• होम
  • टेलीकॉम
  • ख़बरें
  • रिलायंस कम्युनिकेशंस अगले हफ्ते से रिलायंस जियो के नेटवर्क का करेगी इस्तेमाल

रिलायंस कम्युनिकेशंस अगले हफ्ते से रिलायंस जियो के नेटवर्क का करेगी इस्तेमाल

रिलायंस कम्युनिकेशंस अगले हफ्ते से रिलायंस जियो के नेटवर्क का करेगी इस्तेमाल
विज्ञापन
रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) की हाई-स्पीड डेटा सेवा के ग्राहकों को अगले सप्ताह से रिलायंस जियो इनफोकॉम के 4जी नेटवर्क पर सेवा मिलेगी। दूरसंचार विभाग को बुधवार को लिखे गए एक पत्र में कंपनी ने कहा कि शुरू में नेटवर्क स्थानांतरण मुंबई, दिल्ली, कोलकाता, गुजरात और आंध्र प्रदेश जैसे 12 प्रमुख सर्किलों में होगा।

सूत्रों के मुताबिक, "प्रथम चरण के सात अन्य सर्किलों में हैं महाराष्ट्र, पंजाब, उत्तर प्रदेश पूर्व, उत्तर प्रदेश (पश्चिम), ओडिशा, मध्य प्रदेश और बिहार। आरकॉम के ग्राहक मध्य जुलाई से छह और सर्किलों में 4जी एलटीई नेटवर्क पर सेवा हासिल करेंगे।"

सरकार को पहले लिखे गए एक अन्य पत्र में कंपनी ने कहा था कि मई 2016 से वह अपने सीडीएमए ग्राहकों को 4जी एलटीई नेटवर्क पर स्थानांतरित करना शुरू करेगी।

कंपनी जियो के साथ हुए साझेदारी समझौते के तहत उदारीकृत किए गए 800 मेगाहट्र्ज स्पेक्ट्रम का उपयोग कर नेटवर्क को 4जी में स्थानांतरित करेगी।

जनवरी में दोनों अंबानी बंधुओं -मुकेश और अनिल- आरकॉम और जियो ने पूरे देश में 800 मेगाहर्ट्ज़ बैंड में रेडियो फ्रिक्वेंसी स्पेक्ट्रम के व्यापार और साझेदारी के लिए समझौता करने की घोषणा की थी।

कंपनी ने पहले ही 6,600 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान कर 20 सर्किलों में अपने 850 मेगाहर्ट्ज़ बैंड स्पेक्ट्रम का उदारीकरण कर लिया है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , 4G, India, Jio, Jio 4G, RCom, Reliance, Reliance Communications, Reliance Jio, Telecom
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च तारीख, इस महीने 50MP कैमरा, 8000mAh बैटरी के साथ होगी एंट्री
  2. चार्जर की टेंशन खत्म! Amazfit की नई स्मार्टवॉच धूप से होगी चार्ज, 25 दिन चलेगी
  3. Viture Vonder Smart Glasses लॉन्च, AI से आवाज को यादों में करेगा कन्वर्ट, जानें और क्या है खास
  4. OnePlus N6 Lite vs Tecno Spark Go 3 Pro vs Samsung Galaxy M17 5G: जानें कौन सा है बेस्ट
  5. Ai+ Nova 2 Power 5G की आज से सेल शुरू, ₹16 हजार में 7000mAh बैटरी और 120Hz डिस्प्ले, यहां से खरीदें
  6. Beats 360 हेडफोन भारत में लॉन्च: कस्टम कुशन से हर बार बदलें लुक, जानें कीमत
  7. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹20 हजार तक सस्ता iPhone 16! S25 Ultra, OnePlus 15 और iQOO 15 पर भी डील
  8. Motorola Signature 27 हुआ लॉन्च; 200MP कैमरा के साथ मिलेगा पावरफुल Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6 चिप
  9. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  10. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »