• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलेगा बुधवार से, नए प्लान के बारे में पता चला

रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलेगा बुधवार से, नए प्लान के बारे में पता चला

रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन मिलेगा बुधवार से, नए प्लान के बारे में पता चला
ख़ास बातें
  • आप बुधवार से रिलायंस जियो प्राइम का सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे
  • सब्सक्रिप्शन की प्रक्रिया 31 मार्च तक चलेगी
  • प्राइम सब्सक्रिप्शन के लिए और प्लान के बारे में जानकारी सामने आई
विज्ञापन
आप बुधवार से रिलायंस जियो प्राइम का सब्सक्रिप्शन ले सकेंगे। सब्सक्रिप्शन की प्रक्रिया 31 मार्च तक चलेगी। रिलायंस जियो ने जब प्राइम सब्सक्रिप्शन का ऐलान किया तो उस वक्त सिर्फ एक टैरिफ प्लान की जानकारी दी थी। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि रिलायंस जियो 303 रुपये वाले मासिक प्लान के अलावा कई और प्लान ग्राहकों को मुहैया कराएगी। ख़बर है कि एक प्लान 149 रुपये का होगा जिसमें ग्राहकों को अनिलिमिटेड वॉयस कॉल के साथ महीने भर के लिए 2 जीबी 4जी डेटा दिया जाएगा। दूसरा पैक 499 रुपये का होगा। इसमें मुफ्त वॉयसकॉल के साथ ग्राहकों को हर दिन 2 जीबी 4जी डेटा मिलेगा, यानी कुल डेटा 60 जीबी है।

याद रहे कि रिलायंस जियो ने यह प्रोग्राम मौज़ूदा और 31 मार्च तक रिलायंस जियो से जुड़ने वाले ग्राहकों के लिए पेश किया है। 99 रुपये में जियो प्राइम मेंबरशिप का एक साल का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसके सब्सक्रिप्शन की प्रक्रिया 1 मार्च से शुरू होगी और यह 31 मार्च 2017 तक चलेगी। जियो प्राइम मेंबरशिप लेने वाले ग्राहकों को 31 मार्च 2018 तक हैप्पी न्यू ईयर वाले ऑफर मिलते रहेंगे। कंपनी ने पहले 303 रुपये वाले प्लान का ऐलान किया था। इस रीचार्ज के साथ ग्राहकों को अनलिमिटेड डेटा, कॉल और एसएमएस की सुविधा मिलेगी। वहीं, जियो कंटेंट का मुफ्त सब्सक्रिप्शन भी मिलेगा।

(जानें: रिलायंस जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन क्या है? ऐसे मिलेगी अनलिमिटेड डेटा और कॉल की सुविधा)

मनीकंट्रोल ने सीएलसीए के नोट के आधार पर लिखा है, "रिलायंस जियो लंबे समय वाले प्लान भी पेश करेगी। 999 रुपये वाला प्लान 60 दिनों की वैधता के साथ आएगा। इसमें 60 जीबी डेटा मिलेगा। वहीं, 90 दिनों की वैधता वाला 1,999 रुपये का प्लान 125 जीबी डेटा की सुविधा के साथ आएगा। 4,999 रुपये में 180 दिनों के लिए 350 जीबी डेटा और 9,999 रुपये में 360 दिनों के लिए 750 जीबी डेटा मिलेगा। इन प्लान में कोई दैनिक सीमा नहीं होगी, यानी दिन में मन भर इंटरनेट इस्तेमाल कर सकेंगे।"

सीएलसीए के नोट में लिखा है, "चैनल पार्टनर और रिटेलर से हुई बातचीत के बाद पता चला कि रिलायंस जियो ने जियो प्राइम प्रोग्राम के तहत और प्लान पेश किए जाएंगे। इसके लिए 31 मार्च 2017 तक 99 रुपये देकर वन-टाइम मेंबरशिप हासिल करनी होगी।"

याद रहे कि टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो के ग्राहकों की संख्या 10 करोड़ पार कर गई है। कंपनी के अनलिमिटेड ऑफर 31 मार्च 2017 को खत्म हो जाएंगे। हैप्पी न्यू ईयर ऑफर खत्म होने के बाद कंपनी चाहेगी कि ग्राहक उसके साथ भविष्य में भी जुड़े रहें। इसी मकसद से जियो प्राइम मेंबरशिप को पेश किया गया है।

जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन नहीं लेने पर
जो भी ग्राहक जियो प्राइम सब्सक्रिप्शन प्लान को नहीं चुनते हैं, उन्हें हैप्पी न्यू ऑफर खत्म होने के बाद रिलायंस जियो के आम टैरिफ प्लान के हिसाब से भुगतान करना पड़ेगा। आपका रिलायंस जियो नंबर प्रीपेड और पोस्टपेड प्लान में पोर्ट हो जाएगा। इन टैरिफ प्लान का ऐलान कंपनी ने सितंबर महीने में किया था। मुकेश अंबानी ने ज़ोर देकर कहा कि 1 अप्रैल से भले ही मुफ्त डेटा की सुविधा खत्म हो जाए, लेकिन ग्राहक हर टैरिफ प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉल और मुफ्त रोमिंग की सुविधा पाते रहेंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi Smart Band 11 Active Launched: एक बार चार्ज करने पर 21 दिन चलेगा फिटनेस ट्रैकर, 50 स्पोर्ट्स मोड भी मिलेंगे!
  2. Ugreen लाई पहला स्मार्ट स्पीकर, खूबसूरत ग्रे कलर में, ब्लूटूथ, AI असिस्टेंट का सपोर्ट!
  3. 12,700mAh बैटरी और 4K 144Hz स्क्रीन वाला Lenovo Yoga Tab Plus Gen 2 लॉन्च, जानें कीमत
  4. Oppo A7 Pro होगा 11 सितंबर को लॉन्च, 8000mAh बैटरी , IP69K रेटिंग!
  5. महिलाओं के लिए खास हेल्थ फीचर्स वाला Xiaomi Smart Band 11 पेश, 21 दिनों तक चलेगी बैटरी
  6. BGMI में फ्री Rewards चाहिए तो ये 50 Codes आएंगे काम, देर की तो हाथ से निकल सकता है Ducky Fighter Set
  7. Apple-Samsung की स्मार्टवॉच को टक्कर देने आई Motorola की Watch Ultra, eSIM सपोर्ट भी मौजूद; जानें कीमत
  8. स्मार्टफोन नहीं फैशन स्टेटमेंट है Motorola का नया Razr Swarovski Edition, 35 क्रिस्टल से सजा फ्लिप फोन
  9. 10000mAh बैटरी वाला Poco X8 Power 5G हुआ लॉन्च, 50MP कैमरा के साथ गजब हैं फीचर्स, जानें कीमत
  10. GPT-6 Astra: OpenAI का सबसे इंटेलिजेंट AI मॉडल लॉन्च, इंसानों की तरह सोचकर कंप्यूटर पर करता है काम
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »