था।

असूस फोन
ज़ेनफोन 2 लेज़र (ज़ेडई550केएल), ज़ेनफोन 2 (ज़ेडई551एमएल), ज़ेनफोन मैक्स (ज़ेडसी550केएल), ज़ेनफोन 2 लेज़र 5.0 (ज़ेडई500केएल), ज़ेनफोन 2 (ज़ेडई550 एमएल), ज़ेनफोन सेल्फी (ज़ेडडी551केएल), ज़ेनफोन 2 लेज़र (ज़ेडई601केएल), ज़ेनफोन ज़ूम (ज़ेडएक्स551एमएल), ज़ेनफोन गो 5.0 एलटीई (टी500), ज़ेनफोन 3 (ज़ेडडी551केएल), ज़ेनफोन 3 लेज़र (ज़ेडसी551केएल), ज़ेनफोन 3 (ज़ेडई520केएल), ज़ेनफोन 3 (ज़ेडएस570केएल), ज़ेनफोन 3 (ज़ेडयू680केएल)।

पैनासोनिक फोन
एलुगा एल, एलुगा स्विच, एलुगा आइकन, टी45, एलुगा आई2 (1 जीबी), एलुगा एल2, एलुगा मार्क, एलुगा टर्बो, एलुगा आर्क, एलुगा आई2 2 जीबी, एलुगा आई2 3 जीबी, एलुगा आइकन 2, एलुगा ए2, एलुगा नोट, पी55 नोवो 4जी, एलुगा आर्क 2, पी77।

अगर आपके पास ऊपर बताया गया कोई फोन है तो इन स्टेप्स को फॉलो करके आप रिलायंस जियो सिम पा सकते हैंः

1- प्ले स्टोर से डाउनलोड कर मायजियो ऐप खोलें
2- बैनर पर गेट जियो सिम पर टैप करें
3- इसके बाद एग्री एंड गेट जियो ऑफर पर टैप करें
4- अब ड्रॉप डाउन मेन्यू से अपनी लोकेशन सेलेक्ट करें
5- इसके बाद स्टेप्स पढ़ें और नेक्स्ट पर क्लिक करें
6- स्क्रीन पर ऑफर कोड दिखेगा और इस ऑफर कोड को लिख लें
7- सबमिट करने के लिए जरूरी दस्तावेज जांच लें और पास के रिलायंस स्टोर पर जाएं

इसके अलावा रिलायंस जियो सिम सैमसंग और एलजी के नीचे बताए स्मार्टफोन के अलावा लाइफ ब्रांड के सभी स्मार्टफोन के लिए भी उपलब्ध है।

सैमसंग फोन
ग्रैंड प्राइम 4जी, गैलेक्सी जे1, गैलेक्सी जे2, गैलेक्सी जे7, गैलेक्सी जे5, गैलेक्सी एस 5 प्लस, गैलेक्सी ए5, गैलेक्सी ए7, गैलेक्सी कोर प्राइम 4 जी, गैलेक्सी एस6, गैलेक्सी जे3 (2016), ऑन7, गैलेक्सी ए8, गैलेक्सी एस6 एज, ऑन5, गैलेक्सी नोट 5, गैलेक्सी नोट 4, गैलेक्सी एल्फा, गैलेक्सी एस6 एज प्लस, गैलेक्सी नोट 4 एज, गैलेक्सी नोट 5 डुओज़, गैलेक्सी एस5 नियो, गैलेक्सी ए5 (2016), गैलेक्सी ए7 (2016), एस7 एज, ए8 वीई, जे5 (2016), जे7 (2016), ऑन5 प्रो, ऑन7 प्रो, गैलेक्सी जे2 (2016), जे मैक्स, गैलेक्सी ए9, गैलेक्सी ए9 प्रो, गैलेक्सी सी5, गैलेक्सी सी7, गैलेक्सी जे2 प्रो, गैलेक्सी नोट 7

एलजी फोन
के332 (के7 एलटीई), के520डीवाई (स्टायलस 2), के520डीवाई, एच860 (एलजी जी5), के500आई (एक्स स्क्रीन), के535डी (स्टायलस 2 प्लस), एलजीएच630डी (जी4 स्टायल, 4जी) और एलजीएच 442 (एसजीसी70 स्पिरिट एलटीई)

रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के मुताबिक, रिलायंस जियो के नेटवर्क को आने वाले महीनों में व्यवसायिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा। फिलहाल नेटवर्क की टेस्टिंग चल रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio, panasonic, samsung smartphone, asus
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  2. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  9. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  10. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »