रिलायंस जियो सिम कार्ड अब हर 4जी स्मार्टफोन यूज़र के लिए उपलब्ध

रिलायंस जियो सिम कार्ड अब हर 4जी स्मार्टफोन यूज़र के लिए उपलब्ध
ख़ास बातें
  • रिपोर्ट में दावा किया गया है कि अब कोई भी रिलायंस जियो सिम खरीद सकता है
  • बस आपके पास एक 4जी स्मार्टफोन होना चाहिए
  • सिम के साथ यूज़र को 3 महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा और कॉल मिलेंगे
विज्ञापन
हाल के दिनों में रिलायंस जियो सिम की जबरदस्त मांग देखने को मिली है। पहले यह सिर्फ रिलायंस के कमर्चारियों के लिए उपलब्ध था। इसके बाद सिम कार्ड को रिलायंस रिटेल के अपने लाइफ ब्रांड स्मार्टफोन के साथ उपलब्ध कराया गया। हाल में चुनिंदा सैमसंग मोबाइल इस्तेमाल करने वाले यूज़र रिलायंस डिजिटल स्टोर जाकर जियो सिम खरीद पा रहे थे। पिछले हफ्ते ही इस ऑफर को और सैमसंग स्मार्टफोन व कुछ एलजी मॉडल के साथ उपलब्ध कराया गया है।

(पढ़ें: ऐसे मुफ्त में पा सकते हैं रिलायंस जियो सिम)

गैजेट्स 360 पुष्टि कर सकता है कि 4जी स्मार्टफोन इस्तेमाल करने वाला कोई भी ग्राहक चुनिंदा रिलायंस डिजिटल और एक्सप्रेस मिनी स्टोर में जाकर रिलायंस जियो सिम खरीद सकता है। ज्ञात हो कि यह सिम जियो प्रिव्यू ऑफर के साथ आएगा। इसके तहत ग्राहकों को तीन महीने के लिए अनलिमिटेड डेटा, कॉलिंग और एसएमएएस मिलेगा। इसके साथ रिलायंस जियो सर्विस जियोऑनडिमांड मिलेगा। ध्यान रहे कि यह सिम कार्ड चुनिंदा स्टोर में ही उपलब्ध है।

गैजेट्स 360 को पता चला है कि चुनिंदा रिलायंस डिजिटल और एक्सप्रेस मिनी आउटलेट को अपने विवेक से ग्राहकों को जियो सिम कार्ड बेचने का अधिकार दिया गया है, लेकिन कंपनी की ओर से कोई आधिकारिक निर्देश नहीं जारी किया गया है। अगर आपको किसी आउटलेट में सिम कार्ड नहीं मिलता है तो हमारा सुझाव होगा कि आप दूसरे स्टोर में जाएं।

एलजी और सैमसंग के ग्राहकों को इसके लिए मायजियो ऐप के जरिए एक कोड जेनरेट करना पड़ता है, जबकि आम 4जी फोन इस्तेमाल करने वाले यूज़र सीधे स्टोर में जाकर रिलायंस जियो सिम कार्ड खरीद सकते हैं। इसके लिए क्यूआर कोड या किसी अन्य किस्म के कोड की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। ग्राहकों को रिलायंस जियो सिम कार्ड खरीदने के लिए ज़रूरी कागजात देने पड़ेंगे।

रिलायंस इंडस्ट्री लिमिटेड के चेयरमैन मुकेश अंबानी के मुताबिक, रिलायंस जियो के नेटवर्क को आने वाले महीनों में व्यवसायिक तौर पर लॉन्च कर दिया जाएगा। फिलहाल नेटवर्क की टेस्टिंग चल रही है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance Jio
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Temple की कीमत आई सामने, डिवाइस का प्री-ऑर्डर शुरू, जानें कैसे करें बुक
  2. Tata Motors का EV मार्केट में जोरदार परफॉर्मेंस, अक्टूबर में बेची 14,500 से ज्यादा यूनिट्स
  3. Redmi Pad 3 के जल्द लॉन्च की तैयारी, SIRIM से मिला सर्टिफिकेशन
  4. Moto g37 5G खरीदें ₹11 हजार तक सस्ता, 5200mAh बैटरी! Amazon सेल में धांसू डिस्काउंट
  5. Honor Magic 9 सीरीज के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिपसेट
  6. Vivo T6 Lite 5G लॉन्च हो सकता है 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी के साथ! फीचर्स लीक
  7. Pebble भारत में लाई 10 दिन बैटरी वाला फिटनेस बैंड, कीमत ₹5,799, जानें फीचर्स
  8. Vivo X500 Ultra में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा
  9. iPhone 16 Amazon Sale में खरीदें ₹18 हजार तक सस्ता! टॉप मोबाइल डील
  10. Xiaomi 18 Pro और Xiaomi 18 Pro Max जल्द होंगे इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »