इंटरनेट स्पीड में Reliance Jio सबसे आगे, वॉयस में एयरटेल का पहला रैंक

TRAI ने पिछले महीने 13 शहरों और महत्वपूर्ण ट्रांजिट रूट्स के लिए इंडिपेडेंट ड्राइव टेस्ट (IDT) किए थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 2 जुलाई 2025 17:47 IST
ख़ास बातें
  • Reliance Jio का डेटा नेटवर्क सबसे फास्ट पाया गया है
  • वॉयस सर्विस में Bharti Airtel का नेटवर्क सबसे विश्वसनीय है
  • BSNL का दोनों सेगमेंट में परफॉर्मेंस खराब रहा है

सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL का दोनों सेगमेंट में परफॉर्मेंस खराब रहा है

भारत में पिछले कुछ वर्षों में इंटरनेट की पहुंच तेजी से बढ़ी है। देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का डेटा नेटवर्क सबसे फास्ट पाया गया है। हालांकि, वॉयस सर्विस में Bharti Airtel का नेटवर्क सबसे विश्वसनीय है। पिछले कुछ महीनों में नई सर्विसेज शुरू करने वाली सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) इन दोनों सेगमेंट में पिछड़ रही है। 

टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने पिछले महीने 13 शहरों और महत्वपूर्ण ट्रांजिट रूट्स के लिए इंडिपेडेंट ड्राइव टेस्ट (IDT) किए थे। इनमें रिलायंस जियो और भारती एयरटेल जैसी प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों के साथ ही BSNL की परफॉर्मेंस का भी आकलन किया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि रिलायंस जियो सबसे फास्ट डेटा नेटवर्क है। गुजरात के अहमदाबाद में कंपनी की इंटरनेट सर्विस की डाउनलोड स्पीड 355 (मेगाबिट्स प्रति सेकेंड) और तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में 283 Mbps की थी। हालांकि, रिलायंस जियो के परफॉर्मेंस में कमियां भी मिली हैं। 

हिमाचल प्रदेश के उना और मंडी में इस कंपनी का ड्रॉप कॉल रेट 0.66 प्रतिशत और कर्नाटक के चिकमगलुरु में 4G और 5G नेटवर्क पर कॉल म्यूट की समस्या 5.8 प्रतिशत की थी। इससे पहाड़ी और कम घनत्व वाले क्षेत्रों में रिलायंस जियो के परफॉर्मेंस में कुछ कमी होने का संकेत मिल रहा है। TRAI की इस रिपोर्ट में कहा गया है कि भारती एयरटेल की वॉयस सर्विस सबसे विश्वसनीय रही है। कंपनी ने चेन्नई और हरियाणा के पानीपत में 100 प्रतिशत कॉल सेटअप सक्सेस रेट (CSSR) हासिल किया है और इसका ड्रॉप कॉल रेट बहुत कम है। हालांकि, उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में भारती एयरटेल की वॉयस क्वालिटी में कमियां रही हैं। नेटवर्क कंजेशन या कुछ अन्य कारणों से इसका सेटअप टाइम स्वीकार्य स्तरों से 12 सेकेंड अधिक रहा है। एयरटेल का कई शहरों में साइलेंस/म्यूट रेट भी अधिक रहा है। 

BSNL का दोनों सेगमेंट में परफॉर्मेंस खराब रहा है। इसका उना में कॉल ड्रॉप रेट बढ़कर 15 प्रतिशत हो गया है। इस कंपनी की वॉयस क्वालिटी भी खराब रही है। BSNL की डेटा स्पीड 7 Mbps से कम रही है। इससे कंपनी का नेटवर्क डेटा की अधिक जरूरतों के लिए अनफिट पाया गया है। BSNL की जल्द 5G नेटवर्क शुरू करने की तैयारी है। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K15x हुआ लॉन्च, 6500mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले के साथ आया बजट 5G फोन; जानें कीमत
  2. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: Xiaomi के इन 5 Redmi स्मार्टफोन्स पर Deals रिवील, कीमत ₹12,999 से शुरू
  4. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  5. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  6. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
#ताज़ा ख़बरें
  1. Porsche ने भारत में लॉन्च की Cayenne Electric, 600 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज
  2. Samsung Galaxy A08 का भारत में लॉन्च, 6,000mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Wozoyo का 100 नए प्रोडक्ट्स लॉन्च करने और 50 करोड़ डॉलर के रेवेन्यू का टारगेट
  4. UPI ट्रांजैक्शंस में हुई गिरावट, इस महीने लागू होगा MDR 
  5. भारत में लॉन्च हुए Vivo T5 Lite 5G, Vivo T5 Pro 5G के नए RAM और स्टोरेज वेरिएंट्स
  6. Huawei Mate 90 लॉन्च: 6600mAh बैटरी, 50 मेगापिक्सल कैमरा से लैस, जानें कीमत
  7. भारत में महंगा हुआ स्मार्टफोन खरीदना, पहली छमाही में प्राइसेज 16 प्रतिशत तक बढ़े
  8. Xiaomi 17T हुआ ₹10 हजार महंगा, अब कितने में पड़ेगा ये 50MP कैमरा वाला स्मार्टफोन
  9. OnePlus Nord Buds 3r नए कलर वेरिएंट में लॉन्च, 54 घंटे चलेगी बैटरी
  10. भारत में पेश हुए Samsung Galaxy F08, Galaxy M08 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, जानें स्पेसिफिकेशंस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.