आरकॉम का ऑफर, मात्र 1 रुपये में 300 मिनट ऐप-टू-ऐप वॉयस कॉल

आरकॉम का ऑफर, मात्र 1 रुपये में 300 मिनट ऐप-टू-ऐप वॉयस कॉल
विज्ञापन
रिलायंस कम्युनिकेशन्स (आरकॉम) ने मंगलवार को 'कॉल ड्रॉप्स से छुटकारा' ऑफर लॉन्च किया। कंपनी का कहना है कि इस ऑफर से यूज़र को कॉल ड्रॉप की परेशानी से मुक्ति मिल जाएगी। दरअसल, टेलीकॉम ऑपरेटर ने अपने ग्राहकों को मात्र 1 रुपये में 300 मिनट का ऐप-टू-ऐप कॉलिंग ऑफर दिया है। यह पैक है तो बेहद ही लोकप्रिय, लेकिन यह पूरी तरह से नेट निरपेक्षता के सिद्धांत के खिलाफ है।

यह ऑफर दिल्ली-एनसीआर के रिलायंस 4जी एलटीई ग्राहकों के लिए है। यूज़र इस ऑफर का फायदा किसी भी वॉयस कॉलिंग ऐप के साथ उठा पाएंगे। इनमें स्काइप, व्हाट्सऐप, फेसबुक मैसेंजर और गूगल हैंगआउट्स शामिल हैं। कंपनी ने एचडी वॉयस क्वालिटी का दावा किया है। वैसे, यह पूरी तरह से यूज़र द्वारा इस्तेमाल किए जा रहे ऐप पर निर्भर करेगा।

आरकॉम ने ईमेल जारी करके इस ऑफर का विस्तृत ब्योरा दिया है। 1 रुपये में 300 मिनट ऐप टू ऐप का कॉलिंग ऑफर को 30 दिनों में हर दिन 10-10 मिनट कॉल के हिसाब से बांटा गया है। कंपनी ने बताया है कि यूज़र के अकाउंट में हर दिन 7 एमबी डेटा दिया जाएगा जो हर दिन 10 मिनट एचडी वॉयस कॉल के बराबर है।

गौर करने वाली बात है कि अगर आप किसी दिन 7 एमबी डेटा खत्म नहीं कर पाते हैं तो उसे अगले दिन क्रेडिट नहीं किया जाएगा। दिन खत्म होते हो बचा हुआ डेटा बेकार हो जाएगा।

लॉन्च पर रिलायंस कम्युनिकेशन्स के कंज्यूमर बिजनेस के सीईओ गुरदीप सिंह ने कहा, "दिल्ली-एनसीआर के साथ हमारा इमोशनल रिश्ता रहा है। हम नए कॉल ड्रॉप्स से छुटकारा ऑफर से इस रिश्ते को फिर से परिभाषित करेंगे।"

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , RCOM, Reliance Communications, Telecom, India, Apps, 4G, Net Neutality
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. आधार कार्ड में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  2. Oppo A7 Pro Max 5G ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP दो कैमरा, 10,000mAh बैटरी, IP69 रेटिंग!
  3. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  4. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  5. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  6. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  7. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  8. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  9. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  10. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »