रिलायंस जियो का असर, मुंबई में वोडाफोन के 4जी पोस्टपेड प्लान हुए सस्ते

रिलायंस जियो का असर, मुंबई में वोडाफोन के 4जी पोस्टपेड प्लान हुए सस्ते
विज्ञापन
रिलायंस जियो की धमाकेदार एंट्री के बाद टेलीकॉम सेक्टर की दूसरी कंपनियां भी हरकत में आ गई हैं। वोडाफोन ने पिछले हफ्ते फ्लेक्श प्रोडक्ट लॉन्च करने के दौरान कहा था कि उसकी कोशिश ज्यादा बड़े स्पेक्ट्रम को अपनी सेवा मुहैया कराने की है। अब कंपनी ने रिलायंस जियो की चुनौती देने के मकसद से 4जी पोस्टपेड टैरिफ प्लान में कटौती की है। फिलहाल, ये कटौती मुंबई के लिए ग्राहकों के लिए है।

नए पोस्टपेड डेटा प्लान के मुताबिक, मुंबई के ग्राहकों को 2 जीबी 4जी/3जी डेटा 350 रुपये में मिलेगा। पहले इस पैक की कीमत 450 रुपये थी। 3 जीबी 4जी/3जी डेटा पैक 450 रुपये (पुरानी कीमत 650 रुपये), 5 जीबी 4जी/3जी डेटा पैक 650 रुपये (पुरानी कीमत 850 रुपये) और 6 जीबी 4जी/3जी डेटा पैक 750 रुपये में मिलेगा। 7 जीबी 4जी/3जी डेटा के लिए 850 रुपये, 10 जीबी 4जी/3जी डेटा के लिए 999 रुपये, 15 जीबी 4जी/3जी डेटा के लिए 1,499 रुपये और 20 जीबी 4जी/3जी डेटा के लिए 1,999 रुपये खर्चने पड़ेंगे।

मज़ेदार बात यह है कि फ्लेक्स लॉन्च करने के दौरान कंपनी ने कहा था कि आज भी भारत में 95 फीसदी लोगों के पास 4जी फोन नहीं है। और हम इस क्षेत्र पहली बार कदम नहीं रख रहे, हम पुराने खिलाड़ी हैं। हमें सिर्फ 50 लाख या 1 करोड़ यूज़र का ख्याल नहीं रखना है। हमारे पास आज की तारीख में 20 करोड़ सब्सक्राइबर हैं।

आने वाले समय में यह देखना और भी मज़ेदार होगा कि अलग-अलग टेलीकॉम कंपनियां रिलायंस जियो की चुनौती का सामना किस तरह से करती हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Android डिवाइस पर सुरक्षित तरीके से VPN कैसे करें इस्तेमाल, डाटा चोरी का नहीं रहेगा खतरा
  2. WhatsApp का iPad यूजर्स को तोहफा! अब खत्म हो गई अकाउंट लॉगिन से जुड़ी बड़ी परेशानी, नए फीचर्स का कमाल
  3. Samsung Galaxy Z Flip 8 के लॉन्च के बाद ₹10 हजार सस्ता मिल रहा Galaxy Z Flip 7
  4. Samsung Galaxy Z Flip 8 vs Motorola Razr 60 Ultra vs Infinix Zero Flip: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  5. Samsung Galaxy Z Fold 8 Ultra vs Vivo X Fold 6 vs Google Pixel 10 Pro Fold: जानें कौन सा फोल्डेबल है बेस्ट?
  6. Nokia 123 Shield बजट फीचर फोन हुआ लॉन्च, 19 दिन की बैटरी, IP65 रेटिंग से लैस
  7. 13 इंच बड़ा टैबलेट Honor Pad X9 Max लॉन्च हुआ 10,001mAh बैटरी के साथ, जानें कीमत
  8. Bajaj Auto बढ़ाएगी Chetak इलेक्ट्रिक स्कूटर की मैन्युफैक्चरिंग, इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल भी होगी लॉन्च
  9. Samsung ने लॉन्च किए स्मार्ट ग्लासेज, बिल्ट-इन कैमरा, AI फीचर्स
  10. CJP Protest में इस्तेमाल हुए बिना इंटरनेट चलने वाले मैसेजिंग ऐप्स? जानें कैसे काम करती है यह टेक्नोलॉजी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »