• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • 388 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, 5G, JioCinema, JioTv के साथ Jio बेस्ट प्लान! जानें कीमत

388 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, 5G, JioCinema, JioTv के साथ Jio बेस्ट प्लान! जानें कीमत

रिलायंस जियो के 365 दिन की वैधता वाले प्लान्स में 2 प्लान मुख्य रूप से शामिल किए गए हैं।

388 दिनों तक डेली 2.5GB डेटा, अनलिमिटिड कॉल, 5G, JioCinema, JioTv के साथ Jio बेस्ट प्लान! जानें कीमत

Reliance Jio देश की दिग्गज टेलीकॉम फर्म होने के साथ ही टॉप सर्विस प्रोवाइडर भी है।

ख़ास बातें
  • इस प्लान में आपको 365 नहीं, बल्कि 388 दिनों की वैधता कंपनी देती है।
  • प्लान पूरे 23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी आपको प्रदान करता है।
  • प्लान की वैधता तक कुल डेटा बेनिफिट 970 GB का दिया गया है।
विज्ञापन
Reliance Jio देश की दिग्गज टेलीकॉम फर्म होने के साथ ही टॉप सर्विस प्रोवाइडर भी है। 5G का विस्तार हो या सस्ते प्लान, कंपनी ग्राहकों को लुभाने में लगातार कामयाब रही है। वजह है इसके रीचार्ज प्लान जो कि एक तरह से फुल पैकेज बनकर आते हैं। यूं तो कंपनी के डेली डेटा प्लान 119 रुपये से शुरू हो जाते हैं और 2999 रुपये तक जाते हैं। लेकिन लॉन्ग टर्म वैलिडिटी की सहूलियत चाहने वाले ग्राहकों के लिए कंपनी थोक के भाव में बेनिफिट्स ऑफर करती है। इनमें कंपनी के 3 महीने, 6 महीने और 1 साल तक की वैलिडिटी वाले प्लान शामिल हैं। अगर आप भी Jio का 365 दिनों की वैलिडिटी वाला प्लान लेना चाह रहे हैं तो हम आपको इसका सबसे पॉपुलर प्लान बताने जा रहे हैं। 

रिलायंस जियो के 365 दिन की वैधता वाले प्लान्स में 2 प्लान मुख्य रूप से शामिल किए गए हैं। एक में 365 नहीं, बल्कि 336 दिनों की वैधता मिलती है। यह 2545 रुपये का प्लान है। लेकिन दूसरे में 365 दिन से कहीं ज्यादा लम्बी वैलिडिटी मिलती है। लेकिन कीमत में बहुत ज्यादा अंतर नहीं है। इसे MyJio App या कंपनी Jio Online Portal से 2999 रुपये में एक्टिवेट करवाया जा सकता है। इस प्लान में आपको 365 नहीं, बल्कि 388 दिनों की वैधता कंपनी देती है। जी हां, प्लान पूरे 23 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी आपको प्रदान करता है। अब इसके बेनिफिट भी जान लें।

जियो का 2999 रुपये का प्लान 388 दिनों की वैधता तक डेली बेसिस पर 2.5GB डेटा देता है। जो कि पूरे दिन के नॉर्मल यूसेज के लिए पर्याप्त है। लेकिन फिर भी आपको लगातार इंटरनेट कनेक्शन की जरूरत पड़ती है तो ये प्लान आपको निराश नहीं करता है। डेली यूसेज की लिमिट खत्म होने जाने के बाद भी इंटरनेट 64kbps की स्पीड से चलता रहता है। प्लान की वैधता तक कुल डेटा बेनिफिट 970 GB का दिया गया है। इतना ही नहीं, इस प्लान के साथ योग्य ग्राहकों को Unlimited 5G डेटा भी कंपनी दे रही है। 

Jio का 1 साल तक अनलिमिटिड कॉलिंग वाला ये प्लान आपको रोजाना 100 SMS फ्री भेजने का लाभ भी देता है। इसके अलावा कंपनी ने प्लान के तहत ग्राहक के मनोरंजन का भी पूरा ध्यान रखा है। इस जियो प्लान के साथ जियो ऐप्स पर आप एंटरटेनमेंट का मजा भी ले सकते हैं। इसमें JioTV, JioCinema, JioCloud ऐप्स का सब्सक्रिप्शन मिलता है। 

JioTV के माध्यम से आप कई तरह के टीवी शो का आनंद ले सकते हैं। इसके अलावा अगर आप फिल्में देखने के शौकीन हैं तो JioCinema का सब्सक्रिप्शन भी इस पैक के साथ है जो प्लान की वैधता तक मान्य होगा। प्लान के साथ मिलने वाला JioCloud आपको एक्स्ट्रा स्टोरेज देता है। इस तरह से यह जियो प्लान आपको पूरा पैकेज ऑफर करता है जिसमें ग्राहक की हर तरह की जरूरत को शामिल किया गया है। इसकी और अधिक जानकारी के लिए आप कंपनी की अधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

संबंधित ख़बरें

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Freedom Sale: 20000mAh पावर बैंक पर गजब डिस्काउंट, मात्र ₹1,149 से शुरू कीमत
  2. Flipkart Freedom Sale: ₹3250 सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी वाला Realme फोन
  3. Amazon Great Freedom Sale का आखिरी दिन, 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला iQOO फोन मिल रहा ₹1750 सस्ता
  4. Surya Grahan 2026 Live: आज इतने बजे लगेगा सूर्य पर ग्रहण! भारत में क्या होगा समय, जानें सबकुछ
  5. 40W आउटपुट, लालटेन जैसा डिजाइन, JBL का नया ब्लूटूथ स्पीकर लॉन्च, IP68 रेटिंग
  6. iQOO Z11 में मिलेगा 6.8 इंच AMOLED डिस्प्ले, 40,000 रुपये से कम होगा प्राइस
  7. Redmi K100 Pro सीरीज हुई लॉन्च, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  8. Amazon की ग्रेट फ्रीडम सेल में Sony, JBL और कई ब्रांड्स के साउंडबार पर 70 प्रतिशत तक डिस्काउंट
  9. Google के AI पर खुद DeepMind को नहीं भरोसा? नौकरी के लिए जारी किया खास अलर्ट
  10. Samsung Galaxy S26 FE में मिल सकती है 6.7 इंच AMOLED स्क्रीन, Exynos 2500 चिपसेट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »