JioFiber जल्द ला सकता है नए पोस्टपेड प्लान, कीमत 399 रुपये से हो सकती है शुरू

Reliance Jio जल्द ही अपने भारतीय ग्राहकों के लिए JioFiber पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की तैयारी में है। यह प्लान कंपनी की वेबसाइट पर फिलहाल लिस्ट नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसे गुरुवार 17 जून को लॉन्च कर दिया जाएगा।

JioFiber जल्द ला सकता है नए पोस्टपेड प्लान, कीमत 399 रुपये से हो सकती है शुरू
ख़ास बातें
  • JioFiber पोस्टपेड प्लान June 17 को हो सकता है पेश
  • जियो कंपनी ऑटोपे पेमेंट का भी विकल्प देती है
  • जियो 'Always On Service' भी ऑफर कर रही है
विज्ञापन
Reliance Jio जल्द ही अपने भारतीय ग्राहकों के लिए JioFiber पोस्टपेड प्लान लॉन्च करने की तैयारी में है। यह प्लान कंपनी की वेबसाइट पर फिलहाल लिस्ट नहीं किया गया है, लेकिन कहा जा रहा है कि इसे गुरुवार 17 जून को लॉन्च कर दिया जाएगा। इस नए पोस्टपेड प्लान की शुरुआती कीमत 399 रुपये प्रतिमहीना होगी और छह महीने व 12 महीने के विकल्प में भी आकर्षक कीमत पेश की जा सकती है। रिलायंस जियो अपने जियोफाइबर पोस्टपेड यूज़र्स से इस इंटरनेट सेटअप को लेकर इंस्टॉलेशन चार्ज व सिक्योरिटी डिपॉज़िट भी नहीं लेगा।  

नया JioFiber पोस्टपेड प्लान मौजूदा पोस्टपेड प्लान्स के साथ ही स्थित होगा। इस नए प्लान की कीमत 399 रुपये प्रतिमहीना होगी, लेकिन जियो मंथली प्लान में ज्यादा कीमत के ऑफर भी ला सकती है। जियोफाइबर पोस्टपेड प्लान 1 महीने के अलावा, छह महीने और 12 महीने के विकल्प भी पेश कर सकती है, हालांकि फिलहाल सटिक जानकारी अभी सामने नहीं आई है।  

Jio ने 30 अप्रैल को जियोफाइबर के छह महीने और 1 साल वाले प्लान के साथ 30 दिन की एक्स्ट्रा वैलिडिटी प्रदान करने का ऐलान किया था।

इन सब के अलावा, जियो 'Always On Service' भी ऑफर कर रही है, जो कि 24x7 कस्टमर सपोर्ट है... जिसका काम किसी भी सर्विस में आने वाली समस्या से निपटना है।

जियोफाइब पोस्टपेड यूज़र्स को 1000 रुपये की रिफंडेबल सिक्योरिटी डिपॉज़िट के साथ 4K set-top box मिलेगा। वहीं, 999 रुपये से ज्यादा के प्लान इस्तेमाल करने वाले ग्राहकों को 15 से ज्यादा ओटीटी ऐप्स का सब्सक्रिप्शन प्राप्त होगा, जिसमें SunNxt, HoiChoi जैसी ऐप्स शामिल हैं।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , JioFiber, Jio Fiber, Jio Fiber Postpaid, JioFiber Postpaid
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो एक्सचेंज Bitget हुआ हैकिंग का शिकार, 35 करोड़ डॉलर से ज्यादा का नुकसान
  2. भारत में Tesla ने किया एक्सपैंशन, चेन्नई में खोला एक्सपीरिएंस सेंटर
  3. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक हो सकती है बैटरी 
  4. Oppo K14 Plus 5G की प्राइस रेंज लॉन्च से पहले आई सामने, भारत में अगले हफ्ते होगा गजब फीचर्स के साथ पेश
  5. Flipkart Big Billion Days Sale: iPhone 17, Samsung Galaxy S25 पर डील्स आईं सामने, इतनी कम होगी कीमत
  6. Xiaomi 18 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, सेकेंडरी रियर डिस्प्ले का फीचर
  7. Redmi 17C 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3 कलर्स के ऑप्शन
  8. ₹68000 सस्ता मिल रहा Samsung का फोल्डेबल स्मार्टफोन, गजब ऑफर से हजारों की बचत
  9. Oppo Find X10, Find X10 Pro Max के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी
  10. MIVI One 5G vs Vivo T5e vs Realme C100x: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »