• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • रिलायंस जियो के नए जियोफाई 4जी वायरलेस में है ओलेड डिस्प्ले, कीमत 1,999 रुपये

रिलायंस जियो के नए जियोफाई 4जी वायरलेस में है ओलेड डिस्प्ले, कीमत 1,999 रुपये

रिलायंस जियो के नए जियोफाई 4जी वायरलेस में है ओलेड डिस्प्ले, कीमत 1,999 रुपये
ख़ास बातें
  • नए जियोफाई 4जी वायरलेस डिवाइस 1,999 रुपये में उपलब्ध है
  • इस डिवाइस में एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट, पावर बटन और डब्ल्यूपीएस बटन है
  • इस डिवाइस में ओलेड डिस्प्ले दिया गया है
विज्ञापन
रिलायंस जियो ने बिना किसी शोर-शराबे के रिलायंस डिजिटल स्टोर में नए जियोफाई 4जी वायरलेस हॉटस्पॉट की बिक्री शुरू कर दी है। देशभर के कई शहरों में नया जियोफाई 4जी वायरलेस डिवाइस 1,999 रुपये में उपलब्ध है। हाल ही में कंपनी ने पिछली जेनेरेशन के जियोफाई डिवाइस की कीमत में 900 रुपये की कटौती की थी। इस डिवाइस की कीमत 2,899 रुपये से घटकर 1,999 रुपये रह गई है।

फोनअरीना की खबर के मुताबिक, रिलायंस जियोफाई में दिए गए ओलेड डिस्प्ले में बैटरी लाइफ, सिग्नल और वाई-फाई स्टेटस देखा जा सकता है। इस डिवाइस में एक माइक्रो यूएसबी पोर्ट, पावर बटन और डब्ल्यूपीएस बटन है। यह वायरलेस हॉटस्पॉट एक सिलिंड्रिकल पैकिंग में आता है। इसके अलावा डिवाइस के साथ आपको चार्जर और माइक्रो यूएसबी केबल भी मिलेगा। इस डिवाइस में जियो के लिए 3 (1800 मेगाहर्ट्ज़), 5 (850 मेगाहर्ट्ज़) और 40 (टीडी 2300 मेगाहर्ट्ज़) सपोर्ट दिया गया है।

नए जियोफाई 4जी वायरलेस डिवाइस में 2600 एमएएच की बैटरी है। पिछले जियोफाई में दी गई 2300 एमएएच की बैटरी से थोड़ी बड़ी है। नए जियोफाई डिवाइस में 5 घंटे तक के इस्तेमाल और 260 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। हालांकि, यह नेटवर्क कंडीशन के हिसाब से अलग-अलग हो सकता है। जियो का कहना है कि पावर एडेप्टर के साथ डिवाइस को 3 घंटे व 30 मिनट जबकि यूएसबी के साथ इसे करीब 6 घंटे में चार्ज किया जा सकता है।

डिवाइस के रियर कवर के नीचे एक माइक्रोएसडी कार्ड और एक माइक्रो सिम स्लॉट दिया गया है। इस डिवाइस में वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन सपोर्ट है और इससे 10 डिवाइस में वाई-फाई चलाया जा सकता है। इसके अलावा एक डिवाइस में यूएसबी कनेक्ट कर भी इंटरनेट कनेक्ट किया जा सकता है।

इस डिवाइस के साथ जियो 4जी सिम मिलेगा।  इस सिम के साथ वॉयस और वीडियो कॉल कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Reliance, Jio 4G, Reliance Jio 4G, Reliance jiofi
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X Fold 6 कल होगा भारत में लॉन्च, 7,000mAh हो सकती है बैटरी!
  2. iPhone 17, 16, 15 पर बंपर डील, Amazon-Flipkart सेल में खूब मिलेंगे सस्ते
  3. कैमरे वाला चश्मा आधे से भी कम दाम में! ₹14 हजार सस्ता मिल रहा Ray-Ban Meta Glasses, यहां मिलेगी डील
  4. Temple को लेकर दीपिंदर गोयल ने दिए जबाव, कैसे पहना जाएगा और कैसे काम करेगा, जानें सबकुछ
  5. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  6. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  9. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  10. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »