रिलायंस जियो ने लॉन्च किया जियो डॉंगल 2, कीमत 1,999 रुपये

रिलायंस जियो ने लॉन्च किया जियो डॉंगल 2, कीमत 1,999 रुपये
विज्ञापन
क्या आप भी रिलायंस जियो नेटवर्क का इस्तेमाल करना चाहते हैं? इसके लिए आप एक 4जी फोन कनेक्ट कर सकते हैं या फिर एक जियोफाई डिवाइस का इस्तेमाल कर सकते हैं। अभी तक जियोफाई डिवाइस के कई वेरिएंट लॉन्च कर सकते हैं। अब, एक ट्विटर यूज़र यतीन चावला ने रिलायंस जियो नेटवर्क को कनेक्ट करने के लिए नया डिवाइस जियो डॉंगल के बारे में बताया है।

चावला ने ट्वीट कर बताया कि जियो डॉंगल 2 अब रिलायंस डिजिटल स्टोर पर उपलब्ध है। जियोफाई की तरह ही इस डिवाइस के साथ इंटरनेट का इस्तेमाल करने के लिए 4जी डिवाइस की जरूरत नहीं पड़ेगी।

लेकिन जियोफाई की तरह यह डॉंगल बिना बैटरी पैक के आता है। इसलिए इसमें वाई-फाई सिग्नल जेनरेट करने के लिए पावर प्लग से कनेक्ट करने या लैपटॉप में लगाने की जरूरत होगी। चावला ने ट्वीट किया कि जियो डॉंगल 2 भी जियोफाई की तरह ही 1,999 रुपये में उपलब्ध है।

इससे पहले इसी महीने, रिलायंस जियो ने नया जियोफाई 4जी वायरलेस हॉटस्पॉट लॉन्च किया था। इस जियोफाई वाई-फाई हॉटस्पॉट में एक ओलेड डिस्प्ले और 2600 एमएएच की बैटरी दी गई है। इस डिवाइस के साथ रिलायंस जियो सिम कार्ड भी मिलता है। फिलहाल इस जियोफाई डिवाइस को 1,999 रुपये में बेचा जा रहा है।

रिलायंस जियो का नया जियोफाई पिछले स्मार्टफोन से ज्यादा बड़ा है। यह डिवाइस मैट फिनिश डिज़ाइन के साथ आता है। पुराने और नए जियोफाई डिवाइस में सबसे बड़ा फर्क ओलेड डिस्प्ले दिया गया है। नए रिलायंस जियो डिवाइस में पावर ऑन/ऑफ, बैटरी लाइफ, 4जी सिग्नल और वाई-फाई सिग्नल के बारे में जानकारी देता है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo ने लॉन्च किया 9,020mAh बैटरी वाला फोन, Snapdragon चिप और 12GB RAM के साथ आया Y600K Turbo
  2. Oppo F35 5G लॉन्च: 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  3. Realme P4s Lite भारत में लॉन्च, 7,000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ कीमत ₹16,499 से शुरू
  4. Oppo F35 Pro 5G हुआ 8000mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा के साथ लॉन्च, जानें फीचर्स और कीमत
  5. ₹2 हजार वाला Adobe Photoshop बिल्कुल फ्री! ऐसे उठाएं इस ऑफर का फायदा
  6. Honor का सस्ता टैबलेट Honor Pad X7b लॉन्च, 8,000mAh बैटरी, Snapdragon चिप
  7. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Realme के 7 स्मार्टफोन्स पर बड़ी डील्स, कीमत ₹16,499 से शुरू
  8. Lenovo Watch Fit 3 लेटेस्ट स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, 2.5D कर्व्ड ग्लास, 9 दिन बैटरी से लैस, जानें कीमत
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: Vivo के इन 5 स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  10. Honor X5ds लॉन्च हुआ 6,000mAh बैटरी, 2 डिस्प्ले के साथ, IP52 रेटिंग
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »