DND पर होने के बावजूद 92 प्रतिशत मोबाइल यूजर्स को प्रति दिन मिलती हैं स्पैम कॉल्स

एक सर्वे में बताया गया है कि 16 प्रतिशत मोबाइल सब्सक्राइबर्स को प्रति दिन 6-10 स्पैम कॉल्स मिलती हैं

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 14 फरवरी 2023 15:47 IST
ख़ास बातें
  • यह सर्वे 5 जनवरी से 5 फरवरी के बीच किया गया था
  • इसमें 342 जिलों के लोगों से 56,000 से अधिक उत्तर मिले हैं
  • स्पैम कॉल्स से निपटने के लिए टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने भी कुछ उपाय किए हैं

ये कॉल्स करने वालों में फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल एस्टेट सेक्टर्स सबसे आगे हैं

मोबाइल फोन सब्सक्राइबर्स के लिए अनचाही या स्पैम कॉल्स एक बड़ी समस्या है। इनमें से 92 प्रतिशत सब्सक्राइबर्स को 'डु नॉट डिस्टर्ब' लिस्ट में होने के बावजूद प्रति दिन कम से कम एक स्पैम कॉल मिलती है। स्पैम कॉल्स करने वालों में फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल एस्टेट सेक्टर्स सबसे आगे हैं।  

LocalCircles के एक सर्वे में बताया गया है कि 16 प्रतिशत मोबाइल यूजर्स को प्रति दिन 6-10 स्पैम कॉल्स मिलती हैं, जबकि लगभग पांच प्रतिशत के लिए यह संख्या प्रति दिन 10 कॉल्स से अधिक की है। यह सर्वे 5 जनवरी से 5 फरवरी के बीच किया गया था। इसमें 342 जिलों के लोगों से 56,000 से अधिक उत्तर मिले हैं। सर्वे के प्रत्येक प्रश्न के लिए उत्तरों की संख्या अलग थी। सर्वे में शामिल मोबाइल सब्सक्राइबर्स में से 66 प्रतिशत ने बताया कि उन्हें प्रति दिन तीन या इससे अधिक स्पैम कॉल्स मिलती हैं। इनमें से 96 प्रतिशत सब्सक्राइबर्स का कहना था कि उन्हें प्रति दिन कम से कम एक ऐसी कॉल मिलती है। 
Advertisement

'डु नॉट डिस्टर्ब' लिस्ट के लिए रजिस्टर्ड होने के बाद स्पैम कॉल्स मिलने के बारे में किए गए प्रश्न पर 92 प्रतिशत यूजर्स ने हां में उत्तर दिया। लगभग 78 प्रतिशत मोबाइल यूजर्स का कहना था कि उन्हें सबसे अधिक स्पैम कॉल्स फाइनेंशियल सर्विसेज और रियल एस्टेट सेक्टर्स से मिलती हैं। स्पैम कॉल्स के सोर्स के बारे में पूछने पर लगभग 50 प्रतिशत यूजर्स ने बताया कि उन्हें ये कॉल्स विभिन्न मोबाइल नंबर्स से आती हैं और ये नंबर्स व्यक्तिगत लगते हैं, जबकि 29 प्रतिशत का कहना था कि ये नंबर्स कंपनियों या ब्रांड्स के लगते हैं। इसके अलावा लगभग 14 प्रतिशत यूजर्स ने बताया कि उन्हें लगता है कि ये स्पैम कॉल्स एक सेंट्रलाइज्ड लैंडलाइन नंबर से की जाती हैं। 

सर्वे की रिपोर्ट में बताया गया है कि फाइनेंशियल सर्विसेज, रियल एस्टेट और अन्य सर्विस इंडस्ट्री से जुड़े लोगों से मिली जानकारी से पता चलता है कि ऐसी फर्मों में सेल्स और मार्केटिंग डिविजन इस तरह की कॉल्स के लिए थर्ड पार्टी एजेंसियों को हायर करती हैं। इन एजेंसियों का स्टाफ इस तरह की कॉल्स अपने व्यक्तिगत मोबाइल नंबर्स से भी करता है। स्पैम कॉल्स को लेकर टेलीकॉम डिपार्टमेंट ने भी कुछ उपाय किए हैं। इसके बावजूद यह समस्या बरकरार है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  2. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  3. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  4. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  5. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  6. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  8. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  9. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  10. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
#ताज़ा ख़बरें
  1. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  2. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  3. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  5. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
  6. Oppo ने महंगे कर दिए Reno 16c, A6 5G, A6x 5G और A6c, हजारों में बढ़ी कीमतें
  7. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  8. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  9. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.