Reliance Jio ने 5G नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने के लिए लगाए 1 लाख टावर

टेलीकॉम डिपार्टमेंट के डेटा से पता चलता है कि रिलायंस जियो ने 99,897 बेस ट्रांसरिसीवर स्टेशन BTS इंस्टॉल किए हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 मार्च 2023 19:48 IST
ख़ास बातें
  • रिलायंस जियो ने 99,897 बेस ट्रांसरिसीवर स्टेशन BTS इंस्टॉल किए हैं
  • यह कंपनी के पास मौजूद दो फ्रीक्वेंसी में लगाए गए हैं
  • भारत में 50 करोड़ से अधिक इंटरनेट यूजर्स हैं

देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज की शुरुआत हुई थी

देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio ने अपने हाई-स्पीड 5G टेलीकॉम नेटवर्क को तेजी से बढ़ाने के लिए लगभग एक लाख टेलीकॉम टावर इंस्टॉल किए हैं। यह संख्या कंपनी के सबसे निकट के राइवल से लगभग पांच गुना अधिक है। देश में पिछले वर्ष 5G सर्विसेज की शुरुआत हुई थी। 

टेलीकॉम डिपार्टमेंट (DoT) के डेटा से पता चलता है कि रिलायंस जियो ने 99,897 बेस ट्रांसरिसीवर स्टेशन (BTS) इंस्टॉल किए हैं। यह कंपनी के पास मौजूद दो फ्रीक्वेंसी (700 MHz और 3,500 MHz) में लगाए गए हैं। इसकी तुलना में Bharti Airtel के BTS की संख्या 22,129 है। जियो के पास प्रत्येक बेस स्टेशन के लिए तीन सेल साइट्स हैं, जबकि एयरटेल के लिए यह संख्या दो है। अधिक टावर्स और सेल साइट्स का मतलब तेज स्पीड है। नेटवर्क इंटेलिजेंस फर्म Ookla की रिपोर्ट के अनुसार, जियो की टॉप मीडियन स्पीड 506 Mbps और एयरटेल की 268 Mbps की है। 
Advertisement

रिपोर्ट में कहा गया है, "भारत में 5G नेटवर्क चार महीने से अधिक से मौजूद है और इसका देश में मोबाइल की स्थिति पर बड़ा असर पड़ा है। स्पीडटेस्ट इंटेलिजेंस डेटा से पता चलता है कि देश भर में मीडियन डाउनलोड स्पीड 115 प्रतिशत बढ़ी है।" इस हाई-स्पीड नेटवर्क को शुरुआत में लागू करने वाले अधिकतर टेलीकॉम सर्कल में 5G में परफॉर्मेंस में सुधार हुआ है। जनवरी में कोलकाता में 500 Mbps से अधिक के साथ सबसे तेज मीडियन 5G डाउनलोड स्पीड थी। भारत में 50 करोड़ से अधिक इंटरनेट यूजर्स हैं और यह चीन के बाद दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा ऑनलाइन मार्केट है। 

Ookla ने बताया, "जियो की कोलकाता में मीडियन 5G डाउनलोड स्पीड 506.25 Mbps, जबकि एयरटेल के लिए दिल्ली में यह 268.89 Mbps की थी। जियो और एयरटेल के 5G नेटवर्क के लिए महत्वाकांक्षी लक्ष्य हैं। इस नेटवर्क की शुरुआत से लेकर उपलब्धता तक तेजी से बढ़ा है।"  भारत ने 6G की ओर भी कदम बढ़ाया है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को भारत 6G विजन डॉक्युमेंट जारी किया था। प्रधानमंत्री ने कहा था, "G-20 के अध्यक्ष के तौर पर भारत के प्रायरिटीज में से एक क्षेत्रीय विभाजन को घटाना है। जब हम टेक्नोलॉजिकल विभाजन के बारे में बात करते हैं तो भारत से अपेक्षा होना स्वाभाविक है।" इसके साथ ही उनका कहना था कि देश के नागरिकों को टेलीकॉम टेक्नोलॉजी सशक्त बना रही है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था
  2. Vivo X Fold 6 की सेल शुरू, ₹26 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें फोल्डेबल फोन
  3. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  4. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  5. OnePlus 16 vs OnePlus 15: पिछले साल आए मॉडल से कितना है बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo Find X10 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, नया टैबलेट भी लाने की तैयारी
  2. भारत में लॉन्च हुए Apple TV 4K (4th जेनरेशन), HomePod Mini 2, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Apple का पहला स्मार्ट डिस्प्ले HomeView हुआ लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Tecno Spark 50S 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, दो कलर्स के मिल सकते हैं ऑप्शन
  5. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹11,000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing Phone 4b फोन, 36 हजार में हुआ था लॉन्च
  6. XElectron लेकर आया टीवी जैसा डिजिटल फोटो फ्रेम, फोन से बदल पाएंगे फोटो
  7. e-SPRINTO G1 लॉन्च, सिंगल चार्ज में 130 किमी तक रेंज, कीमत 1 लाख से भी कम
  8. Oppo Reno X में मिल सकता है वाइड डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल के डुअल कैमरा
  9. 9000mAh बैटरी वाला Redmi Note 17 Pro Refreshed Edition लॉन्च, इसे मिला है ड्रॉप रेजिस्टेंस सर्टिफिकेशन!
  10. JioPC: ₹1 हजार से शुरू प्लान, पुराने लैपटॉप पर मिलेगा 16GB RAM और 1TB क्लाउड स्टोरेज का मजा!
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.