Reliance Jio ने चीन को भी पछाड़ा! इंटरनेट डाटा खपत में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी

सिर्फ मोबाइल यूजर्स ही नहीं, कंपनी ने फिक्स्ड वायरलेस इंटरनेट के मामले में भी रिकॉर्ड बनाए हैं।

Reliance Jio ने चीन को भी पछाड़ा! इंटरनेट डाटा खपत में दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी

Jio के ग्राहक 5G डेटा का इस्तेमाल भी खूब कर रहे हैं।

ख़ास बातें
  • कंपनी दुनिया भर में डेटा खपत के मामले में नम्बर वन कंपनी बन गई है।
  • पिछले साल के आंकड़ों से तुलना करें तो यह उछाल 33 प्रतिशत ज्यादा है।
  • Jio के 5G ग्राहकों की संख्या 13 करोड़ के लगभग है।
विज्ञापन
Reliance Jio ने एक और रिकॉर्ड बना दिया है। कंपनी दुनिया भर में डेटा खपत के मामले में नम्बर वन कंपनी बन गई है। इसने चीनी कंपनियों को भी डेटा खपत के मामले में पीछे छोड़ दिया है। रिलायंस जियो के जून तिमाही के आंकड़े बताते हैं कि कंपनी की डेटा खपत 4400 करोड़ GB से भी ज्यादा हो चुकी है। पिछले साल के आंकड़ों से तुलना करें तो यह उछाल 33 प्रतिशत ज्यादा है। यह देश की एकलौती ऐसी कंपनी है जिसके ग्राहक प्रतिदिन औसत 1GB से ज्यादा डेटा खर्च कर रहे हैं। 

Jio के ग्राहक 5G डेटा का इस्तेमाल भी खूब कर रहे हैं। 5G ग्राहकों की संख्या 13 करोड़ के लगभग है जो बड़ी मात्रा में डेटा का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि 5G अभी भी ग्राहकों के लिए बिना किसी एक्स्ट्रा चार्ज के उपलब्ध है। 4G डेटा प्लान से रिचार्ज पर योग्य ग्राहक अनलिमिटिड 5G डेटा भी इस्तेमाल कर सकते हैं। जियो के वर्तमान में 49 करोड़ ग्राहक हैं। बीते साल में ही कंपनी ने 4 करोड़ से ज्यादा ग्राहक जोड़े हैं। 

तिमाही के लिए आए इन आंकड़ों पर रोशनी डालते हुए जियो इन्फोकॉम के चेयरमैन आकाश एम अम्बानी ने कहा कि डिजिटल इंडिया की रीढ़ हाई कवरेज वाला किफायती इंटरनेट है। जियो इसमें अपना योगदान बखूबी दे रही है, और इस बात पर कंपनी को गर्व है। नए प्रीपेड प्लान 5G और AI क्षेत्र में इनोवेशन और ग्रोथ को बढ़ावा देंगे। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में अपने बेहतर नेटवर्क और सर्विसेज के दम पर जियो मार्केट में अपनी लीडरशिप को और ज्यादा मजबूत करेगी। 

सिर्फ मोबाइल यूजर्स ही नहीं, कंपनी ने फिक्स्ड वायरलेस इंटरनेट के मामले में भी रिकॉर्ड बनाए हैं। जियो पहली ऐसी टेलीकॉम कंपनी बन गई है जिसने 10 लाख से ज्यादा घरों और परिसरों में एयरफाइबर को पहुंचाया है। इंटरनेट के साथ-साथ जियो के यूजर्स वॉयस कॉलिंग में भी पीछे नहीं हैं। जून तिमाही की बात करें तो कंपनी ने वॉयस कॉलिंग के मामले में 6 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज की है। कंपनी अब 1.42 खरब मिनट के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »