देश में सबसे बड़ा IPO ला सकती है Reliance Jio, 120 अरब डॉलर हो सकती है कंपनी की वैल्यू

हाल ही में रिलायंस जियो ने दावा किया था कि कंपनी के True 5G नेटवर्क से स्मार्टफोन की बैटरी 40 प्रतिशत तक अधिक चल सकती है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 4 जनवरी 2025 15:57 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी की IPO के जरिए लगभग 40,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है
  • इस IPO में मौजूदा शेयर्स की बिक्री के साथ ही नए शेयर्स भी जारी होंगे
  • रिलायंस जियो के पास लगभग 40 प्रतिशत मार्केट शेयर है

कंपनी की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के जरिए लगभग 40,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है

बड़ी टेलीकॉम कंपनियों में शामिल Reliance Jio जल्द इनिशियल पब्लिक ऑफर (IPO) ला सकती है। बिलिनेयर Mukesh Ambani की इस कंपनी की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग के जरिए लगभग 40,000 करोड़ रुपये जुटाने की योजना है। देश में यह सबसे बड़ा IPO हो सकता है। 

रिलायंस जियो की वैल्यू लगभग 120 अरब डॉलर लग सकती है। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, इस IPO में मौजूदा शेयर्स की बिक्री करने के साथ ही नए शेयर्स भी जारी किए जाएंगे। इसमें चुनिंदा इनवेस्टर्स के लिए प्री-IPO प्लेसमेंट भी हो सकता है। इसके लिए तैयारी की जा रही है। हालांकि, रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) ने इसकी पुष्टि नहीं की है। अगर रिलायंस जियो स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग से 40,000 करोड़ रुपये जुटाती है तो यह यह देश में ह्यंडई की यूनिट के बाद लगभग 27,870 करोड़ रुपये के IPO को पीछे छोड़ देगा। पिछले वर्ष अक्टूबर में ह्यंडई की स्टॉक मार्केट में लिस्टिंग हुई थी। 

हालांकि, रिलायंस जियो को टैरिफ बढ़ाने से पिछले कुछ महीनों में बड़ी संख्या में सब्सक्राइबर्स गंवाने पड़े हैं। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के डेटा के अनुसार, रिलायंस जियो को अक्टूबर में लगभग 37.6 लाख मोबाइल सब्सक्राइबर्स का नुकसान हुआ है। दूसरी सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Bharti Airtel को अक्टूबर में लगभग पांच लाख नए कस्टमर्स मिले हैं। इससे पिछले महीने में इस कंपनी के कस्टमर्स की संख्या में लगभग 14.3 लाख की कमी हुई थी। रिलायंस जियो ने अक्टूबर में VLR सब्सक्राइबर्स को जोड़ने पर सबसे अधिक लगभग 38.4 लाख नए सब्सक्राइबर्स हासिल किए हैं। VLR से एक्टिव यूजर्स की संख्या का पता चलता है। पिछले वर्ष जुलाई में प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों ने टैरिफ बढ़ाए थे। 

हाल ही में रिलायंस जियो ने दावा किया था कि कंपनी के True 5G नेटवर्क से स्मार्टफोन की बैटरी 40 प्रतिशत तक अधिक चल सकती है। कंपनी अपनी 5G सर्विसेज के लिए स्टैंडअलोन आर्किटेक्चर के साथ अन्य टेक्निकल फीचर्स का इस्तेमाल करती है जिससे स्पेक्ट्रम की बैंडविद्थ एप्लिकेशन के अनुसार निर्दिष्ट की जाती है। इससे स्मार्टफोन्स की एफिशिएंसी और बैटरी के प्रदर्शन में सुधार होता है। रिलायंस जियो के True 5G नेटवर्क से केवल GPS पर निर्भर किए बिना सटीक लोकेशन मिल सकती है। कंपनी के पास सब्सक्राइबर्स के लिहाज से लगभग 40 प्रतिशत मार्केट शेयर है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  2. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  9. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  10. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.