ज्यादा सिम कार्ड कनेक्शन रखने वालों पर DoT ने लगाई लगाम, पेश किया नया नियम...

नए नियम के तहत जिस सब्सक्राइबर्स के पास 9 से ज्यादा सिम कार्ड कनेकशन होंगे, उनका वेरिफिकेशन दोबारा से किया जाएगा। हालांकि, जम्मू कश्मीर, नॉर्थ-ईस्ट और असम में 6 से ज्यादा कनेक्शन रखने वाले यूज़र्स का रि-वेरिफिकेशन किया जाएगा।

ज्यादा सिम कार्ड कनेक्शन रखने वालों पर DoT ने लगाई लगाम, पेश किया नया नियम...
ख़ास बातें
  • रि-वेरिफिकेशन न कराने की स्थित में 60 दिन के अंदर नंबर होगा डिएक्टिवेट
  • जम्मू कश्मीर, नॉर्थ-ईस्ट और असम में 6 से ज्यादा कनेक्शन पर लगी रोक
  • नया नियम 7 दिसंबर से लागू
विज्ञापन
Department of Telecommunications (DoT) ने नया नियम लागू करते हुए ज्यादा सिम कार्ड कनेक्शन रखने वालों पर लगाम लगाने की मुहीम शुरू की है। नए नियम के तहत जिस सब्सक्राइबर्स के पास 9 से ज्यादा सिम कार्ड कनेकशन होंगे, उनका वेरिफिकेशन दोबारा से किया जाएगा। हालांकि, जम्मू कश्मीर, नॉर्थ-ईस्ट और असम में 6 से ज्यादा कनेक्शन रखने वाले यूज़र्स का रि-वेरिफिकेशन किया जाएगा। वहीं, जो सब्सक्राइबर्स रि-वेरिफिकेशन की प्रक्रिया को पूरा नहीं करते उनके कनेक्शन को बंद करने का आदेश दिया गया है।

टेलीकॉम डिपार्टमेंट के इस कदम का उद्देश्य फेक नंबर्स के जरिए फाइनेंशियल क्राइम, फेक कॉल्स और धोखाधड़ी की घटनाओं को रोकना है। नए नियम के तहत जिस भी ग्राहक के पास सभी टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स कंपनियों द्वारा ज़ारी 9 से ज्यादा सिम-कार्ड कनेक्शन होंगे, उन्हें सभी कनेक्शन का रि-वेरिफिकेशन कराना अनिवार्य होगा। जम्मू कश्मीर, नॉर्थ-ईस्ट और असम में यह नियम 6 से ज्यादा कनेक्शन रखने वालों पर लागू किया गया है।

इसके अलावा, DoT ने टेलीकॉम सर्विस प्रोवाइडर्स से उन सभी फ्लैग किए गए मोबाइल कनेक्शन को डेटाबेस से हटाने के लिए कहा है जो कि नियम के मुताबिक इस्तेमाल में नहीं हैं। फ्लैग्ड मोबाइल कनेक्शन की आउटगोइंग सर्विस को 30 दिन के अंदर बंद कर दिया जाएगा जबकि इनकमिंग सर्विस 45 दिन के अंदर बंद हो जाएंगी।

रि-वेरिफिकेशन न कराने की स्थित में फोन नंबर को 7 दिसंबर से लेकर 60 दिनों तक के अंदर डिएक्टिवेट कर दिया जाएगा।

यदि किसी नंबर को कानून प्रवर्तन एजेंसियों या वित्तीय संस्थान द्वारा फ्लैग्ड किया गया है या फिर उसे फेक कॉल व धोखाधड़ी के रूप में पहचाना गया है, तो उस फोन नंबर पर आउटगोइंग की सर्विस 5 दिन के अंदर बंद कर दी जाएगी वहीं इनकमिंग सेवा 10 दिन के अंदर बंद हो जाएगी।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , DoT, telecom
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  2. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  3. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  4. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  6. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  9. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  10. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  11. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  12. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  13. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  14. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  15. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
#ताज़ा ख़बरें
  1. Lava ने सस्ता 5जी फोन Shark 2 Pro 5G किया 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ, कितनी है कीमत
  2. Oppo K14 Plus 5G लॉन्च: 8000mAh की बैटरी लंबे समय तक देगी साथ, फोटोग्राफी के लिए 50MP कैमरा से लैस
  3. Nothing Headphone (1) Pro हुआ लॉन्च; ANC के साथ मिलेंगे एडवांस्ड ऑडियो फीचर्स, फुल चार्ज में चलेगा 68 घंटे!
  4. भारत में ₹10 हजार महंगे हो सकते हैं Samsung Galaxy S25, Z Fold 8 सीरीज स्मार्टफोन!
  5. Oppo K14 Plus 5G भारत में आज 12 बजे होगा लॉन्च, 2 घंटे के लिए चलेगी Flash Sale; इतनी होगी कीमत
  6. RedMagic 12 Pro+ होगा 15 अक्टूबर को लॉन्च, RGB लाइटिंग के साथ धांसू गेमिंग डिजाइन में दिखा टीजर
  7. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
  8. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  9. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  10. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »