Jio Airtel News

Jio Airtel News - ख़बरें

  • Jio बंद नहीं कर रहा ₹299 वाला प्लान! लेकिन यहां है एक बड़ा ट्विस्ट
    Jio ने अपने 299 रुपये वाले लोकप्रिय प्रीपेड प्लान को जारी रखने का फैसला किया है। हालांकि, कंपनी ने ग्राहकों को एक साल तक मौजूदा कीमत पर रिचार्ज करने के लिए Jio Prime Membership का विकल्प दिया है। इसकी कीमत 300 रुपये है और योग्य Jio प्लान की कीमत 5 सितंबर 2027 तक लॉक की जा सकती है। यानी अगर इस दौरान 299 रुपये वाला प्लान महंगा होता है, तो Prime सदस्य उसे मौजूदा कीमत पर रिचार्ज कर सकेंगे। 299 रुपये वाले प्लान में 28 दिनों की वैलिडिटी और रोज 1.5GB डेटा मिलता है। यह फैसला Airtel के 299 रुपये वाले प्लान को बंद करने के बाद आया है।
  • BSNL लाई स्वतंत्रता दिवस पर गजब प्लान, 1 रुपये में नई सिम, अनलिमिटिड कॉलिंग, इंटरनेट भी!
    BSNL ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर यूजर्स को खास तोहफा दिया है। देश की सरकारी टेलीकॉम कंपनी ने 1 रुपये वाले प्लान को लॉन्च किया है जिसके तहत यूजर्स को 28 दिनों तक वैधता मिलती है। साथ ही नई सिम दी जाती है और कई बेनिफिट्स साथ में आते हैं।
  • Jio ने कर दी मौज! 365 दिनों तक 365GB डेटा, 13 OTT फ्री, 200 रुपये से शुरू नए प्लान
    रिलायंस जियो ने अपने यूजर्स के लिए तीन नए धमाकेदार प्लान पेश किए हैं। ये प्लान अपने साथ ऐसे डेटा बेनिफिट्स लेकर आते हैं जिन्हें सुनकर यूजर्स झूम उठेंगे। कंपनी ने इन्हें खासतौर पर उन यूजर्स के लिए लॉन्च किया है जिनको ज्यादा इंटरनेट डेटा की जरूरत होती है। रेगुलर प्लान में मिलने वाले डेटा से ये कई गुना ज्यादा बेनिफिट के साथ पेश किए गए हैं।
  • Vi लाई 202 रुपये में 5GB डेटा, फ्री Jiohotstar, SonyLiv समेत 17 OTT का भरपूर मनोरंजन! Jio, Airtel को कड़ी टक्कर
    Vi अपने ग्राहकों के लिए 202 रुपये का प्लान पेश करती है। यह प्लान एक इंटरनेट प्लान है जिसमें 5GB का बंडल डेटा मिलता है। प्लान में कंपनी यूजर को 1 महीने के लिए यह बेनिफिट देती है। इसके साथ टेलीकॉम ऑपरेटर 17 ओटीटी ऐप्स का एक्सेस भी देती है। इसमें JioHotstar, SonyLIv, MXPlayer समेत Lionsgate Play, Playflix, Fancode, Manoramax जैसे ओटीटी प्लेयर शामिल हैं।
  • IPL 2026 के मजे ₹500 से कम में! ये हैं Jio, Airtel और Vi के बेस्ट रिचार्ज प्लान
    ₹500 के अंदर Jio, Airtel और Vi के ऐसे प्लान्स, जिनमें मिलेगा JioHotstar एक्सेस।
  • Vi के नए प्लान लॉन्च: 180 दिन तक अनलिमिटेड डेटा और कॉलिंग, ₹44 में JioHotstar सब्सक्रिप्शन भी!
    Vodafone Idea ने भारत में नए प्रीपेड प्लान्स लॉन्च किए हैं, जिनमें बजट और लॉन्ग-वैलिडिटी दोनों तरह के ऑप्शन शामिल हैं। कंपनी ने 325 रुपये का एंट्री-लेवल प्लान पेश किया है, जिसमें 28 दिन की वैलिडिटी के साथ 10GB डेटा मिलता है। इसके अलावा “NonStop Hero” प्लान्स में 180 दिन की वैलिडिटी और फुल-डे अनलिमिटेड डेटा का दावा किया गया है। हालांकि, 5G कवरेज वाले क्षेत्रों में ही इसका पूरा फायदा मिलेगा। Vi ने 44 रुपये का क्रिकेट डेटा ऐड-ऑन पैक भी पेश किया है।
  • WhatsApp का नया धमाका! Airtel, Jio, Vi के रीचार्ज अब वॉट्सऐप से करें, आया कमाल का फीचर
    WhatsApp ने अपने यूजर्स के लिए एक धमाकेदार फीचर शुरू किया है। यूजर्स अब प्रीपेड मोबाइल रीचार्ज सीधे WhatsApp के माध्यम से ही कर सकेंगे। इसके लिए आपको ऐप से बाहर जाने की जरूरत नहीं है। यानी अगर आप चैट कर रहे हैं और इसी बीच आपको मोबाइल रीचार्ज करवाना हो तो व्हॉट्सऐप के अंदर से ही अब रीचार्ज भी हो जाएगा।
  • BSNL ने पलटा गेम! इंटरनेट स्पीड और परफॉर्मेंस में Airtel और Jio को दी मात
    BSNL ने FY26 में फिक्स्ड-लाइन इंटरनेट सेगमेंट में Jio और Airtel को पीछे छोड़ पहला स्थान हासिल किया है। nPerf की रिपोर्ट के मुताबिक, BSNL ने 89,174 nPoints के साथ टॉप पोजिशन हासिल की, जबकि Airtel और Jio इससे पीछे रहे। BSNL ने अपलोड स्पीड, लेटेंसी और ब्राउजिंग एक्सपीरियंस में बेहतर प्रदर्शन किया, जबकि Jio ने डाउनलोड स्पीड में बढ़त दिखाई। यह रिपोर्ट भारत के ब्रॉडबैंड मार्केट में बढ़ती प्रतिस्पर्धा को दिखाती है।
  • साल में 13 बार रिचार्ज से बचना है? जानें Jio, Airtel और Vi के महीने भर वाले सभी प्लान
    राज्यसभा सांसद Raghav Chadha ने 28 दिन वाले मोबाइल रिचार्ज प्लान को लेकर संसद में सवाल उठाए और इसे यूजर्स के लिए नुकसानदायक बताया। उनके मुताबिक, इस सिस्टम की वजह से लोगों को साल में 12 की जगह 13 बार रिचार्ज करना पड़ता है, जिससे अतिरिक्त खर्च होता है। हालांकि, टेलीकॉम कंपनियां पहले से ही 30 दिन और 1 महीने की वैलिडिटी वाले प्लान ऑफर कर रही हैं, लेकिन इनके बारे में बहुत कम यूजर्स को जानकारी होती है। ऐसे में Jio, Airtel और Vi के इन प्लान्स को जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।
  • 365 दिनों तक डेली 2.5GB तक डेटा, अनलिमिटिड कॉल, फ्री बेनिफिट्स के साथ BSNL के धांसू प्लान
    भारतीय संचार निगम लिमिटिड अपने ग्राहकों के लिए लम्बी वैधता वाले कई प्लान पेश करती है। ये प्लान काफी किफायती कहे जाते हैं। कंपनी के ये प्लान अन्य प्रतिद्वंदियों जैसे Jio, Airtel, Vi से काफी सस्ते मालूम होते हैं। BSNL के 365 दिनों की वैधता वाले प्लान खासकर उन यूजर्स के लिए बहुत उपयोगी हैं जो सस्ते में सालभर की वैधता चाहते हैं।
  • ग्राहकों को झटका! Jio, Airtel, Vi के रीचार्ज प्लान इस दिन से हो जाएंगे महंगे ...
    Jio, Airtel, और Vodafone Idea (Vi) के मोबाइल रिचार्ज प्लान अगले महीने से महंगे हो सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि तीनों ही बड़ी टेलीकॉम कंपनियां अपने रिचार्ज प्लान दिसंबर 2025 से महंगे करने जा रही हैँ। इससे पहले सभी कंपनियों ने 2024 में अपने रिचार्ज प्लान्स के प्राइस रिवाइज किए थे। यह बढ़ोत्तरी 10% तक हो सकती है जिसके बाद डेली 2GB वाले डेटा प्लान 84 दिनों की वैधता के साथ 949 रुपये या 999 रुपये तक बढ़ सकते हैं।
  • प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों को टक्कर देगी BSNL, सरकार से मिलेंगे 47,000 करोड़ रुपये
    पिछले कुछ महीनों में BSNL ने नई सर्विसेज शुरू की हैं। इन सर्विसेज में SIM कार्ड की डोरस्टेप पर डिलीवरी शामिल है। इसके लिए एक ऑनलाइन पोर्टल लॉन्च किया गया है। इस पोर्टल के जरिए कस्टमर्स उनके घर पर SIM कार्ड मिल जाएगा। इसमें प्रीपेड और पोस्टपेड SIM के विकल्प मिलेंगे। हालांकि, SIM की डिलीवरी से पहले कस्टमर्स को सेल्फ KYC (नो युअर कस्टमर) वेरिफिकेशन करना होगा।
  • Technlogy News Today: OnePlus के स्मार्टफोन लॉन्च से लेकर मोबाइल टैरिफ बढ़ने की संभावना, ये हैं आज की महत्वपूर्ण खबरेें
    टेलीकॉम कंपनियां अगले कुछ महीनों में मोबाइल के टैरिफ को बढ़ा सकती हैं। टैरिफ में यह बढ़ोतरी 10 से 12 प्रतिशत की हो सकती है। पिछले वर्ष टेलीकॉम कंपनियों ने बेस प्राइसेज को 10 से 12 प्रतिशत तक बढ़ाया था। मई में एक्टिव सब्सक्राइबर्स की संख्या में मजबूत बढ़ोतरी होना के बाद इन कंपनियों ने मोबाइल टैरिफ को बढ़ाने की योजना बनाई है।
  • टेक्नोलॉजी की दुनिया से आपके लिए आज की 5 महत्वपूर्ण खबरें
    देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी Reliance Jio का डेटा नेटवर्क सबसे फास्ट पाया गया है। हालांकि, वॉयस सर्विस में Bharti Airtel का नेटवर्क सबसे विश्वसनीय है। सरकारी टेलीकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) इन दोनों सेगमेंट में पिछड़ रही है। टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) ने पिछले महीने 13 शहरों और महत्वपूर्ण ट्रांजिट रूट्स के लिए इंडिपेडेंट ड्राइव टेस्ट (IDT) किए थे।
  • BSNL की 5G सर्विस को मिला टाइटल, जल्द हाई-स्पीड नेटवर्क लॉन्च करने की तैयारी
    BSNL ने बताया है कि उसकी 5G सर्विस को Q-5G कहा जाएगा। इसमें Q का मतलब Quantum से है। कंपनी ने कहा कि यह टाइटल पावर, स्पीड और कंपनी के भविष्य के 5G नेटवर्क का संकेत है। BSNL की अपने 4G नेटवर्क को भी मजबूत बनाने की तैयारी है। इसके लिए कंपनी एक लाख अतिरिक्त टावर्स लगा सकती है। इस महीने की शुरुआत में BSNL ने देश भर में एक लाख 4G टावर्स लगाने का कार्य पूरा किया था।

विज्ञापन

Follow Us
विज्ञापन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »